Responsive Scrollable Menu

MP में IPS की बेटी ने किया सुसाइड, भोपाल स्थित सरकारी आवास में मौजूद थे परिजन

MP News: मप्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. भोपाल में एक नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर लिया है. ये कोई आम लड़की नहीं थी, भोपाल में तैनात एक आईपीएस की बेटी थी. उसकी उम्र महज 17 साल थी.  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके चार इमली में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई. यहां एक वरिष्ठ IPS अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी ने अपने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली. मृतका 11वीं पास कर इसी साल 12वीं कक्षा में पहुंची थी। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे. छात्रा अपने कमरे में गई और यह कदम उठा लिया. सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: Twisha Death Case: सीबीआई ने भोपाल पुलिस से लिया टेकओवर, कल से शुरू कर देगी जांच

मामले में हबीबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इसके चलते अभी तक सुसाइड की कोई स्पष्ट वजह नहीं मिली है. पुलिस हर एंगल से केस की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, स्टूडेंट के फोन की जांच भी की जा रही है. 

संबंधियों से पूछताछ

पुलिस ने लड़की के दोस्तों, परिचितों और संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। ताकि घटना का कारण पता चल सके। पुलिस तलाश रही है कि सुसाइड के पीछे मानसिक तनाव था या कोई अन्य कारण। 

यह भी पढ़ें: 'अब सिर्फ कानून चलेगा'... जुम्मे की नमाज से पहले भोजशाला में पुलिस का अलर्ट, SP सचिन शर्मा का

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। घर वाले भी नाबालिग के इस कदम से सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसी के हिसाब से पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

( अगर आप या आपका कोई जानने वाला मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो हेल्पलाइन नंबर पर जरुर मदद लें। स्वास्थ्य हेल्पलाइन: 1800-599-0019 या AASRA: 91-9820466726 पर संपर्क कर सकते हैं।)

Continue reading on the app

रजत पटीदार ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में इस कारनामे को करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज रजत पटीदार ने इतिहास रच दिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर-1 मुकाबले में रजत पटीदार ने नाबाद 93 रनों की शानदार पारी खेली. पटीदार इसी के साथ पटीदार ने आईपीएल में वो कारनामा कर दिया है, जो अब तक कोई नहीं कर पाया था. दरअसल पटीदार आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

रजत पाटीदार ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले बने पहले भारतीय

रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद 93 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. पटीदार ने लगभग 282 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इसी के साथ पटीदार ने बड़ा कीर्तिमान बना दिया. रजत पटीदार अब टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 125 पारियों में 200 सिक्स पूरे किए थे. जबकि तिलक वर्मा ने 127 पारियां और केएल राहुल ने 129 पारियों में यह कारनामा किया था. 

टी20 में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज 200 सिक्स

रजत पाटीदार: 105 पारियां
अभिषेक शर्मा: 125 पारियां
तिलक वर्मा: 127 पारियां
केएल राहुल: 129 पारियां

रजत पटीदार ने की वीरेंद्र सहवाग की बराबरी

रजत पदीदार इस मैच में सिर्फ 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. पटीदार ने इसी के साथ आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में छठें बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है. इस मामले में टॉप पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2024 में 16 गेंदों में प्लेऑफ में फिफ्फी लगाई थी.

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों में) 

16 गेंद: सुरेश रैना बनाम पंजाब किंग्स (PBKS), 2014
17 गेंद: एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC), 2009
20 गेंद: एमएस धोनी बनाम मुंबई इंडियंस (MI), 2012
21 गेंद: ड्वेन स्मिथ बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), 2013
21 गेंद: वीरेंद्र सहवाग बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), 2014
21 गेंद: रजत पाटीदार बनाम गुजरात टाइटंस (GT), 2026

आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार का प्रदर्शन:

112 (54 गेंद)* बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), एलिमिनेटर 2022
58 (42 गेंद) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR), क्वालिफायर 2s, 2022
34 (22 गेंद) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR), एलिमिनेटर 2024
15 (8 गेंद)* बनाम पंजाब किंग्स (PBKS), क्वालिफायर 1, 2025
26 (16 गेंद) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS), फाइनल 2025
93 (33 गेंद)* बनाम गुजरात टाइटंस (GT), क्वालिफायर 1, 2026

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL के लगातार 4 सीजन में इस कारनामे को करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

West Bengal News: बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों को कौन लाया था? | #bangladeshiimmigrants #bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:40:08+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari: बांग्लादेश बॉर्डर पर क्यों लगा घुसपैठियों का जमावड़ा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:40:11+00:00

NKP | Fuel Crisis : क्या जेब पर पड़ेगा और भारी झटका ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:40:06+00:00

West Bengal News: भारत कैसे घुसा था बांग्लादेशी..खुद बताया! | #bangladeshiimmigrants #bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:37:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers