Awarapan 2 vs Batwara 1947: एडवांस बुकिंग में कांटे की टक्कर, रिलीज से पहले जानें कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस का किंग?
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते नई फिल्म रिलीज होती है और पूरानी हट जाती है. लेकिन कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर बवाल काट देती हैं. 14 अगस्त को भी ऐसा ही कुछ हो सकता है क्योंकि दो बड़ी फिल्में आपस में टकराने वाली हैं. एक तरफ सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’, तो दूसरी ओर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ रिलीज होने जा रही है. इस समय दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंस शुरू हो चुकी है. तो चलिए जानते हैं, कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस का किंग?
'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग कमाई
सनी देओल (Sunny Deol) की 'बंटवारा 1947' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वहीं, अब एडवांस बुकिंग में भी ये फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बंटवारा 1947' के लिए 13 अगस्त सुबह 7 बजे तक 5545 शो के लिए 24 हजार 258 टिकटों की प्री सेल हुई है. इसी के साथ इस फिल्म ने फिलहाल बिना ब्लॉक सीटों के 67.77 लाख और ब्लॉक सीटों के साथ प्री टिकट (Batwara 1947 Advance Booking Collection) सेल में 2.05 करोड़ कमा लिए हैं.
'आवारापन 2' ने 'बंटवारा 1947' को दी मात
वहीं, इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की ‘आवारापन 2’की बात करे तो एडवांस बुकिंग में इसने 'बंटवारा 1947' को मात दे दी है. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में 5794 शो के लिए अब तक 95585 टिकटों की सेल की है. इसी के साथ इसकी बिना ब्लाक सीटों के एडवांस बुकिंस (Awarapan 2 Advance Booking Collection) के 3.06 करोड़ की कमाई और ब्लॉक सीटों के साथ इसका कलेक्शन 5.21 करोड़ पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें-Explainer: सनी देओल की 'Batwara 1947 ' या इमरान हाशमी की 'Awarapan 2', बॉक्स ऑफिस पर कौन पड़ेगा भारी?
2026 की टॉप 5 एडवांस बुकिंग सेल्स
एक तरफ जहां आवाराअपन ने एडवांस बुकिंग में 'बंटवारा 1947' को मात दी है. वहीं, दूसरी ओर साल 2026 की टॉप 5 एडवांस बुकिंग सेल्स में इसने भूत बंगला को भी मात दे दी है और टॉप 5 में जगह बना ली है. कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक, इस लिस्ट में पहले नंबर पर धुरंधर 2 – 53 करोड़, बॉर्डर 2 – 12.5 करोड़, धमाल 4 – 5.68 करोड़, कॉकटेल 2 – 5.57 करोड़, फिर 'आवारापन 2' 5.21 करोड़ और इसके बाद भूत बंगला – 3.32 करोड़. बता दें कि अभी आवारापन 2 के पास एक दिन और है तो उसकी एडवांस बुकिंन में बदलाव हो सकता है.
क्यों आवारापन 2 को मिल रहा ज्यादा प्यार?
आवारापन 2 की ज्यादा टिकट बिकने की बड़ी वजह इसका पुराना फैनबेस और पहली फिल्म से जुड़ी यादें हैं. इमरान हाशमी की यs फिल्म 2007 की ‘आवारापन’ का सीक्वल है, इसलिए दर्शकों में पहले से ही इसे लेकर एक्साइटमेंट हैं. वहीं ‘बंटवारा 1947’ की कहानी गंभीर और ऐतिहासिक मुद्दे पर आधारित है, जिससे इसकी अपील थोड़ी अलग है. ऐसे में रिलीज से पहले आवारापन 2 को युवाओं और इमरान हाशमी के फैंस का ज्यादा सपोर्ट मिलता दिख रहा है, जिसका असर एडवांस बुकिंग पर नजर आ रहा है.
किस फिल्म का बजट है ज्यादा?
‘बंटवारा 1947’ के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक बजट के इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिल्म की पीरियड कहानी, बड़े सेट और स्टारकास्ट की वजह से इसका बजट काफी ज्यादा बताया जा रहा है. वहीं, ‘आवारापन 2’ का ऑफिशियल बजट भी सामने नहीं आया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में इसकी लागत 20 से 30 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है. यानी बजट के मामले में ‘बंटवारा 1947’ काफी आगे है. हालांकि, एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ को मिल रही बढ़त से साफ है कि कम बजट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.
ये भी पढ़ें- Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान की 'आवारापन 2', एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी?
किचन की सफाई में काम आएगी ये जबरदस्त ट्रिक, बर्तनों वाले ड्रॉअर को ऐसे रखें साफ!
किचन के बर्तनों वाले ड्रॉअर में एल्युमीनियम फॉइल बिछाना सफाई को आसान बनाने का एक आसान तरीका है। इससे धूल और खाने के छोटे कण फॉइल पर जमा हो सकते हैं, जिन्हें फॉइल बदलकर आसानी से हटाया जा सकता है। लेकिन फॉइल रेगुलर सफाई की जगह नहीं लेती, इसलिए ड्रॉअर को समय-समय पर साफ करना जरूरी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol











