Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 में Rajat Patidar ने रचा T20 World Record, छक्कों का बादशाह बने

आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार के लिए एक और यादगार रात रही। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2022 के एलिमिनेटर में उनकी शानदार बल्लेबाजी से लेकर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 2026 के क्वालीफायर 1 में उनके तूफानी प्रदर्शन तक, पाटीदार तेजी से प्लेऑफ के दिग्गज खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। 2022 की तरह ही, एचपीसीए स्टेडियम में टाइटन्स के खिलाफ क्वालीफायर में उन्होंने बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा और पहली पारी के अंत में ही मैच का रुख मोड़ दिया। उनकी तूफानी और नाबाद 93 रनों की पारी ने बेंगलुरु को 92 रनों की बड़ी जीत दिलाई। 
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 RCB vs GT Qualifier Highlights| रजत पाटीदार के तूफान में उड़ा गुजरात, RCB 5वीं बार फाइनल में; टाइटंस को 92 रन से रौंदा


पाटीदार 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अगली 20 गेंदों में 72 रन बनाए और आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर - 254/4 - खड़ा किया। इस बीच, पाटीदार ने आईपीएल 2026 में 10 छक्के लगाकर एक ही टी20 टूर्नामेंट में कप्तान द्वारा सबसे अधिक छक्के लगाने का टी20 विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। इस रिकॉर्ड के साथ ही उनके कुल छक्कों की संख्या 41 हो गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रियान पराग के नाम था, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023/24 में असम को सेमीफाइनल तक पहुंचाते हुए 40 छक्के जड़े थे।

आईपीएल का रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम था, जिन्होंने पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए 2025 के फाइनल तक 39 छक्के लगाए थे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह रिकॉर्ड जर्मनी के कप्तान मुसद्दीक अहमद के नाम है, जिन्होंने इसी महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में 26 छक्के लगाए थे।


टी20 टूर्नामेंट में कप्तान द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के:


1 - रजत पाटीदार: आईपीएल 2026 में 41 छक्के*

2 - रियान पराग: एसएमएटी 2023/24 में 40 छक्के

3 - श्रेयस अय्यर: आईपीएल 2025 में 39 छक्के

4 - विराट कोहली: आईपीएल 2016 में 38 छक्के

5 - क्रिस गेल: सीपीएल 2016 में जमैका टैलावाह्स की कप्तानी करते हुए 37 छक्के
 

इसे भी पढ़ें: Vaping विवाद से Playoff हीरो तक, Captain Riyan Parag ने ऐसे पलटी Rajasthan Royals की किस्मत


इस बीच, पाटीदार आईपीएल इतिहास में दूसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने अपने पहले दो कप्तानी सत्रों में लगातार दो फाइनल में टीम का नेतृत्व किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम था, जिन्होंने गुजरात टाइटन्स को आईपीएल 2022 में जीत दिलाई और 2023 में फाइनल तक पहुंचाया।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 

Continue reading on the app

7 करोड़ में बनी इस हॉरर फिल्‍म ने 10 दिनों में कमा डाले 750cr रुपये, प्‍यार और जुनून की खौफनाक कहानी है 'Obsession'

Horror Film Obsession: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जहां 'धुरंधर 2' ने बॉक्‍स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. वहीं,  हॉलीवुड में  'माइकल', 'प्रोजेक्‍ट हेल मेरी' जैसी फिल्मों ने धमाकेदार कमाई की थी. लेकिन अब हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड हॉरर फिल्‍म 'ऑब्‍सेशन' ने तो कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. 7 करोड़ के बजट में बनी की फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में 750 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है. चलिए जानते हैं, क्या है फिल्म की कहानी है.

'ऑब्‍सेशन' ने रच डाला इतिहास

हॉलीवुड फ‍िल्म 'ऑब्सेशन' (Hollywood Film Obsession) का प्रीमियर पिछले साल 05 सितंबर 2025 को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल में हुआ था. वहीं, अब 15 मई 2026 को ये फिल्म थ‍िएटर्स में रिलीज हुई है. दिलचस्‍प बात है कि इस फिल्‍म का बजट सिर्फ $750K यानी करीब 7 करोड़ रुपये है और 10 दिनों में इस फिल्‍म को 10666% से मुनाफा हुआ. इतना ही नहीं,  IMDb पर इसे 8.2 रेट‍िंग दी गई है. ये बहुत कम लोग जानते हैं,  कि फिल्म के राइटर, डायरेक्‍टर और एडिटर YouTuber से फिल्ममेकर बने करी बार्कर हैं.

800 करोड़ कमाने की ओर फिल्म

वहीं, अब 'ऑब्सेशन' धीरे-धीरे $100 मिलियन यानि 830 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में  'माइकल', 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. 'ऑब्सेशन' की ने  10 दिनों में ही अपने  बजट से 106 गुना अध‍िक की कमाई कर ली है. बल्कि माइकल जैक्‍सन की ब्‍लॉकबस्‍टर बायोपिक 'माइकल' ने अब तक 6,540 करोड़ कमाए हैं, जो उसके बजट का 5 गुना है. वहीं,  'प्रोजेक्ट हेल मैरी' ने 5,600 करोड़ कमाए हैं, जो उसके बजट का लगभग 3 गुना है.

ये भी पढ़ें- 'मेरा पति बकरा है', गोविंदा का मजाक उड़ाकर सरेआम जोर-जोर से हंसने लगीं सुनीता आहूजा, हुईं ट्रोल

क्‍या है हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' की कहानी?

 'ऑब्सेशन' की कहानी की बात करे तो ये एक हॉरर फिल्म है, जिसमें माइकल जॉनस्टन  (Michael Johnston) लीड रोल प्ले करते नजर आए हैं. उन्होंने  'बेयर' का रोल प्ले किया है, जो एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है और बेहद शर्मिला है. माइकल अपनी पुरानी दोस्त निक्की से प्यार करता है, लेकिन कभी कह नहीं पाता, ऐसे में वो एक दिन 'One Wish Willow' नाम का खिलौना खरीदता है, जो सबकी इच्छी पूरी करता है. बेयर उससे मांगता है कि निक्की उससे प्यार करने लग जाए और यही से कहानी का टर्निंग पॉइंट शुरू होता है.

प्यार में जुनूनी बन जाती है निक्की

फिल्म की कहानी में अब निक्की को बेयर से प्यार होने लगता है. लेकिन टर्निंग पॉइंट तब आता है, जब निक्की  एक खतरनाक, हद से ज्यादा चिपकी रहने वाली, अस्थिर और जुनूनी इंसान बन जाती है. बेयर को लेकर निक्‍की का जुनून बढ़ता है और ये प्यार की कहानी जरावना रूप ले लेती है. निक्की साइको, खोखली इंसान बन जाती है जिससे बेयर डरने लगात है और छुटकारा पाना चाहता है. फ‍िल्म का क्लाइमेंक्स में तो ऐसा सस्पेंस हैं कि दर्शकों के रोंगटे ही खड़े हो गए.

ओटीटी पर कहां रिलीज होगी फिल्म?

ये फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिलहाल थिएटर्स में ही चल रही है. बॉक्स ऑफिस पर मिल रही बड़ी सफलता की वजह से मेकर्स इसे लंबे समय तक सिनेमाघरों में ही रखना चाहते हैं. फिल्म के निर्माता जेसन ब्लम ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि फिल्म को तुरंत ओटीटी पर नहीं लाया जाएगा. वहीं, ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी, इसे लेकर बताया जा रहा है कि ये नेटफ्लिक्स या प्राइम वीडियो पर जून के अंत तक स्ट्रीम की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें- 'जबरदस्ती बिस्तर पर लिटाया, बाथरूम में की गंदी हरकत', Dhurandhar के प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: रन, रिकॉर्ड और रजत पाटीदार… टीम को जिताकर इतिहास बना रहे RCB के चैंपियन कप्तान

रजत पाटीदार ने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 93 रन की नाबाद पारी खेली, जो IPL में 90 से ज्यादा स्कोर वाली सबसे तेज पारी थी. साथ ही RCB के कप्तान के रूप में भी रजत पाटीदार ने एक खास रिकॉर्ड बना लिया. Wed, 27 May 2026 11:53:55 +0530

  Videos
See all

West Bengal: घुसपैठियों को CM सुवेंदु अधिकारी का सख्त संदेश | #suvenduadhikari #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:38:02+00:00

West Bengal : TMC नेता जहांगीर खान को झटका! #viral #shorts #mamatabanerjee #suvenduadhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:43:11+00:00

नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों को बड़ी राहत ,Aqua Line पर बनेंगे 5 नए मेट्रो स्टेशन ! #shorts Metro #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:44:17+00:00

आसाराम की आजीवन कारावास की सजा बरकरार ! | #shortsvideo #shorts #asarambapu #asarambapuverdict #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:44:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers