8 घंटे हवा में मंडराने के बाद वापस दिल्ली लौटा एयर इंडिया का विमान, जा रहा था सैन फ्रांसिस्को; क्या वजह?
एयरलाइन सूत्रों ने बताया है कि ऐसा विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद हुआ। इस विमान में 230 यात्री सवार थे। एयरलाइन ने एक बयान में कहा है कि विमान सुरक्षित रूप से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतर गया।
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप कब होगी जारी, जानें ताजा अपडेट
UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 8, 9 और 10 जून 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्द जारी किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि परीक्षा तिथि से 8 से 10 दिन पहले यानी 29 से 31 मई 2026 के बीच उम्मीदवार अपनी परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे।
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थी यह जान सकेंगे कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में बनाया गया है, ताकि वे समय रहते यात्रा और ठहरने की तैयारी कर सकें। हालांकि बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए होगी और इसे एडमिट कार्ड के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 3 से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत जवाब पर 0.5 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा 15,131 पद पीएसी (PAC) के लिए निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती अभियान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan
Haribhoomi



















