Responsive Scrollable Menu

Independence Day: स्कूल फंक्शन में बच्चों की परफॉर्मेंस के लिए चुनें ये शानदार देशभक्ति गाने, देखें पूरी लिस्ट

Independence Day: ये हफ्ता भारत स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का चल रहा है. भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी. इस मौके पर हर साल 15 अगस्त के दिन स्कूलों में आजादी को लेकर अलग-अलग तरह कार्यक्रम होते हैं. जिसमें डांस और सिंगिंग परफॉर्मेंस भी होते हैं. ऐसे में बच्चों की उम्र और डांस स्टाइल के हिसाब से सही गाना चुनना परफॉर्मेंस को शानदार बना सकता है. जानिए छोटे बच्चों से लेकर सीनियर स्टूडेंट्स तक के लिए 15 अगस्त के मौके पर स्कूल कार्यक्रम में कौन से गाने पर परफॉर्म करना बेहतर हो सकता है. 

'नन्हा मुन्ना राही हूं' और 'हम होंगे कामयाब'

नर्सरी से लेकर तीसरी या चौथी क्लास तक के बच्चों के लिए बहुत मुश्किल डांस स्टेप्स वाला गाना चुनना ठीक नहीं रहता. इस एज में बच्चों के लिए आसान धुन और आसान स्टेप्स वाले गाने ज्यादा अच्छा रहता है. 'नन्हा मुन्ना राही हूं' छोटे बच्चों के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. यह गाना फिल्म सन ऑफ इंडिया का है और इसमें बच्चे देश के लिए कुछ करने का जनून दिखा सकते हैं. हाथों में छोटे तिरंगे लेकर बच्चे मार्चिंग स्टाइल में परफॉर्म कर सकते हैं.

इसके अलावा 'हम होंगे कामयाब' गाना भी ग्रुप परफॉर्म के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है. इस गाने पर बच्चे एक साथ खड़े होकर हाथों की मूवमेंट के साथ शानदार परफॉर्म दे सकते हैं. गाने का मैसेज उम्मीद और एकता से जुड़ा है, इसलिए स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए यह काफी अच्छा गाना हो सकता है. 

मिडिल क्सास के  बच्चों के लिए 'मां तुझे सलाम' और 'तेरी मिट्टी'

वहीं, मिडिल क्लास के स्टूडेंट्स यानी चौथी से आठवीं कक्षा के बच्चे एनर्जी वाले गाने पर परफॉर्मेंस कर सकते हैं. इस उम्र के बच्चे ग्रुप डांस में बेहतर ढंग से कर सकेंगे. ए.आर. रहमान का 'मां तुझे सलाम' स्वतंत्रता दिवस के लिए सबसे पॉपुलर ऑप्शन में से एक है. इस गाने के जरिए देश के प्रति प्यार और गर्व की भावना साफ दिखाई देती है. मिडिल क्लास के स्टूडेंट्स तिरंगे के साथ ग्रुप फॉर्मेशन बना सकते हैं और लास्ट में एक शानदार पोज दे सकते हैं. 

वहीं, अगर डांस के साथ सैनिकों की छोटी स्टोरी या छोटा सा नाटक दिखाने की तैयारी है, तो 'तेरी मिट्टी' गाना काफी शानदार हो सकता है. फिल्म केसरी का यह गाना सैनिकों के बलिदान और देश के लिए उनके डेडिकेशन को दिखाता है. इसकी इमोशनल धुन पर परफॉर्मेंस में जार चांद लगा सकती है. इसके अलावा जोशीली परफॉर्मेंस के लिए 'जय हो' भी अच्छा सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसकी बीट पर बच्चे सिंक्रोनाइज्ड ग्रुप डांस की तैयारी कर सकते हैं.

सीनियर स्टूडेंट्स के लिए 'देश रंगीला' और 'ऐ वतन'

वहीं, अब बात आती है कि सीनियर स्टूडेंट्स के लिए कौन-कौन ऑप्शन सबसे बढ़िया हो सकते हैं. हम बात कर रहे हैं, नौवीं से बारहवीं क्लास के स्टूडेंट्स् के की, जो थोड़े सीरियस किस्म और क्रिएटिव परफॉर्मेंस तैयारी कर सकते हैं. इस उम्र में बच्चे डांस के साथ भारत की संस्कृति और अलग-अलग राज्यों की झलक भी मंच पर दिखा सकते हैं.

'देश रंगीला' इस तरह की परफॉर्मेंस के लिए सबसे अच्छा विकल्प है. इस गाने पर परफॉर्मेंस  सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. फिल्म फना के इस गाने पर बच्चे राजस्थान, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों की पारंपरिक ड्रेस पहनकर भारत की विविधता दिखा सकते हैं. इससे सिर्फ डांस नहीं, बल्कि देश के कल्चर को दिखाने का भी मौका मिलता है. वहीं 'ऐ वतन' जैसे इमोशनल और शांत गाने पर सेमी-क्लासिकल या कथक डांस किया जा सकता है. इस तरह की परफॉर्मेंस में डांस स्टेप्स से ज्यादा एक्सप्रेशन और स्टोरी पर ध्यान दिया जा सकता है.

'सुनो गौर से दुनिया वालों' 

अगर स्कूल के लड़के या लड़कियों का ग्रुप हाई-एनर्जी डांस करने की सोच रहे हैं तो 'सुनो गौर से दुनिया वालों' भी अच्छा गाना है. इसकी शानदार धुन और जोशीले अंदाज पर बच्चे फ्रीस्टाइल या ग्रुप डांस कर सकते हैं. ऐसी परफॉर्मेंस के लिए बच्चे अलग-अलग ग्रुप में स्टेज पर एंट्री कर सकते हैं. आखिर में पूरा ग्रुप एक साथ आकर तिरंगे के रंगों वाली फॉर्मेशन बना सकता है, जो देखने में काफी बढ़िया लगता है.

ये भी पढ़ें: Independence Day Special: देशभक्ति से लबरेज हैं ये टॉप 5 वेब सीरीज, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखें

Continue reading on the app

59 जहाजों का रास्ता बदला, 3 तबाह और 2 शिप पर कब्जा... होर्मुज को लेकर अमेरिकी सेना का बड़ा दावा

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच अब पूरा विवाद होर्मुज पर आकर टिक गया है. बाकी मांगे या तो मान लीं गईं या छोड़ दी गईं. होर्मुज को लेकर हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि होर्मुज पर 100 प्रतिशत कंट्रोल अमेरिका का है. वहीं ईरान लगातार होर्मुज पर नियंत्रण की बात कह रहा है. इसी बीच अमेरिकी सेना ने बड़ा दावा किया है. 

अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने बताया कि ईरान की नाकाबंदी लागू करने की कोशिश के तहत अमेरिकी सेना ने 59 व्यापारिक जहाजों का रास्ता बदल दिया, जबकि 3 जहाजों को निष्क्रिय कर दिया और 2 अन्य पर कब्जा कर लिया.  CENTCOM ने X पर बताया कि अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश से F/A-18 लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी. यह विमान ईरान के खिलाफ अमेरिका की नाकाबंदी को लागू करने में मदद कर रहा है. CENTCOM के मुताबिक, 12 अगस्त तक अमेरिकी सेना ने 59 व्यापारिक जहाजों का रास्ता बदल दिया, 3 जहाजों को निष्क्रिय किया और 2 जहाजों पर सवार होकर नाकाबंदी के नियमों का पालन सुनिश्चित किया.

पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं दावा

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है और वह इसे अपने नियंत्रण में बनाए रखेगा. उनका यह बयान ईरान के साथ इस अहम समुद्री रास्ते को दोबारा खोलने को लेकर चल रही रुकी हुई बातचीत के बीच आया है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ‘अमेरिका का पूरा कंट्रोल’, ईरान ने भी संघर्ष लंबा खींचने के दिए संकेत

 

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है और वह इसे अपने नियंत्रण में बनाए रखने की कोशिश करेगा. उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को स्टील की दीवार बताते हुए कहा कि ईरान इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकता.

सैन्य ढांचे को नुकसान का किया था दावा

ट्रंप ने दावा करते हुए कहा था कि तेहरान के सैन्य ढांचे को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया गया है, और अपने संदेश का समापन अल्लाह की प्रशंसा हो! वाक्यांश के साथ किया. कहा था कि उनके पास सिर्फ फर्जी खबरें और 300% मुद्रास्फीति है, और हालात बदतर होते जा रहे हैं. ईरान सिर्फ बातें करता है, कोई कार्रवाई नहीं करता, अब वह मध्य पूर्व का दादा नहीं रहा.  

यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट कब तक बंद रहेगा? ईरान ने कर दिया साफ, भारत पर पड़ेगा ये असर

 

 

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

'CJP Protest Seasion-2: Abhijeet Dipke ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए, कर दिया बड़ा ऐलान | Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T02:17:24+00:00

Breaking News: Devendra Mahto ने सर्जन को लिखी चिट्ठी, प्रोटेस्ट साइट पर लौटने की मांगी इजाजत #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T02:25:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers