दिल्ली में Ration Card की आय सीमा बढ़ी, 2.5 लाख रुपये हुई, लाखों परिवारों को मिलेगा लाभ
इसे भी पढ़ें: Delhi में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ता, CM Rekha Gupta का ऐलान, DJB शुल्कों में भारी कटौती
इसे भी पढ़ें: Foreign Exchange and Fuel Crisis Impact | गोवा और दिल्ली सरकार ने सरकारी खर्च पर लोक सेवकों की विदेश यात्राओं पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध
कम पैसों से Share Market में कैसे करें शुरुआत? Beginners के लिए आसान गाइड
क्या आप शेयर बाजार में निवेश करने से हिचकिचाते हैं क्योंकि आपको डर है कि इसके लिए आपको लाखों रुपयों से शुरुआत करनी होगी? अगर आपकी चिंता यही है तो हम आपको बताते हैं कि आज के समय में आप बहुत कम पूंजी के साथ भी Share Market में निवेश शुरू कर सकते हैं. शेयर बाजार के लिए आपको असल में बहुत ज्यादा पैसों की नहीं बल्कि सही जानकारी और सब्र की जरूरत होती है. सही जानकारी के साथ आज किया गया निवेश समय के साथ धीरे-धीरे बढ़कर एक बड़ा पोर्टफोलियो बन सकता है.
Share Market में Risk Management क्या है? जानें इन्वेस्टमेंट को सुरक्षित रखने का सबसे जरूरी तरीका...
Share Market में शुरुआत करने के आसान तरीके
- सबसे पहले आपको एक Demat Account खोलना चाहिए. ये अकाउंट निवेश करने के लिए काफी जरूरी होता है. आपके द्वारा खरीदे गए शेयर इस खाते में सुरक्षित रूप से रखे जाते हैं.
- आप यहां अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते और मोबाइल नंबर का उपयोग करके आसानी से खाता खोल सकते हैं.
- आप शेयर बाजार में ₹100 या यहां तक कि ₹500 या ₹1,000 जैसी छोटी रकम से भी निवेश करना शुरू कर सकते हैं. हालांकि कोई भी पैसा निवेश करने से पहले चाहे वह रकम कितनी भी छोटी क्यों न हो आपको सबसे पहले शेयर बाजार की अच्छी समझ हासिल कर लेनी चाहिए, ताकि आप अच्छा मुनाफा कमा सकें.
- अगर आप शेयर बाजार में नए हैं, तो आपको अपना पैसा केवल मजबूत और भरोसेमंद कंपनियों में ही निवेश करना चाहिए. आपको ऐसी कंपनियों में निवेश करना चाहिए जिनका बिजनेस मॉडल मजबूत हो, जिन्होंने लंबे समय तक लगातार अच्छी ग्रोथ दी हो और जिन पर बहुत ज्यादा कर्ज न हो.
- नुकसान से बचने के लिए आपको SIP के जरिए भी निवेश करना चाहिए.
Bonus Shares क्या होते हैं और कंपनियां इन्हें क्यों करती हैं जारी?
नए Investors क्या गलतियां करते हैं?
- यह न मान लें कि आपका पैसा रातों-रात दोगुना हो जाएगा.
- दोस्तों, सोशल मीडिया या WhatsApp पर मिली जानकारी के आधार पर आंख मूंदकर निवेश नहीं करना चाहिए.
- आपको अपनी पूरी पूंजी एक ही कंपनी में एक साथ निवेश नहीं करनी चाहिए. जोखिम को कम करने के लिए आपको हमेशा छोटी-छोटी किस्तों में निवेश करना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation


















