A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

CM Siddaramaiah Resign: सीएम सिद्धारमैया 28 मई को दे सकते हैं इस्तीफा, डीके शिवकुमार को मिलेगी कर्नाटक की कमान?

CM Siddaramaiah Resign: सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 28 मई को अपना इस्तीफ़ा दे सकते हैं। इसके बाद शनिवार 30 मई को कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक होने की उम्मीद है। सिद्धारमैया और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को राज्य में नेतृत्व को लेकर चल रही लगातार कलह को खत्म करने के लिए दिल्ली बुलाया गया था

Continue reading on the app

बेंगलुरु में इबोला वायरस का खौफ: युगांडा से आई महिला में दिखे लक्षण, अस्पताल में किया गया आइसोलेट

Ebola Scare in Bengaluru: दुनियाभर में पैर पसार रहे खतरनाक इबोला वायरस (Ebola Virus) को लेकर अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी हड़कंप मच गया है। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर उतरी युगांडा की एक 28 वर्षीय महिला को स्वास्थ्य अधिकारियों ने आनन-फानन में आइसोलेशन में डाल दिया है।

वैश्विक स्तर पर इबोला को लेकर जारी हाई अलर्ट के बीच, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनात मेडिकल टीमों ने बिना कोई देरी किए तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए। एयरपोर्ट पर उतरते ही महिला की स्क्रीनिंग की गई और उसके सैंपल कलेक्ट किए गए।

अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए संदिग्ध महिला को तुरंत इंदिरा नगर स्थित 'एपिडेमिक डिसीज हॉस्पिटल' (महामारी रोग अस्पताल) में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की विशेष टीमें महिला की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

होटल से सीधे अस्पताल पहुंचाई गई महिला, शरीर में दिखे लक्षण
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह महिला हाल ही में इबोला प्रभावित अफ्रीकी क्षेत्र से यात्रा करके भारत लौटी है। बेंगलुरु पहुंचने के बाद वह एक होटल में रुकी थी, जहां उसके शरीर में हल्के लक्षण जैसे बदन दर्द (Body Ache) की शिकायत सामने आई।

लक्षणों की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता दिखाई और उसे होटल से निकालकर सीधे निर्धारित अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया। महिला के सैंपल लेकर जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे भेज दिए गए हैं और फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है। तय प्रोटोकॉल के मुताबिक, सुरक्षा के लिए इस महिला का दोबारा टेस्ट भी किया जाएगा।

WHO ने घोषित की है अंतरराष्ट्रीय जन स्वास्थ्य आपातकाल
इबोला वायरस का यह खतरा कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में कांगो (DRC) और युगांडा में इबोला के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे 'अंतरराष्ट्रीय जन स्वास्थ्य आपातकाल' (PHEIC) घोषित किया है।

इसी वैश्विक अलर्ट के बाद कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने एक एडवाइजरी जारी की थी। इसके तहत प्रभावित देशों से लौटने वाले सभी यात्रियों को 21 दिनों तक कड़ी निगरानी और सेल्फ-ऑब्जर्वेशन (स्व-निरीक्षण) में रहने की सलाह दी गई है।

कर्नाटक में बनाए गए विशेष आइसोलेशन और क्वारंटाइन सेंटर
इबोला के किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए कर्नाटक सरकार ने राज्य में विशेष व्यवस्था की है। बेंगलुरु में 'राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट डिसीज' (RGICD) को मुख्य आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है, जबकि महामारी रोग अस्पताल को क्वारंटाइन और इलाज की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा तटीय शहर मंगलुरु में भी पुख्ता तैयारी की गई है। वहां न्यू मंगलौर पोर्ट अथॉरिटी (NMPA) के तहत आने वाले 'श्रीनिवास पोर्ट हॉस्पिटल' को क्वारंटाइन सेंटर और 'वेनलॉक जिला अस्पताल' को आइसोलेशन व इलाज केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई बात नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

Ravi Shastri Birthday: एक चोट ने 31 की उम्र में खत्म कर दिया था तूफानी Career, जानें अनसुनी कहानी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री आज यानी की 27 मई को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि रवि शास्त्री उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने बतौर खिलाड़ी, कोच और कमेंटेटर के रूप में भारतीय क्रिकट में अपनी एक मजबूत छाप छोड़ी है। उन्होंने बतौर क्रिकेटर बल्ले और गेंद दोनों से टीम को जीत दिलाई। फिर बाद में कोच और कमेंट्री की दुनिया में भी एक खास मुकाम हासिल किया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर रवि शास्त्री के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मुंबई में 27 मई 1962 को रवि शास्त्री का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम डॉ एम जयद्रथ शास्त्री था और मां का नाम लक्ष्मी शास्त्री है। वहीं 18 मार्च 1990 को रवि शास्त्री का ऋतु सिंह से विवाह हुआ था। वहीं शादी के करीब 22 सालों बाद आपसी मतभेद के कारण साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था।

क्रिकेट करियर

घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलते हुए रवि शास्त्री ने अपनी पहचान बनाई थी। फिर साल 1981 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाद थे। रवि शास्त्री अपने समय के सबसे भरोसेमंद और ऑलराउंडर माने जाते थे। उन्होंने इंडिया के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे मुकाबले खेले थे। टेस्ट में रवि शास्त्री के नाम 3830 रन और 151 विकेट दर्ज हैं। वहीं वनडे में रवि शास्त्री ने 3108 रन और 129 विकेट हासिल किए। साल 1983 में विश्व विजेता टीम इंडिया का हिस्सा होना भी रवि शास्त्री के क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा।

बनाए कई यादगार रिकॉर्ड

घरेलू क्रिकेट में रवि शास्त्री ने कई यादगार रिकॉर्ड बनाए थे। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 10 जनवरी 1985 को रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ एक ओवर की छह गेंदों पर लगातार छह छक्के लगाए थे। इस मुकाबले में रवि शास्त्री ने सिर्फ 113 मिनट में अपना दोहरा शतक जड़ दिया था। जोकि लंबे समय तक एक विश्व रिकॉर्ड रहा था।

ऐसे खत्म हुआ शानदार सफर

रवि शास्त्री का अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा चल सकता था, लेकिन घुटने में चोट के कारण उन्होंने सिर्फ 31 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रवि शास्त्री ने अपने करियर में भारत के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच में कप्तानी की थी।

कोच के रूप में टीम इंडिया को बनाया निडर

बता दें कि साल 2014 से 2016 तक रवि शास्त्री भारतीय टीम के डायरेक्टर रहे। इसके बाद साल 2017 से लेकर 2021 तक वह भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे। उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर विदेशों में टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाएं। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर लगातार दो बार टेस्ट सीरीज जीतना, टेस्ट क्रिकेट में भारत को लंबे समय तक दुनिया की नंबर 1 टीम बनाए रखना और खिलाड़ियों में जीतने की जिद पैदा करना आदि रवि शास्त्री के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियां हैं।
Wed, 27 May 2026 11:33:04 +0530

  Videos
See all

Delhi Water Crisis: दिल्ली में Water Emergency! यमुना बनी रेत का मैदान, टैंकरों पर टिकी जनता |Yamuna #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:13:06+00:00

Muslim Elders | मुस्लिम बुजुर्ग को ट्रेन में जवान ने दिलाई सीट | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:15:17+00:00

CCTV में कैद हुआ गाय का जानलेवा हमला! | #viralnews #viralvideo #latestnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:12:56+00:00

Chhattisgarh Cabinet बैठक में बड़े फैसले, स्क्रैप निस्तारण और सड़क विकास को मंजूरी | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:13:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once