Responsive Scrollable Menu

Prajwal Revanna: जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना का एक और बड़ा कारनामा! जब्त फोन में मिले 90 से ज्यादा पोर्न वीडियो

कर्नाटक की परप्पना अग्रहारा जेल में सेंट्रल क्राइम ब्रांच द्वारा मंगलवार को चलाए गए 5 घंटे के छापेमारी अभियान में प्रज्वल रेवन्ना के पास से बरामद एंड्रॉयड फोन की जांच शुरू हो गई है।

सीसीबी सूत्रों के मुताबिक, प्राथमिक डिजिटल जांच के दौरान फोन में 80 से 90 से अधिक अश्लील वीडियो डाउनलोड पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर वीडियो भारतीय एडल्ट कंटेंट से जुड़े बताए जा रहे हैं।

​अखबारों की आपत्तिजनक कटिंग्स भी मिलीं, अंडरट्रायल कैदी के साथ साझा कर रहे थे फोन

​जांच अधिकारियों को मोबाइल फोन में वीडियो के अलावा अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। सूत्रों का दावा है कि फोन की गैलरी में महिलाओं की आपत्तिजनक व कम कपड़ों वाली तस्वीरों की डिजिटल कटिंग्स स्टोर करके रखी गई थीं। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि सुरक्षा वार्ड में बंद प्रज्वल रेवन्ना और उनके सह-कैदी दोनों मिलकर इस पासवर्ड-प्रोटेक्टेड रेडमी 5जी फोन, चार्जर और पेनड्राइव का अनधिकृत इस्तेमाल कर रहे थे।

​फोन में डाउनलोड हिस्ट्री और नेटवर्क एक्सेस का पता लगा रही पुलिस

​जांच एजेंसियां अब इस पहलू को बेहद गंभीरता से खंगाल रही हैं कि जेल की अति-सुरक्षित चारदीवारी के भीतर रहते हुए यह फोन कब-कब और किस नेटवर्क से एक्टिव किया गया।

पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या इन अश्लील वीडियो को जेल के अंदर मौजूद मोबाइल डेटा से डाउनलोड किया गया था या पहले से पेनड्राइव के जरिए फोन में ट्रांसफर किया गया था। फोन के पूरे डिजिटल डेटा की गहराई से फॉरेंसिक जांच जारी है।

​यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म मामले में काट रहे हैं उम्रकैद की सजा

​उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को अगस्त 2025 में एक विशेष अदालत ने बार-बार यौन उत्पीड़न, वॉयरिज्म और सबूत मिटाने के संगीन जुर्म में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान उनसे जुड़े सैंकड़ों आपत्तिजनक वीडियो क्लिप सार्वजनिक हुए थे, जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया था और उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

​लापरवाही पर जेल स्टाफ पर गिरी गाज, कई थानों में दर्ज हुई नई एफआईआर

​जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट और खुलेआम स्मार्टफोन इस्तेमाल के इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद राज्य के गृह मंत्री प्रियंक खरगे के निर्देश पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है, जबकि बंगलूरू सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट को नोटिस थमाया गया है।

इसके साथ ही प्रज्वल रेवन्ना और प्रताप राय के खिलाफ कर्नाटक प्रिजन्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत नई एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP में आज भी होगी भारी बरसात, 16 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून पूरे देश में एक्टिव हो चुका है. देश के अधिकांश राज्यों में इसका असर भी दिखाई दे रहा है. एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 13 अगस्त को देश के 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रभावित राज्यों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं.  मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय रहने की वजह से 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है. 

IMD ने लोगों को दी ये सलाह

मौमस विभाग ने नदी और समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है. इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में रहने वाले और पहाड़ी राज्य इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों से भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है. भारी बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है. IMD ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम…

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश के साथ-साथ आंधी और गरज-चमक की स्थिति दिखाई पड़ सकती है. वहीं, दिल्ली में 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सिय तक पहुंच सकता है. 

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, झांसी, बहराइच, गोंडा, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, सोनभद्र और मऊ समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है.

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिहार के गया, जहानाबाद, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया और मुंगेर में बारिश और आंधी आ सकती है. बिहार के कई इलाकों में गरज और चमक के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है. यहां कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, चंबा, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल स्पीति और ऊना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 

इन 16 राज्यों में भारी बरसात की संभावना

मौसम विभाग ने देश के जिन 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल है.  लगातार बारिश के कारण कई शहरों के तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

देश के प्रमुख शहरों में ऐसा रहेगा आज का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (13 अगस्त) न्यूनतम तापमान (13 अगस्त)
दिल्ली 36°C 29°C
मुंबई 29°C 27°C
चेन्नई 36°C 29°C
कोलकाता 30°C 27°C
लखनऊ 35°C 28°C
पटना 34°C 28°C
रांची 28°C 23°C
भोपाल 28°C 24°C
जयपुर 33°C 26°C
शिमला 27°C 21°C
नैनीताल 27°C 22°C

 

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने 29 रन बनाने में गंवाए चार विकेट, हेड-लाबुशेन-ग्रीन आउट, बांग्लादेश ने फंसा दिया

AUS vs BAN 1st Test Day 1 Lunch: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी एकबार फिर सवालों के घेरे में आ चुकी है. दो दशक से भी ज्यादा वक्त के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने आई बांग्लादेशी टीम के पेसर्स ने कंगारुओं को पहले टेस्ट में फंसा दिया है. नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम के बिना पहले टेस्ट में उतरी बांग्लादेशी टीम ने लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 74/4 कर दिया है. Thu, 13 Aug 2026 08:36:01 +0530

  Videos
See all

Viral Video | गाय की मौत के बाद डॉक्टर पर टूट पड़े 8 लोग! | #viralshorts | #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T03:46:05+00:00

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस से पहले हाई अलर्ट, दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पहरा! |Delhi Security #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T03:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers