Responsive Scrollable Menu

भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के इंटरनेशनल ट्रेड के मंत्री मनिंदर सिद्धू ने दोनों देशों के बीच कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने की प्रतिबद्धता जताई है।

मौजूदा समय में गोयल तीन दिनों के कनाडा के दौरे पर गए हैं। 25-27 मई तक चलने वाले इस दौरे का उद्देश्य भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और भारत-कनाडा सीईपीए पर बातचीत को तेजी से आगे बढ़ाना है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ओटावा में अपने पहले दिन की यात्रा के दौरान, गोयल ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, कृषि और रणनीतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए वरिष्ठ कनाडाई नेताओं और मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित की।

मंत्रालय ने आगे कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्र मार्क कार्नी से मुलाकात करते हुए गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए दूरदर्शी चर्चा की और भारत-कनाडा सीईपीए के शीघ्र संपन्न होने की आशा व्यक्त की।

प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि भारत के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगा और एक विशाल नए बाजार के द्वार खोलेगा। दोनों पक्षों ने संतुलित, व्यावसायिक रूप से सार्थक और महत्वाकांक्षी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और अपनी-अपनी टीमों को ऐसे समझौते की दिशा में काम करने का निर्देश दिया जो आर्थिक साझेदारियों को मजबूत करे और दोनों देशों के व्यवसायों और नागरिकों को ठोस लाभ पहुंचाए।

इसके अलावा, गोयल ने भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कनाडा के इंटरनेशनल ट्रेड मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी की। दोनों मंत्रियों ने अब तक संपन्न हुई वार्ताओं के परिणामों की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश प्रवाह को बढ़ाने के भविष्य के अवसरों की पहचान की। दोनों पक्षों ने 2026 के अंत तक एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

RCB vs GT Qualifier 1: शुभमन गिल और साई सुदर्शन आज रचेंगे इतिहास, ये 5 रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम

RCB vs GT Qualifier 1: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज आईपीएल 2026 क्वालीफायर 1 खेला जाने वाला है. इस मैच में शुभमन गिल और साई सुदर्शन के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. इन दोनों के पास कुल 5 रिकॉर्ड अपने नाम करने का चांस है, इसमें 2 रिकॉर्ड साई सुदर्शन बना सकते है और 3 रिकॉर्ड शुभमन गिल अपने नाम कर सकते हैं. ये कौन से रिकॉर्ड हैं, आइए इनके बारे में जातने हैं. 

शुभमन गिल के निशाने पर होंगे 3 बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के पास रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. गिल इस मैच में सिर्फ 1 छक्का लगाते ही इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 150 छक्के पूरे कर लेंगे. उनके नाम 131 मैचों की 128 पारियों में अभी कुल 149 छक्के दर्ज हैं. 

इस मुकाबले में अगर शुभमन गिल 18 रन बना लेते हैं तो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 4500 रन पूरे कर लेंगे. उन्होंने अब तक आईपीएल में 4482 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 32 अर्धशतक निकले हैं. 

शुभमन गिल क्वालीफायर 1 में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इस मैच में अगर उन्होंने 5 चौके लगा दिए तो वो टी20 क्रिकेट में अपने 600 चौके पूरे कर लेंगे. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 98 और आईपीएल में 429 चौके लगाए हैं. बाकी चौके उनके बल्ले से घरेलू क्रिकेट में निकले हैं. 

साई सुदर्शन ये 2 रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के पास भी आईपीएल 2026 क्वालीफायर 1 में 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इस मैच में अगर साई 5 चौके लगा लेते हैं तो वो इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 250 चौके पूरे कर लेंगे. इस समय साई ने 54 मैचों में 245 चौके लगाए हैं. 

इस रिकॉर्ड के अलावा साई सुदर्शन के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वो इस मैच में अगर आरसीबी के खिलाफ 69 रनों की पारी खेल लेते हैं तो, 2500 आईपीएल रन भी पूरे कर लेंगे. उन्होंने अब तक 3 शतक और 19 अर्धशतकों की मदद से 2432 रन बनाए हैं.

गुजरात टाइटंस का स्क्वाड

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बराड़, मानव सुथार, जयंत यादव

ये भी पढ़ें : RCB vs GT Qualifier 1 : RCB की प्लेइंग-11 में होंगे 2 बड़े बदलाव, जानिए किन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता और किसे मिलेगा चांस

Continue reading on the app

  Sports

सनराइजर्स हैदराबाद ही जीतेगी IPL 2026 की ट्रॉफी! RCB, GT, RR की नींद उड़ा देगा 10 साल पुराना ये संयोग

IPL 2026 Playoff Coincidence SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2016 में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती. हैदराबाद एलिमिनेटर जीतकर ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बनी. उस सीजन भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार टॉप पर थे. मौजूदा सीजन में भी अब तक ऐसा ही है. इतना ही नहीं, हैदराबाद टीम की कमान तब ऑस्ट्रेलियाई डेविड वॉर्नर ने संभाली थी, मौजूदा सीजन में भी उनका कप्तान ऑस्ट्रेलियाई (पैट कमिंस) ही है. ये सभी संकेत दे रहे हैं कि हैदराबाद इस बार चैंपियन बन सकती है. हालांकि, देखना होगा ऐसा होता है या नहीं. Tue, 26 May 2026 16:39:43 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Death : सुलझाने वाली है ट्विशा की मौत मिस्ट्री?..CBI का तगड़ा एक्शन Samarth Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T11:06:12+00:00

29 जून तक खप्पर योग का असर, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान #shorts #horoscope #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T11:06:19+00:00

अवैध बांग्लादेशियों पर बंगाल सरकार का बड़ा एक्शन!| #WestBengal #Immigration #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T11:04:33+00:00

Delhi News: सिलेंडर ब्लास्ट से दहला Subhash Nagar... एक व्यक्ति गंभीर घायल | Cylinder Blast #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T11:06:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers