राहत की खबर! AI से नहीं जाएगी नौकरी, Sam Altman बोले- इंसानों की जरूरत अभी भी सबसे ज्यादा
OpenAI के CEO Sam Altman ने कहा है कि ChatGPT ने लोगों की नौकरियां उतनी नहीं छीनीं जितना डर था। उनके मुताबिक AI ने कई जगह काम करने का तरीका जरूर बदला है, लेकिन इंसानों की जरूरत अभी भी बनी हुई है।
Kerala CMRL Case: पिनाराई विजयन के घर क्यों पहुंची ईडी की टीम, बेटी वीणा ने कहां किया 'खेल'; जानें पूरा मामला
Kerala CMRL Case: केरल में मुख्यमंत्री पद से हटते ही पिनाराई विजयन की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है. बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पिनाराई विजयन के घर पहुंची. बताया जा रहा है कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) केस में ईडी की टीम तलाशी ले रही है. इसी संदर्भ में ईडी की टीम पूर्व सीएम के घर पहुंची. बताया जा रहा है कि ईडी की टीम इस मामले में नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन का घर समेत केरल में अलग-अलग 10 जगहों पर बुधवार सुबह से ही तलाशी ले रही है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक ईडी की टीम बुधवार सुबह बिना किसी सूचना के अचानक सभी 10 ठिकानों पर पहुंची. नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन के घर पर जब ईडी की टीम पहुंची तो उन्हें बिना किसी रोकटोक के घर की तलाशी लेने की इजाजत दे दी गई. पिनाराई विजयन के घर पर ईडी की टीम के पहुंचने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर कई लोग पूछ रहे हैं कि आखिर यह मामला क्या है. आइए इसे जानते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News18


















