Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP में आज भी होगी भारी बरसात, 16 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam: मानसून पूरे देश में एक्टिव हो चुका है. देश के अधिकांश राज्यों में इसका असर भी दिखाई दे रहा है. एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 13 अगस्त को देश के 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रभावित राज्यों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय रहने की वजह से 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है.
IMD ने लोगों को दी ये सलाह
मौमस विभाग ने नदी और समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है. इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में रहने वाले और पहाड़ी राज्य इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों से भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है. भारी बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है. IMD ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम…
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश के साथ-साथ आंधी और गरज-चमक की स्थिति दिखाई पड़ सकती है. वहीं, दिल्ली में 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सिय तक पहुंच सकता है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (12.08.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 12, 2026
(i) पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव क्षेत्र बना है। इसके अगले 12 घंटों में स्पष्ट कम दबाव क्षेत्र और उसके बाद के 24 घंटों में अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके असर से 12 और 13 अगस्त को ओडिशा और गंगा…
यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, झांसी, बहराइच, गोंडा, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, सोनभद्र और मऊ समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है.
बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम
बिहार के गया, जहानाबाद, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया और मुंगेर में बारिश और आंधी आ सकती है. बिहार के कई इलाकों में गरज और चमक के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है. यहां कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, चंबा, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल स्पीति और ऊना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
इन 16 राज्यों में भारी बरसात की संभावना
मौसम विभाग ने देश के जिन 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल है. लगातार बारिश के कारण कई शहरों के तापमान में गिरावट आने की संभावना है.
देश के प्रमुख शहरों में ऐसा रहेगा आज का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान (13 अगस्त) | न्यूनतम तापमान (13 अगस्त) |
| दिल्ली | 36°C | 29°C |
| मुंबई | 29°C | 27°C |
| चेन्नई | 36°C | 29°C |
| कोलकाता | 30°C | 27°C |
| लखनऊ | 35°C | 28°C |
| पटना | 34°C | 28°C |
| रांची | 28°C | 23°C |
| भोपाल | 28°C | 24°C |
| जयपुर | 33°C | 26°C |
| शिमला | 27°C | 21°C |
| नैनीताल | 27°C | 22°C |
Independence Day: स्कूल फंक्शन में बच्चों की परफॉर्मेंस के लिए चुनें ये शानदार देशभक्ति गाने, देखें पूरी लिस्ट
Independence Day: ये हफ्ता भारत स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का चल रहा है. भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी. इस मौके पर हर साल 15 अगस्त के दिन स्कूलों में आजादी को लेकर अलग-अलग तरह कार्यक्रम होते हैं. जिसमें डांस और सिंगिंग परफॉर्मेंस भी होते हैं. ऐसे में बच्चों की उम्र और डांस स्टाइल के हिसाब से सही गाना चुनना परफॉर्मेंस को शानदार बना सकता है. जानिए छोटे बच्चों से लेकर सीनियर स्टूडेंट्स तक के लिए 15 अगस्त के मौके पर स्कूल कार्यक्रम में कौन से गाने पर परफॉर्म करना बेहतर हो सकता है.
'नन्हा मुन्ना राही हूं' और 'हम होंगे कामयाब'
नर्सरी से लेकर तीसरी या चौथी क्लास तक के बच्चों के लिए बहुत मुश्किल डांस स्टेप्स वाला गाना चुनना ठीक नहीं रहता. इस एज में बच्चों के लिए आसान धुन और आसान स्टेप्स वाले गाने ज्यादा अच्छा रहता है. 'नन्हा मुन्ना राही हूं' छोटे बच्चों के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. यह गाना फिल्म सन ऑफ इंडिया का है और इसमें बच्चे देश के लिए कुछ करने का जनून दिखा सकते हैं. हाथों में छोटे तिरंगे लेकर बच्चे मार्चिंग स्टाइल में परफॉर्म कर सकते हैं.
इसके अलावा 'हम होंगे कामयाब' गाना भी ग्रुप परफॉर्म के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है. इस गाने पर बच्चे एक साथ खड़े होकर हाथों की मूवमेंट के साथ शानदार परफॉर्म दे सकते हैं. गाने का मैसेज उम्मीद और एकता से जुड़ा है, इसलिए स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए यह काफी अच्छा गाना हो सकता है.
मिडिल क्सास के बच्चों के लिए 'मां तुझे सलाम' और 'तेरी मिट्टी'
वहीं, मिडिल क्लास के स्टूडेंट्स यानी चौथी से आठवीं कक्षा के बच्चे एनर्जी वाले गाने पर परफॉर्मेंस कर सकते हैं. इस उम्र के बच्चे ग्रुप डांस में बेहतर ढंग से कर सकेंगे. ए.आर. रहमान का 'मां तुझे सलाम' स्वतंत्रता दिवस के लिए सबसे पॉपुलर ऑप्शन में से एक है. इस गाने के जरिए देश के प्रति प्यार और गर्व की भावना साफ दिखाई देती है. मिडिल क्लास के स्टूडेंट्स तिरंगे के साथ ग्रुप फॉर्मेशन बना सकते हैं और लास्ट में एक शानदार पोज दे सकते हैं.
वहीं, अगर डांस के साथ सैनिकों की छोटी स्टोरी या छोटा सा नाटक दिखाने की तैयारी है, तो 'तेरी मिट्टी' गाना काफी शानदार हो सकता है. फिल्म केसरी का यह गाना सैनिकों के बलिदान और देश के लिए उनके डेडिकेशन को दिखाता है. इसकी इमोशनल धुन पर परफॉर्मेंस में जार चांद लगा सकती है. इसके अलावा जोशीली परफॉर्मेंस के लिए 'जय हो' भी अच्छा सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसकी बीट पर बच्चे सिंक्रोनाइज्ड ग्रुप डांस की तैयारी कर सकते हैं.
सीनियर स्टूडेंट्स के लिए 'देश रंगीला' और 'ऐ वतन'
वहीं, अब बात आती है कि सीनियर स्टूडेंट्स के लिए कौन-कौन ऑप्शन सबसे बढ़िया हो सकते हैं. हम बात कर रहे हैं, नौवीं से बारहवीं क्लास के स्टूडेंट्स् के की, जो थोड़े सीरियस किस्म और क्रिएटिव परफॉर्मेंस तैयारी कर सकते हैं. इस उम्र में बच्चे डांस के साथ भारत की संस्कृति और अलग-अलग राज्यों की झलक भी मंच पर दिखा सकते हैं.
'देश रंगीला' इस तरह की परफॉर्मेंस के लिए सबसे अच्छा विकल्प है. इस गाने पर परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. फिल्म फना के इस गाने पर बच्चे राजस्थान, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों की पारंपरिक ड्रेस पहनकर भारत की विविधता दिखा सकते हैं. इससे सिर्फ डांस नहीं, बल्कि देश के कल्चर को दिखाने का भी मौका मिलता है. वहीं 'ऐ वतन' जैसे इमोशनल और शांत गाने पर सेमी-क्लासिकल या कथक डांस किया जा सकता है. इस तरह की परफॉर्मेंस में डांस स्टेप्स से ज्यादा एक्सप्रेशन और स्टोरी पर ध्यान दिया जा सकता है.
'सुनो गौर से दुनिया वालों'
अगर स्कूल के लड़के या लड़कियों का ग्रुप हाई-एनर्जी डांस करने की सोच रहे हैं तो 'सुनो गौर से दुनिया वालों' भी अच्छा गाना है. इसकी शानदार धुन और जोशीले अंदाज पर बच्चे फ्रीस्टाइल या ग्रुप डांस कर सकते हैं. ऐसी परफॉर्मेंस के लिए बच्चे अलग-अलग ग्रुप में स्टेज पर एंट्री कर सकते हैं. आखिर में पूरा ग्रुप एक साथ आकर तिरंगे के रंगों वाली फॉर्मेशन बना सकता है, जो देखने में काफी बढ़िया लगता है.
ये भी पढ़ें: Independence Day Special: देशभक्ति से लबरेज हैं ये टॉप 5 वेब सीरीज, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









