Responsive Scrollable Menu

हाईकमान के सामने सिद्धारमैया नतमस्तक! CM पद से दे सकते हैं इस्तीफा, ऐसे पद छोड़ने को हुए राजी

कर्नाटक कांग्रेस में बीते काफी समय से सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान आखिरकार हाईकमान के सामने खत्म हो गई है. राजधानी में एआईसीसी कार्यालय में सात घंटे चली मैराथन बैठक और राहुल गांधी के संग चर्चा के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सीएम पद छोड़ने पर सहमति जताई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल (गुरुवार) को आधिकारिक तौर पर सीएम पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं. राज्य में सरकार बनने से पहले 50-50 का फार्मूला लागू हुआ था. इसके तहत 5 साल के शासन में डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच शासन की बात तय की थी.

काफी समय से नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा

बीते काफी वक्त से डीके शिवकुमार इस बात की मांग उठा रहे थे. वे कई बार समर्थकों के साथ दिल्ली में पहुंचे. कांग्रेस की अगुवाई में कई बार बातचीत भी हुई. मगर इस समस्या का हल नहीं हो पा रहा था.  अब ऐसी खबर है कि पहले से तय ‘सत्ता बंटवारे के फार्मूले’ के तहत सिद्धारमैया आधिकारिक तौर पर सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

ऐसे सिद्धारमैया पद छोड़ने को हुए तैयार 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धारमैया और राहुल गांधी के बीच लंबी बातचीत हुई. इसके बाद सिद्धारमैया पद छोड़ने को राजी हो गए. सीएम ने उच्च कमान के आदेशों का पालन किया. आपको बता दें कि  गुरुवार (28 मई) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तीफे के फैसले का ऐलान हो सकता है. इसके साथ ही, राज्य की राजनीति में एक नए नेतृत्व अध्याय की शुरुआत के संकेत मिले हैं. 

दिल्ली में हाईलेवल की बैठक में चर्चा 

दिल्ली में मंगलवार को हाई कमान की अहम बैठक हुई. एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के संग बैठक हुई. रिपोर्ट की मानें तो राहुल गांधी ने सिद्धारमैया के साथ वन टू वन बैठक की. उन्हें समझाया कि पार्टी के हित में और आगामी चुनावों का सामना करने को लेकर नेतृत्व बदलाव अहम है. इसी दौरान हाई कमान ने सिद्धारमैया को राष्ट्रीय राजनीति में आने का आफर दिया है. राज्यसभा सीट के साथ उनके बेटे डॉ.यतींद्र सिद्धारमैया को नवगठित मंत्रिमंडल में डिप्टी सीएम के पद  की पेशकश की है.

जानें क्या है मुख्यमंत्री का रुख

दिल्ली में हाईलेवल की बैठक के तुरंत बाद सीएम सिद्धारमैया ने दिल्ली के एक निजी स्थान पर अपने करीबी मंत्रियों डॉ.जी. परमेश्वर, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल और भैरती सुरेश के संग एक आपातकालीन बैठक की. इसके बाद फैसले के बारे में बताया गया. बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया के करीबी मंत्रियों ने उन पर भावनात्मक दबाव भी बनाया. उन्होंने कहा कि किसी भी वजह से इस्तीफा न दें. इसके साथ ही यह भी कहा कि वे हाई कमान से फिर बात करेंगे. मगर सिद्धारमैया ने मंत्रियों के अनुरोध का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं राहुल गांधी की बात को मना नहीं कर सकता, जैसा कि मैंने वादा किया था, वे सीएम पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं’.

Continue reading on the app

चांद पर परमानेंट मून बेस बनाएगा NASA, 20 अरब डॉलर के मिशन का ऐलान; 3 चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया, पूरी डिटेल

NASA Moon Base: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चांद पर इंसानी बस्ती बसाने की दिशा में बड़ा ऐलान किया है. एजेंसी ने मून बेस तैयार करने का रोडमैप जारी करते हुए रोवर, लैंडर और ड्रोन मिशनों के लिए अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं. इस मिशन को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा.

The post चांद पर परमानेंट मून बेस बनाएगा NASA, 20 अरब डॉलर के मिशन का ऐलान; 3 चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया, पूरी डिटेल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में Rajat Patidar ने रचा T20 World Record, छक्कों का बादशाह बने

आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार के लिए एक और यादगार रात रही। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2022 के एलिमिनेटर में उनकी शानदार बल्लेबाजी से लेकर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 2026 के क्वालीफायर 1 में उनके तूफानी प्रदर्शन तक, पाटीदार तेजी से प्लेऑफ के दिग्गज खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। 2022 की तरह ही, एचपीसीए स्टेडियम में टाइटन्स के खिलाफ क्वालीफायर में उन्होंने बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा और पहली पारी के अंत में ही मैच का रुख मोड़ दिया। उनकी तूफानी और नाबाद 93 रनों की पारी ने बेंगलुरु को 92 रनों की बड़ी जीत दिलाई। 
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 RCB vs GT Qualifier Highlights| रजत पाटीदार के तूफान में उड़ा गुजरात, RCB 5वीं बार फाइनल में; टाइटंस को 92 रन से रौंदा


पाटीदार 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अगली 20 गेंदों में 72 रन बनाए और आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर - 254/4 - खड़ा किया। इस बीच, पाटीदार ने आईपीएल 2026 में 10 छक्के लगाकर एक ही टी20 टूर्नामेंट में कप्तान द्वारा सबसे अधिक छक्के लगाने का टी20 विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। इस रिकॉर्ड के साथ ही उनके कुल छक्कों की संख्या 41 हो गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रियान पराग के नाम था, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023/24 में असम को सेमीफाइनल तक पहुंचाते हुए 40 छक्के जड़े थे।

आईपीएल का रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम था, जिन्होंने पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए 2025 के फाइनल तक 39 छक्के लगाए थे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह रिकॉर्ड जर्मनी के कप्तान मुसद्दीक अहमद के नाम है, जिन्होंने इसी महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में 26 छक्के लगाए थे।


टी20 टूर्नामेंट में कप्तान द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के:


1 - रजत पाटीदार: आईपीएल 2026 में 41 छक्के*

2 - रियान पराग: एसएमएटी 2023/24 में 40 छक्के

3 - श्रेयस अय्यर: आईपीएल 2025 में 39 छक्के

4 - विराट कोहली: आईपीएल 2016 में 38 छक्के

5 - क्रिस गेल: सीपीएल 2016 में जमैका टैलावाह्स की कप्तानी करते हुए 37 छक्के
 

इसे भी पढ़ें: Vaping विवाद से Playoff हीरो तक, Captain Riyan Parag ने ऐसे पलटी Rajasthan Royals की किस्मत


इस बीच, पाटीदार आईपीएल इतिहास में दूसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने अपने पहले दो कप्तानी सत्रों में लगातार दो फाइनल में टीम का नेतृत्व किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम था, जिन्होंने गुजरात टाइटन्स को आईपीएल 2022 में जीत दिलाई और 2023 में फाइनल तक पहुंचाया।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Wed, 27 May 2026 12:19:06 +0530

  Videos
See all

केरल में 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी.. Pinarayi Vijayan के आवास की भी ली तलाशी | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:14:28+00:00

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार #shorts Hindi News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:14:24+00:00

हवा में डोलने के बाद...रस्सी से बांधा | #viralnews #viralvideo #latestnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:14:46+00:00

Cobra In Police Station: जब थाने में अचानक सामने आ गया जहरीला कोबरा! | Shorts | Rajasthan Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:13:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers