Responsive Scrollable Menu

स्पेस में इमरजेंसी के लिए कैसे तैयार होते हैं एस्ट्रोनॉट्स, जानें क्या है 'ऑफ-नॉमिनल सिनेरियो'

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। स्पेस में किसी भी मिशन के दौरान आपातकालीन स्थिति आ सकती है। ऐसे में ये सवाल आम है कि ऐसी परिस्थितियों के लिए एस्ट्रोनॉट्स को कैसे तैयार किया जाता है? भारतीय वायुसेना के कैप्टन व एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का एक पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें वह इस विषय पर विस्तार से जानकारी देते नजर आए।

उन्होंने बताया कि एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आपात स्थितियों से निपटने का अभ्यास है। शुभांशु शुक्ला के अनुसार, एस्ट्रोनॉट्स अपना लगभग 80 प्रतिशत समय सही-सही मिशन की रिहर्सल में नहीं, बल्कि उन परिस्थितियों की तैयारी में बिताते हैं जब चीजें गलत हो जाएं। एयरोस्पेस की भाषा में इसे ‘ऑफ-नॉमिनल सिनेरियो’ कहा जाता है। इसका मतलब है- “जब सब कुछ योजना के अनुसार न चले तो क्या करना है।”

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर सबसे गंभीर आपात स्थितियां आग लगने या जहरीली गैस रिसाव की होती हैं। इनसे निपटने के लिए एस्ट्रोनॉट्स को विस्तृत और व्यवस्थित ट्रेनिंग दी जाती है। सबसे पहले नियम है – खुद को सुरक्षित करें। अगर एस्ट्रोनॉट खुद असुरक्षित है तो वह दूसरों की मदद नहीं कर सकता। एक स्वस्थ और सक्षम एस्ट्रोनॉट पूरे क्रू को बचाने में मदद कर सकता है।

शुभांशु शुक्ला वीडियो में इमरजेंसी ऑक्सीजन मास्क पहनकर दिखाते नजर आए। उन्होंने बताया, यह मास्क तब काम आता है जब स्पेस स्टेशन में जहरीली गैस रिसाव हो। यह मास्क देखने में साइंस-फिक्शन फिल्म जैसा लगता है, लेकिन इसकी डिजाइन पूरी तरह व्यावहारिक है। तनाव की स्थिति में यह आसानी से फूल जाता है।

उन्होंने हवाई जहाज की सुरक्षा घोषणा का उदाहरण देते हुए कहा कि “पहले खुद का ऑक्सीजन मास्क लगाएं, फिर दूसरों की मदद करें” वाली सलाह सिर्फ प्लेन के लिए नहीं है। यह सिद्धांत पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में भी लागू होता है। अंतरिक्ष मिशन बेहद जटिल होते हैं। छोटी-सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए एस्ट्रोनॉट्स को बार-बार ऑफ-नॉमिनल सिनेरियो की ट्रेनिंग दी जाती है ताकि असली संकट में वे शांत रहकर सही फैसले ले सकें।

--आईएएनएस

एमटी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

CM Mohan Yadav Simhastha 2028 : 60 साल बाद होने जा रहा है यह महा-चमत्कार! सिंहस्थ को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐसा ऐलान कि झूम उठे करोड़ों श्रद्धालु

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं को केवल मां शिप्रा के प्रवाहमान जल से स्नान करने का अवसर मिलेगा। लगभग 60 साल बाद ऐसा संभव होगा, जब सिंहस्थ में सिर्फ शिप्रा नदी के जल से पुण्य स्नान कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिंहस्थ 2028 को भव्य और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

FIH Pro League: कप्तान हरमनप्रीत सिंह की वापसी, यूरोपीय चरण के लिए भारतीय टीम घोषित

विश्व कप से पहले भारतीय हॉकी टीम को बड़ी मजबूती मिली है. स्टार ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिए टीम इंडिया की कप्तानी में लौट आए हैं. निजी कारणों से फरवरी में प्रो लीग का होबार्ट चरण मिस करने वाले हरमनप्रीत अब नीदरलैंड और इंग्लैंड में होने वाले अहम मुकाबलों में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे. Wed, 27 May 2026 17:19:01 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya: सीज़फ़ायर बाद भी नहीं हटे US विमान | #usiranwar #donaldtrump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T12:14:33+00:00

Iran America War Update: अमेरिकी लड़ाकू विमान इजरायल में तैनात, 48 घंटों में फिर होगा युद्ध? | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T12:15:10+00:00

अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहे बेड | Chaibasa Sadar Hospital #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T12:15:38+00:00

Weather Update Today : 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम,लू से मिलेगी राहत | Heatwave | Rain | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T12:11:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers