Responsive Scrollable Menu

एचडीएफसी बैंक ने 45 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता के आरोपों को खारिज किया, कहा- मजबूत निगरानी प्रणाली मौजूद

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें 45 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताओं का दावा किया गया था। साथ ही कहा कि गड़बड़ी को लेकर लगाए जा रहे कयास केवल चुनिंदा तथ्यों पर आधारित हैं और बैंक सभी मुद्दों को आंतरिक रूप से स्थापित प्रोसेस के जरिए संभालता है।

एचडीएफसी बैंक ने दावा किया कि वह मजबूत आंतरिक निरीक्षण, लेखापरीक्षा और नियंत्रण प्रक्रियाओं का पालन करता है।

एचडीएफसी बैंक के प्रवक्ता ने कहा, “हम चुनिंदा तथ्यों के आधार पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को पूरी तरह से खारिज करते हैं। सभी मामलों को स्थापित मानदंडों के अनुसार निपटाया जाता है और किसी भी आंतरिक समीक्षा के बाद अंतिम निर्णय लेने से पहले पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाता है।”

यह स्पष्टीकरण उस रिपोर्ट के बाद सामने आया है, जिसमें दावा किया गया था कि एचडीएफसी बैंक की ऑडिट कमेटी ऑफ द बोर्ड (एसीबी) ने 12 मार्च को वित्त वर्ष 2024 और 2025 के दौरान महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमएसआरडीसी) को किए गए 45 करोड़ रुपए के भुगतान की औपचारिक आंतरिक सतर्कता जांच का आदेश दिया है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ये भुगतान कथित तौर पर एमएसआरडीसी द्वारा बैंक में जमा की गई राशि पर दिए जाने वाले अलग-अलग ब्याज दरों से जुड़े थे।

रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार की एजेंसी को ब्याज भुगतान के रूप में सीधे जमा किए जाने के बजाय, धनराशि कथित तौर पर बैंक के मार्केटिंग डिपार्टमेंट के माध्यम से भेजी गई और चार स्थानीय विक्रेताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में योगदान के रूप में दिखाई गई।

इसके अलावा, रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ शशिधर जगदीश की उपस्थिति में वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर इस व्यवस्था पर चर्चा की गई थी।

इस रिपोर्ट के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट देखी गई थी। दोपहर 2:50 पर शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 2.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 757.90 रुपए पर था।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'वो बच्चा है, ड्रेसिंग रूम में...' वैभव सूर्यवंशी पर श्रीलंकाई क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी आज आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. न्यू चंडीगढ़ के मुलनपुर क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत का 15 साल का ये बाएं हाथ का बल्लेबाज हैदराबाद के बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुडाते हुए नजर आएंगे. उससे पहले वैभव सूर्यवंशी पर श्रीलंकाई क्रिकेटर दासुन शानका ने बड़ा बयान दिया है, जो उनके टीममेट भी हैं. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.

वैभव सूर्यवंशी पर दासुन शानका ने बोली बड़ी बात

दासुन शानका ने कहा, 'वैभव बहुत प्रोफेशनल है. यह फेल होने या रन बनाने के बारे में नहीं है, बल्कि वह प्रैक्टिस में क्या करता है और ड्रेसिंग रूम में कैसा बिहेव करता है, यह मायने रखता है. वह कितना कूल है. मैंने उसके जैसा बच्चा ड्रेसिंग रूम में ऐसा बिहेव करते नहीं देखा. सीनियर भी नए खिलाड़ियों पर बहुत प्रेशर डालते हैं, लेकिन यह लड़का बहुत कूल है. मुझे सच में बहुत पसंद है कि वह चीजों को कैसे संभालता है, चाहे वह फेल हो या रन बनाए. वह बहुत नेचुरल बच्चा है. मुझे उसमें बहुत पोटेंशियल दिखता है. बहुत सारी अच्छी बातें हैं'.

वैभव सूर्यवंशी अपनी क्यूट हरकतों के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. उनके वीडियो फैंस को खूब पसंद भी आते हैं, जिनमें उनकी मासूमियत और उनका बचपन साफ तौर पर दिखाई देता है. फैंस उनके ऐसे वीडियो को काफी ज्यादा पसंद करते हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में धमाल मचाया है. 

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल 2026 में 14 मैचों की 14 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 583 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर इस सीजन 103 रन रहा है. इस सीजन उनके बल्ले से 50 चौके और 53 छक्के निकले हैं. 

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, बृजेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, इमनजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार.

ये भी पढ़ें : SRH vs RR Eliminator: राजस्थान रॉयल्स ने आज कर दिए ये 2 काम तो सनराइजर्स हैदराबाद का एलिमिनेट होना तय

Continue reading on the app

  Sports

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जैसा कप्तान कोई नहीं, 41 छक्के लगाकर तोड़ा IPL रिकॉर्ड

रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में नाबाद 93 रन बनाकर आरसीबी को फाइनल में जगह दिलाई. इस मैच में उन्होंने 9 छक्के लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. Wed, 27 May 2026 18:05:54 +0530

  Videos
See all

#Shorts: क्या है SIR? समझें आसान भाषा में | What is SIR? #supremecourt | #electioncommission #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T12:39:09+00:00

SRH vs RR: SRH पर अकेले भारी पड़ेंगे Vaibhav Suryavanshi? | Eliminated | IPL 2026 | N18P #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T12:36:16+00:00

केरलम के पूर्व CM P Vijayan के ठिकानों पर Raid करने पहुंची ED Team पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे अफसर #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T12:39:36+00:00

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला | #supremecourt #sircontroversy #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T12:43:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers