Responsive Scrollable Menu

Iran की America को खुली धमकी, IRGC बोला- हमला हुआ तो तट बनेगा कब्रगाह

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। इसी बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि फिलहाल अमेरिका के साथ दोबारा युद्ध की संभावना कम है, लेकिन अगर किसी तरह का हमला हुआ तो ईरान पूरी तैयारी के साथ जवाब देगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार आईआरजीसी नौसेना के उप राजनीतिक प्रमुख मोहम्मद अकबरजादेह ने कहा कि दुश्मन की कमजोरी की वजह से युद्ध की आशंका कम है, लेकिन ईरानी सेना पूरी सतर्कता के साथ तैयार बैठी है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के हथियारबंद बल हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि अकबरजादेह ने ईरान के दक्षिणी समुद्री तट को लेकर भी कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि चाबहार से माहशहर तक का पूरा इलाका हमलावरों के लिए कब्रगाह बना दिया जाएगा। गौरतलब है कि ये क्षेत्र ईरान के दक्षिणी तटीय इलाके में आते हैं और सामरिक रूप से बेहद अहम माने जाते हैं।

इधर ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम समझौते के उल्लंघन का आरोप भी लगाया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि संघर्ष विराम लागू होने के बाद भी अमेरिका लगातार “गैरकानूनी और अन्यायपूर्ण” कार्रवाई कर रहा है। ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिकी सेना ने ईरानी व्यापारिक जहाजों के खिलाफ कई समुद्री हमले किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के होर्मोजगान प्रांत में मंगलवार तड़के विस्फोटों की आवाजें सुनी गई थीं। ईरान ने इन हमलों को युद्धविराम का खुला उल्लंघन बताया है। वहीं अमेरिका का कहना है कि उसने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम के प्रवक्ता टिमोथी हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में मिसाइल प्रक्षेपण ठिकानों और उन नौकाओं को निशाना बनाया जो होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही थीं।

गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्गों में गिना जाता है। दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। ऐसे में इस क्षेत्र में बढ़ता तनाव वैश्विक ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति दोनों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

अमेरिकी अधिकारियों का यह भी दावा है कि एक अमेरिकी लड़ाकू विमान पर मिसाइल हमला हुआ था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। वहीं ईरान लगातार अमेरिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है कि वह क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां कम करे।

हालांकि दोनों देशों के बीच फिलहाल युद्धविराम लागू है, लेकिन लगातार आ रहे बयान और सैन्य गतिविधियां यह संकेत दे रही हैं कि हालात अब भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।

Continue reading on the app

Bakrid 2026 Live: यूपी में खुले में कुर्बानी....सड़क पर नमाज बैन! जनता का रिएक्शन देखिए | CM Yogi

Bakrid 2026 Live: यूपी में खुले में कुर्बानी....सड़क पर नमाज बैन! जनता का रिएक्शन देखिए | CM Yogi यूपी में खुले में नमाज...खुले में कुर्बानी पर पूरी तरह से योगी सरकार ने रोक लगा रखी है...सबसे बड़ी बहस में जनता ने क्या कहा देखिए... #namaz #bakrid2026 #kurbani #muslim #hindu #cmyogi #uppolitics #news18up Watch LIVE updates from News18 Uttar Pradesh & Uttarakhand for the latest news, आज की ताजा खबर, top Hindi news, Hindi khabar, and today’s top headlines from India and around the world. Today’s major stories include updates Amar Colony firing, Bakrid controversy, Delhi water crisis, Twisha Sharma Case Update, Twisha Sharma Bhopal, Twisha Sharma Murder, Model Twisha Sharma Death, petrol diesel CNG price hike, gold silver price, stock market, heatwave in india, heatwave in noida, weather update International coverage also includes the latest developments in Iran, Strait of Hormuz crisis, latest news, updates on the Iran-USA peace deal, Russia-Ukraine war news, India-Japan deal news, heatwave in Europe. For all the latest updates on international news, state news, national news, and breaking developments, stay tuned to News18 UP Uttarakhand LIVE. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

मुझे किसी ने नहीं बताया रिकॉर्ड तोड़ने वाला हूं...वैभव सूर्यवंशी के साथ हुआ ऐसा धोखा, मैच के बाद हुआ खुलासा

राजस्थान रॉयल्स के तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने धुंआधार पारी खेल टीम को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर 2 में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. 29 गेंद पर 97 रन की पारी खेल आउट हुए इस 15 साल के युवा के पास आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने का मौका था लेकिन वो चूक गए. उन्होंने मैच के बाद कहा कि इसकी जानकारी नहीं थी. Thu, 28 May 2026 00:10:05 +0530

  Videos
See all

Final Cut: घुसपैठ पर Suvendu का 3D वार | West Bengal | Bangladeshi Rohingya | Pakistan Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T18:19:29+00:00

Twisha Sharma Murder Case: कोर्ट की रोक पर क्या बोले ट्विशा के पिता? । Navnidhi Sharma #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T18:30:20+00:00

Twisha Sharma Murder Case: लास्ट फोन कॉल पर क्या हुई थी बात? Twisha के पिता Navnidhi Sharma ने बताया #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T18:22:34+00:00

Vaibhav Suryavanshi का गरजा बल्ला, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी!| Vaibhav Suryavandhi 97 | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T18:21:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers