Responsive Scrollable Menu

कम पैसों से Share Market में कैसे करें शुरुआत? Beginners के लिए आसान गाइड

क्या आप शेयर बाजार में निवेश करने से हिचकिचाते हैं क्योंकि आपको डर है कि इसके लिए आपको लाखों रुपयों से शुरुआत करनी होगी? अगर आपकी चिंता यही है तो हम आपको बताते हैं कि आज के समय में आप बहुत कम पूंजी के साथ भी Share Market में निवेश शुरू कर सकते हैं. शेयर बाजार के लिए आपको असल में बहुत ज्यादा पैसों की नहीं बल्कि सही जानकारी और सब्र की जरूरत होती है. सही जानकारी के साथ आज किया गया निवेश समय के साथ धीरे-धीरे बढ़कर एक बड़ा पोर्टफोलियो बन सकता है.

Share Market में Risk Management क्या है? जानें इन्वेस्टमेंट को सुरक्षित रखने का सबसे जरूरी तरीका...

Share Market में शुरुआत करने के आसान तरीके

  • सबसे पहले आपको एक Demat Account खोलना चाहिए. ये अकाउंट निवेश करने के लिए काफी जरूरी होता है. आपके द्वारा खरीदे गए शेयर इस खाते में सुरक्षित रूप से रखे जाते हैं.
  • आप यहां अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते और मोबाइल नंबर का उपयोग करके आसानी से खाता खोल सकते हैं.
  • आप शेयर बाजार में ₹100 या यहां तक कि ₹500 या ₹1,000 जैसी छोटी रकम से भी निवेश करना शुरू कर सकते हैं. हालांकि कोई भी पैसा निवेश करने से पहले चाहे वह रकम कितनी भी छोटी क्यों न हो आपको सबसे पहले शेयर बाजार की अच्छी समझ हासिल कर लेनी चाहिए, ताकि आप अच्छा मुनाफा कमा सकें.
  • अगर आप शेयर बाजार में नए हैं, तो आपको अपना पैसा केवल मजबूत और भरोसेमंद कंपनियों में ही निवेश करना चाहिए. आपको ऐसी कंपनियों में निवेश करना चाहिए जिनका बिजनेस मॉडल मजबूत हो, जिन्होंने लंबे समय तक लगातार अच्छी ग्रोथ दी हो और जिन पर बहुत ज्यादा कर्ज न हो.
  • नुकसान से बचने के लिए आपको SIP के जरिए भी निवेश करना चाहिए. 

Bonus Shares क्या होते हैं और कंपनियां इन्हें क्यों करती हैं जारी?

नए Investors क्या गलतियां करते हैं? 

  • यह न मान लें कि आपका पैसा रातों-रात दोगुना हो जाएगा.
  • दोस्तों, सोशल मीडिया या WhatsApp पर मिली जानकारी के आधार पर आंख मूंदकर निवेश नहीं करना चाहिए.
  • आपको अपनी पूरी पूंजी एक ही कंपनी में एक साथ निवेश नहीं करनी चाहिए. जोखिम को कम करने के लिए आपको हमेशा छोटी-छोटी किस्तों में निवेश करना चाहिए. 
PSU Stocks क्या होते हैं और ये क्यों बढ़ रहे हैं?
SIP Top-Up या Step-Up SIP: क्या निवेश बढ़ाने का ये हैं स्मार्ट तरीका?

Continue reading on the app

IPL 2026 RCB vs GT Live Score: आज क्वालीफायर-1 में होगी बेंगलुरु और गुजरात की भिड़ंत, थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला

IPL 2026 RCB vs GT Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर-1 आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें धर्मशाला स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में जो टीम जितेगी वो सीधे फाइनल में पहुंचेगी. जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है और वो क्वालीफायर-2 खेलेगी. ऐसे में आज दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीधे फाइनल की टिकट हासिल करना चाहेगी. दोनों टीमों ने प्वाइंट टेबल में पहले और दूसरे नंबर पर रहते हुए क्वालीफाई किया था. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों टीमें काफी मजबूत है और आज एक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए न्यूज नेशन के साथ बने रहिए...

Continue reading on the app

  Sports

Sai Sudharsan Hit Wicket: साई सुदर्शन ने जड़ा चौका लेकिन अंपायर ने दे दिया आउट, कोई इतना बदकिस्मत कैसे हो सकता है?

RCB vs GT, Qualifier 1: आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगा रहे साई सुदर्शन ने क्वालिफायर 1 में शुरुआत तो अच्छी की लेकिन ये खिलाड़ी इतनी बदकिस्मती से आउट हुआ जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. Tue, 26 May 2026 22:33:57 +0530

  Videos
See all

Iran- America War : बुरे फंसे शहबाज और मुनीर? | Pakistan | Middle East | Trump | Munir | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T19:00:09+00:00

बद्रीनाथ केदारनाथ... श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, पहाड़ों पर दबाव जारी | Uttarakhand | Hill Station #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T19:15:15+00:00

Uttarakhand Tourism 2026: नैनीताल बना 'Heat Station'! पहाड़ों में गर्मी से पर्यटकों का बुरा हाल! Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T19:30:26+00:00

Yogi Adityanath Funny Video: CM Yogi ने सुनाया गमला चोरी का मजेदार किस्सा, चोरों की से लगा दी क्लास! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T19:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers