Delhi Police Driver Exam 2025: दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष भर्ती परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और स्कोरकार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से सभी दस्तावेज ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा 2025 का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) रिजल्ट 29 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया था। इसके बाद अब 26 मई 2026 को अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके अपनी फाइनल आंसर-की और अंक देख सकते हैं।
आयोग ने बताया है कि यह सुविधा 26 मई 2026 शाम 6 बजे से शुरू हो चुकी है और 9 जून 2026 शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी ने योग्य और अयोग्य दोनों श्रेणी के अभ्यर्थियों के अंक भी जारी किए हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तय समय सीमा के भीतर सभी जरूरी दस्तावेज डाउनलोड कर लें और उनका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय रहते अपने रिकॉर्ड सुरक्षित कर लेने चाहिए।
CM Siddaramaiah Resign: सीएम सिद्धारमैया 28 मई को दे सकते हैं इस्तीफा, डीके शिवकुमार को मिलेगी कर्नाटक की कमान?
CM Siddaramaiah Resign: सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 28 मई को अपना इस्तीफ़ा दे सकते हैं। इसके बाद शनिवार 30 मई को कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक होने की उम्मीद है। सिद्धारमैया और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को राज्य में नेतृत्व को लेकर चल रही लगातार कलह को खत्म करने के लिए दिल्ली बुलाया गया था
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol
















.jpg)






