Responsive Scrollable Menu

द हंड्रेड: रोमांचक जीत के बावजूद पूर्व चैंपियन एमआई लंदन टूर्नामेंट से बाहर

द हंड्रेड: रोमांचक जीत के बावजूद पूर्व चैंपियन एमआई लंदन टूर्नामेंट से बाहर

Continue reading on the app

MP के महाविद्यालयों-विश्वविद्यालयों में चलेगा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, लगाए गए पौधों की जानकारी पोर्टल पर होगी दर्ज, निर्देश जारी

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अब मध्य प्रदेश के शासकीय और निजी महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों की जानकारी Meri LiFE पोर्टल ((https://merilife.nic.in/)) पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मप्र शासन के निर्देश के अनुसार ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान व्यापक रूप से संचालित किया जाना है। उच्च शिक्षा संस्थानों में अभियान की गतिविधियों को आयोजित कर पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। अभियान में लगाए जाने वाले पौधे को मां की स्मृति और सम्मान से जोड़ने की परिकल्पना की गई है। इससे पौधरोपण को केवल एक गतिविधि के बजाय भावनात्मक और सामाजिक सहभागिता का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि पौधरोपण के साथ उनकी जीवितता और संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए पौधों को पानी देने, उनकी सुरक्षा करने तथा आवश्यकता के अनुसार नियमित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। नए पौधरोपण के साथ पूर्व में लगाए गए पौधों के संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाएगा।

पौधों को सुरक्षित रखने के लिए केवल ऐसे स्थानों का चयन किया जाएगा जहां उचित धूप और जल निकासी की व्यवस्था हो। विशेष प्रजातियों को प्राथमिकता: क्षेत्र की जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए बरगद, पीपल, नीम, सागौन, आम, जामुन, सीशम, आंवला और महुआ जैसी स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाने को प्राथमिकता दी जाएगी।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। पौधरोपण के साथ जल संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता जैसी गतिविधियों को भी अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया है। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के साथ जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे अभियान से जुड़ी सारी जानकारी संकलित कर ‘Meri Life’ पोर्टल पर अपडेट कर इसकी रिपोर्ट 05 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से विभागीय ईमेल पर भेजना सुनिश्चित करें।

mp higher education department

Continue reading on the app

  Sports

39 साल के मेसी जब वर्ल्ड कप खेल सकते हैं सकते हैं, तो कोहली-रोहित क्यों नहीं? भज्जी बोले-फिटनेस हो तो उम्र से फर्क नहीं पड़ता

Harbhajan Singh on Virat Koli 2027 ODI World Cup: हरभजन सिंह ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने का पुरजोर समर्थन किया है. भज्जी ने कहा कि 37 की उम्र में भी कोहली मैदान पर 20 साल के युवाओं को मात दे रहे हैं. लियोनल मेसी का उदाहरण देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि करियर का मापदंड उम्र नहीं, बल्कि फिटनेस और परफॉर्मेंस होना चाहिए. हरभजन के मुताबिक, कोहली ने ही 2014 में कप्तान बनकर भारतीय टीम में जीत की मानसिकता और बेहतरीन फिटनेस कल्चर की शुरुआत की थी. Thu, 13 Aug 2026 17:48:52 +0530

  Videos
See all

CJP Latest News : Jantar Mantar Season 2 पर क्या बोले Abhijeet Dipke ? Cockroach Janta Party #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T12:37:02+00:00

Viral Video: पंचायत घर में कुर्सी कांड! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T12:36:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers