IRE vs NZ, Only Test: शुरुआती झटकों के बाद संभला न्यूजीलैंड... ब्लंडेल के नाबाद 142 और रचिन के शतक से बैकफुट पर आयरलैंड
Rachin Ravindra Tom Blundell Centuries: आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र (121) और टॉम ब्लंडेल (नाबाद 142) के शानदार शतकों की बदौलत 5 विकेट पर 361 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान टॉम लैथम शून्य तथा डेवोन कॉनवे 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद रचिन और ब्लंडेल ने पारी को संभाला. आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने 3 विकेट झटके.
IPL 2026: जाते-जाते दिल्ली ने दिखाया दम, केकेआर को धूल चटाकर पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर किया फिनिश
KKR vs RR IPL 2026 Match 70: ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी (60 रन) और कप्तान अक्षर पटेल पटेल के 39 रनों की मदद से 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए होम टीम केकेआर की बल्लेबाजी अच्छी शुरुआत के बाद बिखर गई, जिससे पूरी टीम 18.4 ओवरों में 163 सिर्फ रन पर आउट हो गई. दिल्ली ने इस जीत से सीजन का 14 अंक के साथ अंत छठे स्थान पर रहकर किया. वहीं, केकेआर को 13 अंक और सातवें पायदान से संतोष करना पड़ा.

















