Responsive Scrollable Menu

रजत पटीदार ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में इस कारनामे को करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज रजत पटीदार ने इतिहास रच दिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर-1 मुकाबले में रजत पटीदार ने नाबाद 93 रनों की शानदार पारी खेली. पटीदार इसी के साथ पटीदार ने आईपीएल में वो कारनामा कर दिया है, जो अब तक कोई नहीं कर पाया था. दरअसल पटीदार आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

रजत पाटीदार ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले बने पहले भारतीय

रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद 93 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. पटीदार ने लगभग 282 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इसी के साथ पटीदार ने बड़ा कीर्तिमान बना दिया. रजत पटीदार अब टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 125 पारियों में 200 सिक्स पूरे किए थे. जबकि तिलक वर्मा ने 127 पारियां और केएल राहुल ने 129 पारियों में यह कारनामा किया था. 

टी20 में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज 200 सिक्स

रजत पाटीदार: 105 पारियां
अभिषेक शर्मा: 125 पारियां
तिलक वर्मा: 127 पारियां
केएल राहुल: 129 पारियां

रजत पटीदार ने की वीरेंद्र सहवाग की बराबरी

रजत पदीदार इस मैच में सिर्फ 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. पटीदार ने इसी के साथ आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में छठें बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है. इस मामले में टॉप पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2024 में 16 गेंदों में प्लेऑफ में फिफ्फी लगाई थी.

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों में) 

16 गेंद: सुरेश रैना बनाम पंजाब किंग्स (PBKS), 2014
17 गेंद: एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC), 2009
20 गेंद: एमएस धोनी बनाम मुंबई इंडियंस (MI), 2012
21 गेंद: ड्वेन स्मिथ बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), 2013
21 गेंद: वीरेंद्र सहवाग बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), 2014
21 गेंद: रजत पाटीदार बनाम गुजरात टाइटंस (GT), 2026

आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार का प्रदर्शन:

112 (54 गेंद)* बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), एलिमिनेटर 2022
58 (42 गेंद) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR), क्वालिफायर 2s, 2022
34 (22 गेंद) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR), एलिमिनेटर 2024
15 (8 गेंद)* बनाम पंजाब किंग्स (PBKS), क्वालिफायर 1, 2025
26 (16 गेंद) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS), फाइनल 2025
93 (33 गेंद)* बनाम गुजरात टाइटंस (GT), क्वालिफायर 1, 2026

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL के लगातार 4 सीजन में इस कारनामे को करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Continue reading on the app

गाजा में इजरायल का घातक हमला, एयरस्ट्राइक में हमास के नए सैन्य प्रमुख को बनाया निशाना

इजरायल और हमास के बीच जंग अभी भी जारी है. इजरायल ने एक बार फिर ​गाजा पर घातक हमला किया है. मंगलवार को देर रात इजरायली सेना ने गाजार सिटी में दो एयरस्ट्राइक की. इनमें कम से कम से तीन के मारे जाने की सूचना है. वहीं करीब 12 लोग घायल बताए गए हैं. यह हमला ईद-उल-अजहा (बकरीद) से ठीक पहले किया गया. यहां पर लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए थे. इजरायल का दावा है ​कि इस सर्जिकल स्ट्राइक में उसने हमास के सैन्य शाखा के नए कमांडर मोहम्मद ओदेह को टारगेट किया है.

बताया जा रहा है कि इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 को हमले में वह मुख्य रणनीतिकार था. इस सैन्य कार्रवाई के बाद इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक संयुक्त बयान को जारी किया. इसमें इस हमले की आधिकारिक पुष्टि की गई. बयान में कहा गया कि  प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के सीधे निर्देश पर IDF और इजरायली सुरक्षा एजेंसी ने यह कार्रवाई की. गाजा में हमास के नए मिलिट्री चीफ मोहम्मद ओदेह के ठिकाने को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया. 

खुफिया विंग के ​प्रमुख के रूप में अहम भूमिका निभाई

इजरायल के बयान के अनुसार,'मोहम्मद ओदेह हमास का वह खतरनाक आतंकी है, जिसने 7 अक्टूबर 2023 के कत्लेआम के दौरान हमास के खुफिया विंग के ​प्रमुख के रूप में अहम भूमिका निभाई थी. वह कई इजरायली नागरिकों और सैनिकों की हत्या, अपहरण और उन्हें घायल करने के लिए जिम्मेदार बताया जाता है. बयान में चेताया गया कि हम अपने दुश्मनों को खत्म करने के लिए ऐसे अभियान को जारी रखेंगे. यह शख्स 7 अक्टूबर के नरसंहार में शामिल था. इजरायज जल्द उन सभी को उनके अंजाम तक पहुंचाएगा.'

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: गुजरात को हराकर RCB ने फिर कर लिया खिताब पक्का? 8 साल का इतिहास देखेंगे तो समझ जाएंगे

RCB vs GT: डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाई है. इसने बेंगलुरु के फिर चैंपियन बनने की संभावनाओं को बढ़ा दिया है और इसकी वजह क्वालिफायर-1 में जीत दर्ज करने का इतिहास है. Wed, 27 May 2026 08:06:26 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों को कौन लाया था? | #bangladeshiimmigrants #bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:40:08+00:00

West Bengal News: बंगाल में मैकेनिक था अवैध बांग्लादेशी? | #bangladeshiimmigrants #bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:38:57+00:00

West Bengal News: भारत कैसे घुसा था बांग्लादेशी..खुद बताया! | #bangladeshiimmigrants #bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:37:13+00:00

NKP | Fuel Crisis : क्या जेब पर पड़ेगा और भारी झटका ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:40:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers