Responsive Scrollable Menu

सिद्धारमैया बोले- ‘राहुल गांधी कहेंगे तो पद छोड़ दूंगा’, डीके के लिए अभी पिक्चर बाकी है!

कांग्रेस ने कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं को 'महज अटकलें' बताया है. मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं की हुई बैठकों के बाद कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सरकार बदलने जैसा कोई फैसला नहीं लिया गया है. हालांकि राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

दिल्ली में जुटे कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर अहम बैठक बुलाई थी. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार अपने समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे.

बैठक में पार्टी महासचिव के सी वेनुगोपाल और वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे. आधिकारिक तौर पर बैठक का एजेंडा चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन को बताया गया, लेकिन अंदरखाने नेतृत्व विवाद पर भी चर्चा होने की खबरें सामने आईं.

‘ढाई-ढाई साल फॉर्मूले’ पर सिद्धारमैया की सफाई

सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान सिद्धारमैया ने स्पष्ट कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी “ढाई साल-ढाई साल” के फॉर्मूले की जानकारी नहीं है. पिछले कई महीनों से राजनीतिक हलकों में यह चर्चा चल रही थी कि कांग्रेस सरकार बनने के समय सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर समय बांटने का कोई समझौता हुआ था.

हालांकि कांग्रेस नेतृत्व ने कभी सार्वजनिक रूप से इस तरह के किसी फॉर्मूले की पुष्टि नहीं की. अब सिद्धारमैया के बयान ने इन चर्चाओं को फिर हवा दे दी है.

राहुल गांधी का नाम लेकर दिया संकेत

सूत्रों के अनुसार बैठक में सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि यदि राहुल गांधी उनसे पद छोड़ने के लिए कहेंगे तो वे ऐसा करने के लिए तैयार हैं. इस बयान को राजनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है. विश्लेषकों का कहना है कि इससे सिद्धारमैया ने एक तरफ पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई है, वहीं दूसरी ओर यह भी संकेत दिया है कि फिलहाल वे खुद पद छोड़ने के पक्ष में नहीं हैं.

डी.के. शिवकुमार समर्थकों की बढ़ी सक्रियता

दिल्ली बैठक के दौरान डी.के. शिवकुमार के समर्थक विधायक भी काफी सक्रिय दिखाई दिए. माना जा रहा है कि शिवकुमार खेमे की ओर से नेतृत्व परिवर्तन की मांग लगातार दबाव बनाए हुए है. हालांकि कांग्रेस फिलहाल किसी भी तरह के खुले टकराव से बचना चाहती है क्योंकि राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव नजदीक हैं.

कांग्रेस के सामने संतुलन की चुनौती

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व का सवाल पार्टी के लिए सबसे संवेदनशील मुद्दों में से एक बन चुका है. एक ओर सिद्धारमैया के पास विधायकों का मजबूत समर्थन बताया जाता है, वहीं डी.के. शिवकुमार संगठन और संसाधनों के लिहाज से प्रभावशाली नेता माने जाते हैं.

ऐसे में कांग्रेस आलाकमान की कोशिश दोनों नेताओं के बीच संतुलन बनाए रखने और सरकार को स्थिर रखने की है. आने वाले दिनों में पार्टी का अगला कदम कर्नाटक की राजनीति की दिशा तय कर सकता है.

यह भी पढ़ें - Karnataka: सिद्धारमैया ही बने रहेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री, दिल्ली में हुई मीटिंग के बाद कांग्रेस ने किया साफ; सिर्फ इस मुद्दे पर हुई चर्चा

Continue reading on the app

RCB का निकला दम! जेसन होल्डर ने विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को एक ही ओवर में किया चलता, देखें वीडियो

RCB vs GT Qualifier 1 :  गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने धर्मशाला में धमाल मचा दिया है. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक ही ओवर में दो बड़े झटके देकर उनकी कमर तोड़ दी है. होल्डर में एक ही ओवर में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को आउट कर दिया. इसके साथ ही मैदान पर सन्नाटा छा गया और उन्होंने RCB के फैंस के चेहरे से खुशी छीन ली. विराट कोहली शानदार लय में लग रहे थे और अपने अर्धशतक के करीब थे. होल्डर ने पहले उन्हें और फिर क्रीज पर आए पाटीदार को तुरंत पवेलियन भेज दिया.

जेसन होल्डर ने विराट को दिखाए दिन में तारे

इस मैच में जेसन होल्डर आरसीबी की पारी का 9वां ओवर डालने के लिए आए. इस ओवर की दूसरी बॉल पर उन्होंने विराट कोहली को आउट किया. विराट उन्हें शॉट लगाने के लिए गए और बॉल उनके बल्ले से लगकर विकेट पर जा टकराई. विराट 25 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए उनके आउट होने से आरसीबी फैंस निराश हो गए. 

होल्डर ने देवदत्त पडिक्कल को भेजा पवेलियन

इसके बाद इसी ओवर की चौथी बॉल पर जेसन होल्डर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन भेज दिया. पडिक्कल को बॉल डाली और बॉल उनके बल्ले के किनारा लेकर सीधे विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों में चली गई. उन्होंने इस अहम मैच में अपनी टीम के लिए सिर्फ 19 बॉल में 5 चौकों के साथ 30 रन का योगदान दिया.

इस मैच में अब तक आरसीबी ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं. इस समय क्रीज पर रजत पाटीदार 22 और क्रुणाल पाड्या 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले वेंकटेश अय्यर 17 रन बनार आउट हुए. 

ये भी पढ़ें : कैच हो तो ऐसा! शुभमन गिल ने उलटा भागते हुए पकड़ा हैरतअंगेज कैच, तूफानी बल्लेबाजी कर रहे अय्यर को भेजा पवेलियन

Continue reading on the app

  Sports

Sai Sudharsan Hit Wicket: साई सुदर्शन ने जड़ा चौका लेकिन अंपायर ने दे दिया आउट, कोई इतना बदकिस्मत कैसे हो सकता है?

RCB vs GT, Qualifier 1: आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगा रहे साई सुदर्शन ने क्वालिफायर 1 में शुरुआत तो अच्छी की लेकिन ये खिलाड़ी इतनी बदकिस्मती से आउट हुआ जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. Tue, 26 May 2026 22:33:57 +0530

  Videos
See all

SP vs CM Yogi: बिजली संकट पर सपा का योगी सरकार पर बड़ा पलटवार! | Akhilesh Yadav vs Yogi Aditya #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T17:40:38+00:00

News Ki Pathshala: PM Modi के 12 साल, 12 योजनाएं..आपदा में अवसर की हकीकत क्या है ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T17:45:19+00:00

News Ki Pathshala: बॉर्डर पर पहुंचे Bangladeshi Immigrants, BSF से लगाई गुहार ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T17:42:31+00:00

Extreme Weather in India: मैदानों में भीषण गर्मी, पहाड़ों पर बर्फबारी! Climate Change का बड़ा संकेत? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T17:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers