UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप कब होगी जारी, जानें ताजा अपडेट
UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 8, 9 और 10 जून 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्द जारी किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि परीक्षा तिथि से 8 से 10 दिन पहले यानी 29 से 31 मई 2026 के बीच उम्मीदवार अपनी परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे।
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थी यह जान सकेंगे कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में बनाया गया है, ताकि वे समय रहते यात्रा और ठहरने की तैयारी कर सकें। हालांकि बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए होगी और इसे एडमिट कार्ड के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 3 से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत जवाब पर 0.5 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा 15,131 पद पीएसी (PAC) के लिए निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती अभियान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
SSB Constable GD Recruitment 2026: कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता
सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इच्छुक उम्मीदवार 20 जून 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। एसएसबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 1 जनवरी 2026 तक एसएसबी में कम से कम 3 वर्ष का कार्यानुभव होना जरूरी है। चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, जिसमें फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET), लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो सामान्य जागरूकता, गणित और एनालिटिकल एप्टीट्यूड जैसे विषयों पर आधारित होंगे।
एसएसबी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026 के तहत कुल 50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 38 पद, एससी वर्ग के लिए 8 पद और एसटी वर्ग के लिए 4 पद आरक्षित किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि पात्रता और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी सही तरीके से समझ सकें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi