सब पहले से तय था... SIR के फैसले पर भड़के योगेंद्र यादव; SC को बता दिया ‘उपभोक्ता फोरम’
वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मुख्य याचिकाकर्ता योगेंद्र यादव ने तीखा हमला बोला है। यादव ने इस फैसले को आज के दौर का 'ADM जबलपुर केस' बताते हुए कहा कि कोर्ट ने चुनाव आयोग को खुली छूट दे दी है।
Sunjay Kapur: ‘बच्चों की फीस भरने के पैसे...’ करिश्मा के बच्चों के लिए Priya Kapur ने मांगा संजय कपूर के EPF का पैसा!
Sunjay Kapur Property Dispute: करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स हसबैंड और उद्योगपति संजय कपूर (Sunjay Kapur) की संपत्ति को लेकर चल रहा कानूनी विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस बार मामला करिश्मा और संजय के बच्चों समायरा और कियान की पढ़ाई के खर्च से जुड़ा हुआ है।
कोर्ट पहुंचीं प्रिया कपूर
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की गई नई अर्जी में प्रिया ने संजय कपूर के EPF फंड से कुछ पैसे इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी है। उनके मुताबिक यह रकम समायरा और कियान की पढ़ाई और लंबित फीस जैसे जरूरी शैक्षणिक खर्चों पर खर्च की जाएगी।
अकाउंट फ्रीज होने से परेशानी
संपत्ति विवाद के चलते अदालत पहले ही संजय कपूर की कई संपत्तियों और खातों पर रोक लगा चुकी है। इसी वजह से बच्चों की पढ़ाई से जुड़े जरूरी भुगतान अटक गए हैं। प्रिया कपूर की ओर से कहा गया कि फीस और शिक्षा से जुड़े खर्चों को रोकना बच्चों के भविष्य पर असर डाल सकता है।
पिछली सुनवाई में उठा था फीस का मुद्दा
मामले की एक पुरानी सुनवाई में समायरा ने कोर्ट को बताया था कि उनकी कॉलेज फीस समय पर जमा नहीं हो पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। इस पर अदालत ने दोनों पक्षों से बच्चों की जरूरतों को प्राथमिकता देने की बात कही थी।
वसीयत को लेकर भी विवाद
संजय कपूर की कथित वसीयत को लेकर भी परिवार के बीच विवाद जारी है। समायरा और कियान ने संपत्ति में अपने अधिकार को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया है। वहीं दूसरी तरफ पेश की गई वसीयत पर सवाल उठाए गए हैं।
अगली सुनवाई पर नजर
फिलहाल अदालत ने सभी पक्षों से जवाब मांगा है। अब देखना होगा कि कोर्ट बच्चों की पढ़ाई के खर्च को देखते हुए EPF खाते से रकम निकालने की अनुमति देता है या नहीं।
यह भी पढ़े- ‘मुझे भी बैन किया…’ रणवीर सिंह विवाद पर छलका चंकी पांडे का दर्द, इंडस्ट्री ने FWICE के फैसले पर उठाए सवाल!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi



















