SRH vs RR: एलिमिनेटर जीतकर आखिरी बार किस टीम ने जीता था IPL? राजस्थान और हैदराबाद के पास बड़ा मौका
SRH vs RR: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस मैच की अहमियत सिर्फ अगले दौर में पहुंचने तक सीमित नहीं, बल्कि दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का भी बड़ा मौका होगा।
एलिमिनेटर जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। यह मुकाबला भी इसी मैदान पर 2 दिन बाद खेला जाएगा, लेकिन असली दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल इतिहास में आखिरी बार कोई टीम एलिमिनेटर खेलकर चैंपियन 2016 में बनी थी। और वह टीम कोई और नहीं बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद ही थी।
2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने लीग स्टेज में तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी। इसके बाद उसने एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। फिर क्वालिफायर-2 में गुजरात लायंस को मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया। फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसके घरेलू मैदान पर हराकर अपना पहला और अब तक का इकलौता आईपीएल खिताब जीता था।
उस सीजन हैदराबाद ने लगातार तीन बड़े मुकाबले जीतकर ट्रॉफी उठाई थी। यही वजह है कि इस बार भी टीम उसी तरह की कहानी दोहराने की उम्मीद कर रही है। हालांकि 2016 के बाद कोई भी टीम एलिमिनेटर खेलकर चैंपियन नहीं बन सकी। कोलकाता नाइट राइडर्स जरूर 2021 में एलिमिनेटर से फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार गई थी।
इस बार राजस्थान रॉयल्स भी इतिहास बदलने की कोशिश में होगी। टीम के पास वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं। वहीं हैदराबाद के पास ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसी विस्फोटक बल्लेबाजी मौजूद है।
दोनों टीमों के बीच इस सीजन पहले ही दो मुकाबले हो चुके हैं और दोनों बार सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की है। ऐसे में हैदराबाद मानसिक बढ़त के साथ मैदान में उतरेगी। लेकिन नॉकआउट मैचों का दबाव अलग होता है और एक खराब ओवर पूरे मैच का रुख बदल सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या SRH एक बार फिर 2016 जैसी कहानी दोहरा पाएगी या राजस्थान रॉयल्स नया इतिहास लिखेगी।
झारखंड में महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी रेड, करोड़ों की अफीम के साथ होटल मालिक को ले गई टीम
Simdega Crime News: महाराष्ट्र नारकोटिक्स की टीम ने सिमडेगा के अंतरा होटल में छापेमारी कर 2 करोड़ रुपये की अफीम और 23 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं. संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम होटल मालिक को अपने साथ महाराष्ट्र ले गई है.
The post झारखंड में महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी रेड, करोड़ों की अफीम के साथ होटल मालिक को ले गई टीम appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















.jpg)



