Responsive Scrollable Menu

चांद पर परमानेंट मून बेस बनाएगा NASA, 20 अरब डॉलर के मिशन का ऐलान; 3 चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया, पूरी डिटेल

NASA Moon Base: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चांद पर इंसानी बस्ती बसाने की दिशा में बड़ा ऐलान किया है. एजेंसी ने मून बेस तैयार करने का रोडमैप जारी करते हुए रोवर, लैंडर और ड्रोन मिशनों के लिए अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं. इस मिशन को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा.

The post चांद पर परमानेंट मून बेस बनाएगा NASA, 20 अरब डॉलर के मिशन का ऐलान; 3 चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया, पूरी डिटेल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरी इंडस्ट्री:चंकी बोले- मुझे भी बैन किया, मैंने ये झेला, मनोज तिवारी बोले-उम्मीद है हल निकले, अशोक पंडित ने सफाई दी

फरहान अख्तर की डॉन 3 अचानक छोड़ देने से FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एप्लॉय्ज) ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है। जब तक मामला नहीं सुलझता, तब तक रणवीर के साथ फेडरेशन से जुड़े लोग काम नहीं कर सकेंगे। इस घोषणा के बाद इंडस्ट्री के कई लोग उनके सपोर्ट में उतरे हैं। चंकी पांडे ने बताया है कि एक समय वो भी इस बैन का शिकार हो चुके हैं। माफी मांगने के बाद उन पर लगा बैन हटाया गया था। वहीं दूसरी तरफ FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने बैन पर सफाई दी है। मैंने भी ये झेला है- चंकी पांडे चंकी पांडे ने रणवीर सिंह के विवाद पर हाल ही में ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया है कि 1987 में फिल्म इंडस्ट्री की हड़ताल थी और शूटिंग करने की इजाजत नहीं थी। लेकिन ठीक उसी समय उनकी फिल्म आग ही आग की शूटिंग ऊटी में हुई। इस बात से नाराज फेरडरेशन ने फिल्म में काम करने वाले हर शख्स को बैन कर दिया था। हालांकि तब धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा इतने बड़े स्टार थे, जिनके पास एक साथ 30-40 फिल्में थीं, ऐसे में उन्हें बैन करना मुश्किल था। चंकी पांडे जो नए आए थे और उनकी पहली फिल्म भी रिलीज नहीं हुई थी, उन्हें एक हफ्ते के लिए बैन कर दिया था। विवाद पर चंकी पांडे ने माफी मांगी, जिसके बाद उन्हें दोबारा काम करने की इजाजत मिली। बातचीत में चंकी पांडे ने कहा है, हमारी इंडस्ट्री बहुत छोटी और नाजुक है। मैंने ये सब खुद झेला है। उम्मीद है ये मामला जल्द सुलझेगा- मनोज तिवारी अपकमिंग फिल्म गवर्नर के प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक्टर मनोज तिवारी ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने रणवीर के बैन से जुड़े सवाल पर कहा, 'यह जगह इस बात के लिए बिल्कुल सही नहीं है। मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं कि इस इंडस्ट्री में जितने भी लोग हैं, वे सब इसके बारे में सिर्फ सोशल मीडिया पर ही पढ़ रहे हैं और हमारे पास इसके बारे में कोई डीटेल जानकारी नहीं है'। आगे मनोज बाजपेयी ने कहा है, ‘एक को-वर्कर होने और इस बिरादरी के सदस्य होने के तौर पर हम बस यही कह सकते हैं कि हमें उम्मीद है कि ये मामला जल्द सुलझ जाएगा। बिना किसी और बढ़ावे के यह मामला सुलझेगा।’ फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने भी रणवीर को बैन करने पर फेडरेशन की आलोचना की है। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘जब एक ए-लिस्टर हीरो शूट करता है, तो उसके साथ 300 से ज्यादा वर्कर्स सेट पर काम करते हैं। किसी को बैन करने से उसका नुकसान नहीं होता, बल्कि उन मजदूरों की रोजी-रोटी छिन जाती है, जो उस काम पर ही निर्भर हैं। आखिर में इसका मतलब क्या है।’ FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने दी सफाई बैन की आलोचना होने के बाद अशोक पंडित ने इस मामले पर सफाई दी है। उनका कहना है कि लोगों ने उनके आदेश का गलत अर्थ निकाला है। ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अशोक पंडित ने कहा- पहली बात तो पूरा कन्वर्सेशन ही गलत हो गया। ये बैन नहीं है। हम कोई कोर्ट नहीं हैं। हम लोगों को बैन नहीं कर सकते। हमने नॉन कॉर्पोरेशन इशू किया है। इसका मतलब है कि जो हमारे 30 क्राफ्ट के सदस्य हैं, वो रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे। हमारी इच्छा है कि हम उनके साथ काम करते हैं या नहीं। हम एक ट्रेड यूनियन जैसे हैं। मामला अभी हल नहीं हुआ है, क्योंकि हमने बहुत देखा कि ये बहुत ही गलत ट्रेंड शुरू हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला? फरहान अख्तर ने साल 2023 में फिल्म डॉन-3 की घोषणा एक्टर रणवीर सिंह के साथ की थी। 2006 में आई शाहरुख स्टारर डॉन और 2011 में आई डॉन-2 के बाद ये इस फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म होने वाली थी। अनाउंसमेंट के समय कियारा आडवाणी को फिल्म में कास्ट किया गया था। लेकिन प्रेग्नेंसी और मेटरनिटी ब्रेक के चलते कियारा ने फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद कृति सेनन को कास्ट करने की खबरें रहीं। ये फिल्म फरहान अख्तर, होम प्रोडक्शन एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बना रहे थे। डॉन-3 को जारी रखने लिए फरहान ने अपनी दूसरी फिल्म जी ले जरा पोस्टपोन कर दी। फिल्म डिले होने पर रणवीर सिंह धुरंधर में व्यस्त हो गए। रिपोर्ट्स थीं कि 2025 में डॉन 3 की शूटिंग शुरू होगी, लेकिन फिर अचानक रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी। मेकर्स का आरोप है कि रणवीर स्क्रिप्ट में हस्तक्षेप कर रहे थे। वो गाली-गलौज और हिंसक सीन की मांग कर रहे थे, लेकिन मेकर्स इस पर राजी नहीं हुए। मिडडे की रिपोर्ट में दावा किया गया कि रणवीर ने फिल्म छोड़ दी है और वो जल्द ही फिल्म का साइनिंग अमाउंट भी लौटा देंगे, जबकि मेकर्स पहले ही प्री-प्रोडक्शन, डिले और री-वर्क के चलते फिल्म पर खर्च कर चुके थे। इस पर फरहान अख्तर ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड में शिकायत कर 45 करोड़ हर्जाने की मांग की। उनका कहना था कि प्री-प्रोडक्शन, शूटिंग शेड्यूल में बदलाव के चलते उनका भारी नुकसान हुआ है। तब आमिर खान ने भी बीचबचाव की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। प्रोड्यूसर गिल्ड ने दोनों पक्षों को सुलह का समय भी दिया, लेकिन हल तब भी नहीं निकला। बाद में ये मामला FWICE के पास पहुंचा। मामले को गंभीरता से लेते हुए फेडरेशन ने रणवीर सिंह को अलग-अलग मौकों पर 3 नोटिस भेजे, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि ये लीगल मामला है, जो फेडरेशन द्वारा नहीं बल्कि कोर्ट के जरिए सुलझाना चाहिए। आखिरकार 25 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखने के बाद फेडरेशन ने रणवीर को बैन करने का ऐलान कर दिया। रणवीर सिंह की टीम बोली- वे सोच-समझकर चुप रणवीर सिंह के स्पोक पर्सन ने कहा- रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और 'डॉन' फ्रैंचाइजी से जुड़े हर इंसान का दिल से सम्मान करते हैं। 'डॉन 3' को लेकर हाल ही में जो कुछ भी हुआ है, उस पर उन्होंने सोच-समझकर चुप रहना ही सही समझा। उनका मानना है कि काम से जुड़ी बातें और आपसी रिश्ते हमेशा गरिमा, समझदारी और आपसी सम्मान के साथ ही संभाले जाने चाहिए। इस बीच कई तरह की बातें और अफवाहें सामने आई हैं, लेकिन रणवीर ने कभी भी सरेआम इस पर कोई सफाई देना या इन अटकलों को बढ़ावा देना जरूरी नहीं समझा। उनका पूरा ध्यान पूरी तरह से उनके काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है। वे इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों के लिए अपने दिल में सम्मान रखते हैं और चाहते हैं कि यह फ्रैंचाइजी आगे भी खूब कामयाब हो। ऐसे मुश्किल मौकों पर संयम और शालीनता बनाए रखना हमेशा से उनका अपना फैसला रहा है, और वे आगे भी इसी रुख पर कायम रहेंगे। अब समझिए FWICE क्या है? रणवीर पर बैन का क्या असर होगा फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) फिल्म इंडस्ट्री के वर्कर्स और कलाकारों के हितों की रक्षा करने वाली सबसे बड़ी संस्था है। इसकी शुरुआत साल 1956 में हुई थी और 1958 में इसका रजिस्ट्रेशन कराया गया था। मदर बॉडी: यह फेडरेशन मुख्य रूप से एक मदर बॉडी (शीर्ष संस्था) की तरह काम करती है। इसके अंतर्गत कुल 34 अलग-अलग एसोसिएशंस आती हैं। सदस्यों की संख्या: इसमें एक्टर्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स, कैमरामैन, टेक्नीशियंस, जूनियर आर्टिस्ट और स्पॉटबॉय जैसी 34 एसोसिएशंस के लगभग 4 से 5 लाख मेंबर्स जुड़े हुए हैं। दायरा: यह एशिया की सबसे बड़ी फिल्म फेडरेशन है। वर्तमान में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले करीब 90 प्रतिशत लोग इसी फेडरेशन से जुड़ी एसोसिएशंस के सदस्य हैं। इसका अपना एक संविधान है, जिसे मानना सभी सदस्यों के लिए जरूरी है। फेडरेशन काम बंद कर दे तो शूटिंग कैंसिल FWICE के पास फिल्म इंडस्ट्री के कामकाजी माहौल को नियंत्रित करने की बड़ी ताकत है। काम रोकना: अगर फेडरेशन अपने 4 से 5 लाख सदस्यों को किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से रोक दे, तो अगले ही दिन से फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग पूरी तरह बंद हो जाएगी। पेमेंट वसूलना: फेडरेशन मेकर्स और एक्टर्स के बीच पैसों के विवाद को सुलझाती है। उदाहरण के लिए, कुछ समय पहले प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने एक फिल्म के बाद क्रू मेंबर्स के करीब 3 करोड़ रुपए नहीं चुकाए थे। फेडरेशन ने उनकी अगली फिल्म 'वेलकम टु जंगल' की शूटिंग से पहले सभी सदस्यों को काम न करने का निर्देश दे दिया। इसके बाद प्रोडक्शन कंपनी और फेडरेशन के दबाव में फिरोज नाडियाडवाला को पुराना बकाया चुकाना पड़ा था। कार्रवाई का अधिकार: संविधान के खिलाफ काम करने पर फेडरेशन किसी भी एसोसिएशन या सदस्य को नॉन-मेम्बर घोषित कर सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में Rajat Patidar ने रचा T20 World Record, छक्कों का बादशाह बने

आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार के लिए एक और यादगार रात रही। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2022 के एलिमिनेटर में उनकी शानदार बल्लेबाजी से लेकर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 2026 के क्वालीफायर 1 में उनके तूफानी प्रदर्शन तक, पाटीदार तेजी से प्लेऑफ के दिग्गज खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। 2022 की तरह ही, एचपीसीए स्टेडियम में टाइटन्स के खिलाफ क्वालीफायर में उन्होंने बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा और पहली पारी के अंत में ही मैच का रुख मोड़ दिया। उनकी तूफानी और नाबाद 93 रनों की पारी ने बेंगलुरु को 92 रनों की बड़ी जीत दिलाई। 
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 RCB vs GT Qualifier Highlights| रजत पाटीदार के तूफान में उड़ा गुजरात, RCB 5वीं बार फाइनल में; टाइटंस को 92 रन से रौंदा


पाटीदार 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अगली 20 गेंदों में 72 रन बनाए और आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर - 254/4 - खड़ा किया। इस बीच, पाटीदार ने आईपीएल 2026 में 10 छक्के लगाकर एक ही टी20 टूर्नामेंट में कप्तान द्वारा सबसे अधिक छक्के लगाने का टी20 विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। इस रिकॉर्ड के साथ ही उनके कुल छक्कों की संख्या 41 हो गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रियान पराग के नाम था, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023/24 में असम को सेमीफाइनल तक पहुंचाते हुए 40 छक्के जड़े थे।

आईपीएल का रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम था, जिन्होंने पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए 2025 के फाइनल तक 39 छक्के लगाए थे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह रिकॉर्ड जर्मनी के कप्तान मुसद्दीक अहमद के नाम है, जिन्होंने इसी महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में 26 छक्के लगाए थे।


टी20 टूर्नामेंट में कप्तान द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के:


1 - रजत पाटीदार: आईपीएल 2026 में 41 छक्के*

2 - रियान पराग: एसएमएटी 2023/24 में 40 छक्के

3 - श्रेयस अय्यर: आईपीएल 2025 में 39 छक्के

4 - विराट कोहली: आईपीएल 2016 में 38 छक्के

5 - क्रिस गेल: सीपीएल 2016 में जमैका टैलावाह्स की कप्तानी करते हुए 37 छक्के
 

इसे भी पढ़ें: Vaping विवाद से Playoff हीरो तक, Captain Riyan Parag ने ऐसे पलटी Rajasthan Royals की किस्मत


इस बीच, पाटीदार आईपीएल इतिहास में दूसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने अपने पहले दो कप्तानी सत्रों में लगातार दो फाइनल में टीम का नेतृत्व किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम था, जिन्होंने गुजरात टाइटन्स को आईपीएल 2022 में जीत दिलाई और 2023 में फाइनल तक पहुंचाया।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Wed, 27 May 2026 12:19:06 +0530

  Videos
See all

नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों को बड़ी राहत ,Aqua Line पर बनेंगे 5 नए मेट्रो स्टेशन ! #shorts Metro #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:44:17+00:00

West Bengal : TMC नेता जहांगीर खान को झटका! #viral #shorts #mamatabanerjee #suvenduadhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:43:11+00:00

Action on Rohingya Muslim | CM Suvendu: बंगाल बॉर्डर पर शुरू हुआ फेंसिंग का काम! West Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:38:24+00:00

West Bengal: घुसपैठियों को CM सुवेंदु अधिकारी का सख्त संदेश | #suvenduadhikari #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:38:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers