Responsive Scrollable Menu

पंजाब में निगम-कौंसिल वोटिंग:पुलिस और भीड़ के बीच पथराव, लाठीचार्ज; कांग्रेस कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़े; CM के पूर्व OSD हिरासत में

पंजाब में मोहाली समेत 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के लिए वोटिंग में कई जगह हिंसक झड़पें हुईं। पटियाला के समाना में पुलिस-भीड़ में पथराव हो गया। पुलिस ने भी भीड़ पर पत्थर मारकर लाठीचार्ज किया। लुधियाना के रायकोट में कांग्रेस कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़ दिए गए। लुधियाना में AAP विधायक सर्वजीत कौर माणुके से बहस करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर हमला हुआ। खन्ना, बरनाला और संगरूर से भी टकराव सामने आया। इसी बीच संगरूर में पुलिस ने CM भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिंह बराड़ को हिरासत में ले लिया। वह कुछ समय पहले ही AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए थे।उम्मीदवार से मारपीट के बाद मिलने जा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू को पुलिस ने धूरी में रोक लिया। वोटिंग के दौरान अबोहर में NSUI की नेमप्लेट वाली HR नंबर गाड़ी में घूमते 4 युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फरीदकोट में AAP विधायक गुरदित्त सेखों ने आरोप लगाया कि भाजपा वोटरों को लाने के लिए आर्मी की स्कूल बस का इस्तेमाल कर रही है। इसको लेकर वहां हंगामा हुआ। चुनाव को लेकर पूरी सख्ती बरती गई है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक 45.60% वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग EVM की जगह बैलेट पेपर से हो रही है। वोटिंग से जुड़े PHOTOS… वोटिंग से जुड़े बड़े अपडेट्स जानिए… इन चुनावों में हार-जीत के क्या मायने पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इन चुनावों में हार-जीत को पॉलिटिकल माहौल के एंगल से भी देखा जा रहा है। अगर सत्ताधारी AAP ने वनसाइड विक्ट्री हासिल की तो वह ये कह सकेंगे कि साढ़े 4 साल बाद भी सरकार के प्रति एंटी इनकम्बेंसी का माहौल नहीं है। अगर हारी तो विपक्षी इसे विधानसभा चुनाव में भुनाएंगे। AAP के अलावा अगर भाजपा, कांग्रेस या अकाली दल की परफॉर्मेंस अच्छी रहती है तो वह इससे अगले चुनाव में अपने लिए माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। वोटिंग के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

वेदांत मामले में CBSE ने मानी गलती, कहा- 12वीं कक्षा के 2 छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच गलत तरीके से हुई: अब भेजा सही आंसर शीट ईमेल पते पर

CBSE 12वीं के मूल्यांकन में गड़बड़ी की बात मानते हुए 2 छात्रों की सही आंसर शीट उन्हें भेज दिया है। वेदांत ने सोशल मीडिया पर किसी और के आंसर शीट शेयर करने का आरोप लगाया था।

Continue reading on the app

  Sports

सितंबर-अक्टूबर में IPL करवाने की क्यों सोच रही है BCCI? साल में 2 बार टूर्नामेंट के आयोजन पर भी विचार

IPL के पहले सीजन से अब तक, लगभग हर साल टूर्नामेंट की शुरुआत मार्च या अप्रैल के महीने में हुई है और ये मई के अंत तक चला है. मगर अब BCCI इसे साल के अंत में या फिर पूरे साल में दो अलग-अलग हिस्सों में आयोजित करने पर विचार कर रही है. Wed, 27 May 2026 13:49:26 +0530

  Videos
See all

Pune पोर्श केस के आरोपी गले में नोटों की माला पहनकर थिरके | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T09:14:39+00:00

Twisha Sharma Death Case: CBI ने समर्थ सिंह की कस्टडी ली #shorts | Hindi News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T09:13:45+00:00

Twisha Sharma Case:अब सीधे CBI के रिमांड पर जाएगा मुख्य आरोपी समर्थ! | Breaking News | HC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T09:16:45+00:00

Viral Video | पति,पत्नी और वो पत्नी की डिमांड! | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T09:09:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers