Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 बना सबसे विस्फोटक सीजन, वीडियो में जाने रनरेट से लेकर 200+ स्कोर तक टूटे सारे रिकॉर्ड

IPL 2026 बना सबसे विस्फोटक सीजन, वीडियो में जाने रनरेट से लेकर 200+ स्कोर तक टूटे सारे रिकॉर्ड

Continue reading on the app

IPL 2026: एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद या राजस्थान कौन मार सकता है बाजी? जानिए दोनों की क्या है ताकत

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर-1 मंगलवार, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इसके अगले दिन यानी 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच को जीतकर क्वालीफायर-1 में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी, तो चलिए एलिमिनेटर मुकाबले से पहले जानते हैं सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की ताकत क्या है.

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने किया कमाल

राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी ताकत इस सीजन उनकी ओपनिंग जोड़ी रही. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने विरोधी टीमों के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और तहलका मचाया. वैभव सूर्यवंशी इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के सबसे बड़े गेम-चेंजर साबित हुए. उन्होंने पावरप्ले में टीम तूफानी बल्लेबाजी की टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. इसके बाद मीडिल ऑर्डर में कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने टीम को संभाला और मजबूती दी. 

पावरप्ले में घातक गेंदबाजी कर रहे हैं जोफ्रा ऑर्चर 

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो जोफ्रा ऑर्चर कमाल के फॉर्म में हैं. वो अपनी अपनी और यॉर्कर से विरोधी टीमों के बल्लेबाजों को खूप परेशान किया है. युवा गेंदबाजी बृजेश शर्मा ने इस सीजन अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है. ऐसे में एलिनिटर मैच में दोनों गेंदबाज कमाल करना चाहेंगे.

इस सीजन सबसे खतरनाक रही सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग 

सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग ऑर्डर इस सीजन सबसे खतरनाक साबित हुई है. इस सीजन सबसे ज्यादा बार एक पारी में 200 या उससे ज्यादा रन स्कोर बनाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद टॉप पर मौजूद है. हैदराबाद की टीम ने कुल 9 बार 200 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ने कमाल किया है, तो वहीं मीडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन की जोड़ी ने खूब तहलका मचाया है.

पैट कमिंस की वापसी ने टीम और बनाया मजबूत

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी की बात करें तो कप्तान पैट कमिंस की वापसी के बाद टीम और भी खतरनाक हो गई है. कमिंस ने पावरप्ले और डेथ ओवरों में भी शानदार बल्लेबाजी की है. SRH के 2 युवा गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने भी प्रभावित किया है. इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे खास बात यह रही कि टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही. यही चीज टीम को खतरनाक बना रही और सनराइजर्स हैदराबाद की पारी राजस्थान के खिलाफ भारी लग रही है. 

यह भी पढ़ें:  कभी था IPL की शान... अनसोल्ड होकर खत्म हुआ करियर, जानिए कौन है प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज?

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के IPL 2026 से बाहर होने पर चुप्पी तोड़ी, 2 दिन बाद दिया रिएक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही. शुरुआती 7 में 6 मैच जीतने के बाद टीम को लगातार 6 हार मिली. टॉप 4 में जगह ना बना पाने पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने आखिरकार दो दिन बाद अपनी चुप्पी तोड़ी. Tue, 26 May 2026 17:35:32 +0530

  Videos
See all

Heatwave News: दिल्ली-NCR में कहर बरपा रही गर्मी #delhi #summer #heatwave #weathernews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T12:15:34+00:00

Nitesh Rane Viral Video: 'उसकी जुबान काटकर..' नितेश राणे की चेतावनी ! #shorts #ytshorts #niteshrane #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T12:12:12+00:00

Bengal-Bangladesh Border: 'डायरेक्ट BSF को..', बंगाल के घुसपैठियों पर क्या बोले ये मंत्री ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T12:15:35+00:00

बेल्जियम: ट्रेन और स्कूल बस की टक्कर, कई लोगों की मौत की आशंका [Belgium train-bus collision] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T12:15:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers