59 जहाजों का रास्ता बदला, 3 तबाह और 2 शिप पर कब्जा... होर्मुज को लेकर अमेरिकी सेना का बड़ा दावा
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच अब पूरा विवाद होर्मुज पर आकर टिक गया है. बाकी मांगे या तो मान लीं गईं या छोड़ दी गईं. होर्मुज को लेकर हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि होर्मुज पर 100 प्रतिशत कंट्रोल अमेरिका का है. वहीं ईरान लगातार होर्मुज पर नियंत्रण की बात कह रहा है. इसी बीच अमेरिकी सेना ने बड़ा दावा किया है.
अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने बताया कि ईरान की नाकाबंदी लागू करने की कोशिश के तहत अमेरिकी सेना ने 59 व्यापारिक जहाजों का रास्ता बदल दिया, जबकि 3 जहाजों को निष्क्रिय कर दिया और 2 अन्य पर कब्जा कर लिया. CENTCOM ने X पर बताया कि अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश से F/A-18 लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी. यह विमान ईरान के खिलाफ अमेरिका की नाकाबंदी को लागू करने में मदद कर रहा है. CENTCOM के मुताबिक, 12 अगस्त तक अमेरिकी सेना ने 59 व्यापारिक जहाजों का रास्ता बदल दिया, 3 जहाजों को निष्क्रिय किया और 2 जहाजों पर सवार होकर नाकाबंदी के नियमों का पालन सुनिश्चित किया.
An F/A-18 fighter jet launches from the flight deck of USS George H.W. Bush (CVN 77) while the ship sails in regional waters and supports enforcement of America’s ???????? steel wall blockade against Iran. As of Aug. 12, U.S. forces have redirected 59 commercial vessels, disabled 3 and… pic.twitter.com/dH4BBshoTE
— U.S. Central Command (@CENTCOM) August 12, 2026
पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं दावा
बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है और वह इसे अपने नियंत्रण में बनाए रखेगा. उनका यह बयान ईरान के साथ इस अहम समुद्री रास्ते को दोबारा खोलने को लेकर चल रही रुकी हुई बातचीत के बीच आया है.
यह भी पढ़ें: होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ‘अमेरिका का पूरा कंट्रोल’, ईरान ने भी संघर्ष लंबा खींचने के दिए संकेत
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है और वह इसे अपने नियंत्रण में बनाए रखने की कोशिश करेगा. उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को स्टील की दीवार बताते हुए कहा कि ईरान इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकता.
सैन्य ढांचे को नुकसान का किया था दावा
ट्रंप ने दावा करते हुए कहा था कि तेहरान के सैन्य ढांचे को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया गया है, और अपने संदेश का समापन अल्लाह की प्रशंसा हो! वाक्यांश के साथ किया. कहा था कि उनके पास सिर्फ फर्जी खबरें और 300% मुद्रास्फीति है, और हालात बदतर होते जा रहे हैं. ईरान सिर्फ बातें करता है, कोई कार्रवाई नहीं करता, अब वह मध्य पूर्व का दादा नहीं रहा.
यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट कब तक बंद रहेगा? ईरान ने कर दिया साफ, भारत पर पड़ेगा ये असर
गूगल पिक्सल 11 सीरीज लॉन्च, कीमत ₹89,999 से शुरू:ऑफलाइन AI फीचर, कॉल ट्रांसलेशन प्रोसेस करने वाले दुनिया के पहले फोन; स्मार्टवॉच भी पेश
गूगल ने आज 'मेड बाय गूगल' इवेंट में पिक्सल 11 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की है। इसमें पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो, पिक्सल 11 प्रो XL और पिक्सल 11 प्रो फोल्ड स्मार्टफोन शामिल हैं। इसके अलावा, वैरिएबल डिवाइस में पिक्सल स्मार्टवॉच और स्मार्ट टैग भी पेश किए गए। स्मार्टफोन की कीमत 89,999 रुपए से शुरू होती है। गूगल पिक्सल 11 सीरीज के स्मार्टफोन्स दुनिया में पहले फोन हैं, जो बिना इंटरनेट के भी AI फीचर्स और वॉयस कॉल ट्रांसलेशन को प्रोसेस कर सकते हैं। यानी, प्राइवेसी को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए इन फोन के AI फीचर्स को काम करने के लिए क्लाउड या इंटरनेट सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती, सारा डेटा फोन के अंदर ही प्रोसेस होता है। yf
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










