Quad Foreign Ministers Meet: मार्को रुबियो का बड़ा बयान, वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम है क्वाड
इसे भी पढ़ें: ट्रंप को समझ आ गया कि चीन का मुकाबला अकेले नहीं, भारत के साथ मिलकर किया जा सकता है
मार्को रुबियो ने क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया
How to Keep Cool in Nautapa: नौतपा की तेज धूप और लू से बचना है तो रोजाना खाएं ये 9 देसी सुपरफूड्स, गर्मी होगी छूमंतर
Nautapa 2026: गर्मियों का सबसे कठिन दौर तब होता है जब नौपता की शुरुआत होते ही तापमान तेजी से बढ़ने लगता है. तेज धूप, गर्म हवाएं और लू लोगों की सेहत पर बुरा असर डालती हैं. ऐसे मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है. अगर खानपान सही न हो तो डिहाइड्रेशन, चक्कर, कमजोरी और पेट की समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में कुछ देसी फूड्स आपकी बॉडी को प्राकृतिक ठंडक देने का काम करते हैं. ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते और गर्मी से राहत दिलाते हैं. आइए जानते हैं उन 9 सुपरफूड्स के बारे में जिन्हें नौतपा में रोजाना खाना फायदेमंद माना जाता है.
नौपता के दौरान खाएं ये 9 देसी सुपरफूड्स
1. गोंद कतीरा का शरबत
गर्मी में गोंद कतीरा किसी प्राकृतिक कूलेंट से कम नहीं माना जाता. इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह दूध, शरबत या ठंडाई में मिलाकर पिया जा सकता है. यह शरीर की गर्मी कम करने में मदद करता है और लू से बचाव करता है.
2. छाछ
छाछ गर्मियों का सबसे हेल्दी देसी ड्रिंक माना जाता है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को ठंडा रखते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं. दोपहर में एक गिलास ठंडी छाछ पीने से शरीर तरोताजा रहता है.
3. तरबूज
तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. गर्मियों में रोज तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और थकान भी कम महसूस होती है.
4. खीरा
खीरा शरीर को ठंडक देने का आसान और असरदार तरीका है. इसमें पानी और फाइबर भरपूर होता है. सलाद के रूप में खीरा खाने से पेट भी ठंडा रहता है और शरीर में ताजगी बनी रहती है.
5. बेल का शरबत
बेल का शरबत गर्मियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह पेट को ठंडा रखता है और लू से बचाने में मदद करता है. साथ ही यह शरीर की कमजोरी भी दूर करता है.
6. नारियल पानी
नारियल पानी शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है. इसमें जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं. तेज धूप से आने के बाद नारियल पानी पीना काफी लाभदायक माना जाता है.
7. सत्तू
सत्तू बिहार और उत्तर भारत का बेहद लोकप्रिय देसी सुपरफूड है. इसका शरबत शरीर को ठंडक देता है और लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखता है. गर्मियों में सत्तू पीने से लू लगने का खतरा कम हो सकता है.
8. पुदीना
पुदीना शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. इसकी चटनी, शरबत या रायता गर्मियों में काफी राहत देता है. पुदीना पेट को भी आराम पहुंचाता है और गर्मी से होने वाली बेचैनी को कम करता है.
9. दही
दही शरीर को ठंडा रखने वाला सबसे आसान फूड माना जाता है. इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन को मजबूत बनाते हैं. रोज दही खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और गर्मी कम महसूस होती है.
नौतपा में रखें इन बातों का ध्यान
- ज्यादा देर खाली पेट न रहें.
- तेज धूप में बाहर निकलने से बचें.
- खूब पानी पिएं.
- हल्का और ताजा भोजन करें.
- ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें.
- सिर को ढककर बाहर निकलें.
यह भी पढ़ें: Nautapa 2026: नौतपा में गलती से भी न पहनें इन रंगों और फैब्रिक के कपड़े, वरना गर्मी से बुरी तरह तप जाएगा शरीर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation






















