Kerala CMRL Case: पिनाराई विजयन के घर क्यों पहुंची ईडी की टीम, बेटी वीणा ने कहां किया 'खेल'; जानें पूरा मामला
Kerala CMRL Case: केरल में मुख्यमंत्री पद से हटते ही पिनाराई विजयन की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है. बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पिनाराई विजयन के घर पहुंची. बताया जा रहा है कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) केस में ईडी की टीम तलाशी ले रही है. इसी संदर्भ में ईडी की टीम पूर्व सीएम के घर पहुंची. बताया जा रहा है कि ईडी की टीम इस मामले में नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन का घर समेत केरल में अलग-अलग 10 जगहों पर बुधवार सुबह से ही तलाशी ले रही है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक ईडी की टीम बुधवार सुबह बिना किसी सूचना के अचानक सभी 10 ठिकानों पर पहुंची. नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन के घर पर जब ईडी की टीम पहुंची तो उन्हें बिना किसी रोकटोक के घर की तलाशी लेने की इजाजत दे दी गई. पिनाराई विजयन के घर पर ईडी की टीम के पहुंचने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर कई लोग पूछ रहे हैं कि आखिर यह मामला क्या है. आइए इसे जानते हैं.
तो क्या 70 साल पुराना है जिमखाना क्लब का विवाद, 1956 में सरकार ने क्यों पहली बार थमाया था नोटिस?
Gymkhana Club Row: दिल्ली जिमखाना क्लब का विवाद कोई नया नहीं बल्कि करीब 70 साल पुराना है. 1956 में केंद्र सरकार ने पहली बार क्लब को अनधिकृत निर्माण हटाने का नोटिस भेजा था. इसके बाद अवैध दुकानों, जुर्माने और प्रधानमंत्री आवास के पास सुरक्षा खतरे को लेकर कई विवाद सामने आए. 2000 में सरकार ने क्लब परिसर का कब्जा लेने तक की कार्रवाई शुरू कर दी थी. बाद में समझौते के जरिए स्टाफ क्वार्टर्स हटाए गए और क्लब ने लाखों रुपए का जुर्माना भरा. अब एक बार फिर जिमखाना क्लब पुराने विवादों की वजह से चर्चा में है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















