Responsive Scrollable Menu

QUAD का बड़ा ऐलान: समुद्री सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स और ऊर्जा सहयोग पर फोकस, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का संदेश

नई दिल्ली में आयोजित QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. बैठक के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री मोतेगी ने साझा स्टेटमेंट जारी किया. इस साझा स्टेटमेंट में आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और सप्लाई चेन से जुड़े मुद्दों पर साझा रणनीति सामने रखी गई.

जयशंकर ने आतंकवाद को साझा खतरा बताते हुए कहा कि आतंकवाद के प्रति “जीरो टॉलरेंस” होना चाहिए और आतंकवादी हमलों का सामना करने वाले देशों को आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इंडो-पैसिफिक वैश्विक आर्थिक गतिविधियों, ऊर्जा व्यापार और समुद्री वाणिज्य का और बड़ा केंद्र बनेगा, जिसके साथ QUAD की जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि QUAD देश खुले और लोकतांत्रिक समाज हैं, जो नवाचार और रचनात्मकता के जरिए विकास और समृद्धि को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिजनेस फोरम, हेल्थकेयर और डिजिटल सहयोग जैसे संयुक्त प्रयास इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को और मजबूत बनाएंगे. 

सुरक्षा पूरी दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण 

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने QUAD की कई नई पहलों की घोषणा की. उन्होंने बताया इंडो पेसिफिक मैरीटाइम सर्विलांस कॉपरेशन शुरू की जा रही है, जिसके तहत QUAD देश समुद्री निगरानी और इंटेलिजेंस साझा करने की क्षमता को मजबूत करेंगे. इसके साथ इंडो पेसिफिक मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस इनीशिएटिव  का विस्तार किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के देशों को लगभग रियल-टाइम समुद्री गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके. रुबियो ने कहा कि वैश्विक समुद्री व्यापार का लगभग 60 प्रतिशत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से होकर गुजरता है, इसलिए इसकी सुरक्षा पूरी दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

रुबियो ने क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स फ्रेमवर्क की भी घोषणा की. इसके तहत QUAD देश माइनिंग, प्रोसेसिंग और क्रिटिकल मिनरल्स की रीसाइक्लिंग में निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाकर सप्लाई चेन को सुरक्षित और मजबूत बनाएंगे. साथ ही 

क्वाड इंडो पेसिफिक एनर्जी सिक्योरिटी 

इनीशिएटिव  लॉन्च की जाएगी, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति को मजबूत करना है. अमेरिकी ऊर्जा विभाग इस वर्ष QUAD देशों के साथ फ्यूल सिक्योरिटी फोरम भी आयोजित करेगा.

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की रणनीतिक स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण होती जा रही है और QUAD का उद्देश्य क्षेत्रीय देशों को वास्तविक विकल्प उपलब्ध कराना है. उन्होंने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज में तनाव और उसके ऊर्जा सुरक्षा पर प्रभाव का उल्लेख करते हुए समुद्री नेविगेशन की स्वतंत्रता बनाए रखने पर जोर दिया. पेनी वोंग ने बताया कि QUAD पोर्ट्स फ्यूचर पार्टनरशिप के तहत फिजी में पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शुरू करेगा. इसके अलावा हिंद महासागर में समुद्री निगरानी सहयोग बढ़ाने, रियल-टाइम सैटेलाइट डेटा साझा करने, अवैध मछली पकड़ने और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तथा साइबर सहयोग मजबूत करने की दिशा में भी QUAD देश मिलकर काम करेंगे.

ठोस कार्रवाई करने वाला रणनीतिक गठबंधन बना QUAD  

बैठक के दौरान, भारत को अगली क्वाड एटसी पहल की मेजबानी सौंपे जाने की भी घोषणा की गई. QUAD देशों ने स्पष्ट किया कि बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक हालात में यह समूह अब केवल चर्चा का मंच नहीं, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग के लिए ठोस कार्रवाई करने वाला रणनीतिक गठबंधन बनता जा रहा है.

 

Continue reading on the app

'गोविंदा ने मेरे मुंह में...', राखी सावंत के साथ 'जोरू का गुलाम' के सेट पर Govinda ने की थी ऐसी हरकत

Rakhi Sawant on Govinda: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है. एक्ट्रेस को लोग खासतौर पर उनके  बेबाक अदाज के लिए पसंद करते हैं. अब हाल ही में राखी ने सुपरस्टार गोविंदा को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि 'जोरू का गुलाम' के सेट पर 'खुला है मेरा पिंजरा' गाने की शूटिंग के दौरान उनके साथ गोविंदा ने क्या किया था.

राखी सावंत ने स्ट्रगल को लेकर की बात

हाल ही में राखी सावंत कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में पहुंची. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ, स्ट्रगल को लेकर बातचीत की. राखी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, उन्होंने बताया कि 50 रुपये के लिए वो लोगों को खाना परोसने का काम करती थी. राखी ने कहा- 'हम गरीब थे तो पैसों के लिए मैं काम करती थी. लेकिन मैं बचपन से ही कुछ बड़ा करना चाहती थी. मैं डांस करती थी तो मेरे मां-बार मुझे मारते थे. यहां तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत कुछ सहा है.' एक्ट्रेस ने बताया कि वो 11-12 साल में अपने घर से भाग गई थी. 

कैसे मिला 'जोरू का गुलाम' का ऑफर

राखी ने इस दौरान ये भी बताया कि काफी स्ट्रगल करने के बाद उनके हाथ गोविंदा की फिल्म 'जोरू का गुलाम' का गाना  'खुला है मेरा पिंजरा' लगा था. राखी ने बताया एक दिन अचानक उनकी मुलाकात प्रोड्यूसर शकील नूरानी से हुई थी. उन्होंने राखी को गाना ऑफर किया था. एक्ट्रेस ने कहा- 'बिल्डिंग के नीचे मेरी मुलाकात शकील नूरानी  से हुई. उन्होंने मुझसे पूछा क्या तू डांस करती है. मैंने हां कहा. फिर उन्होंने मुझे  'जोरू का गुलाम'  के लिए बुला लिया. 

ये भी पढ़ें- राखी सावंत ने खोला बड़ा राज, आज तक नहीं बनाए शारीरिक संबंध, फिर भी एक्ट्रेस के हैं 16 बच्चे

गोविंदा ने राखी के मुंह में क्या किया?

राखी ने  'जोरू का गुलाम'  के सेट का किस्सा शेयर करते हुए आगे कहा- 'पहले ही दिन सेट पर गोविंदा ने मेरे मुंह में जोर से डकार ली. मैंने कहा ये आशीर्वाद है. वो खाना खाकर आए होंगे. मैं तैयार बैठी थी. खुद कपड़े खरीदे थे.' एक्ट्रेस ने बताया कि उनका बॉलीवुड में पहला गाना   'खुला है मेरा पिंजरा'  था उसके बाद, परदेसिया, मैं हूं, फिल्म की थी.' एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने प्राइवेट शोज में डांस भी किया है, उससे पैसे कमाए.

राखी सावंत का वर्कफ्रंट

राखी सावंत के वर्कफ्रंट की बात करे तो वो अब फिल्मों और गानों में नजर नहीं आती है. एक्ट्रेस की कमाई का सबसे बड़ा जरिए अब सोशल मीडिया बन चुका है. हालांकि वो कभी-कभी बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज में नजर आ जाती हैं. राखी खुद ये बता चुकी हैं कि लोगों को हंसाना कॉमेडी करना और बोल्ड स्टेटमेंट देना ही उनकी कमाई का जरिया है.  एक्ट्रेस अब  ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियोज, लाइव स्टेज शोज और सेलिब्रिटी इवेंट्स में परफॉर्म करती है. इसके अलावा एक्ट्रेस एड और ब्रांड प्रमोशन से भी कमाई करती हैं. 

राखी सावंत की पर्सनल लाइफ

बता दें, राखी सावंत ने अपने जीवन में दो शादियां की थी और दोनों ही शादियां कानूनी और निजी विवादों के चलते टूट गई. उनकी पहली शादी एनआरआई बिजनेसमैन रितेश राज सिंह से हुई थी, जो 2022 में तलाक के साथ खत्म हुई. इसके बाद उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया था, इस शादी के लिए राखी ने अपना धर्म भी बदल लिया था और मुस्लिम बन गई थी. एक्ट्रेस ने अपन नाम भी फातिमा रख लिया था. लेकिन घरेलू विवादों और कानूनी लड़ाई के बाद वो रिश्ता भी खत्म हो गया. अब एक्ट्रेस अपनी जिंदगी अकेले बिता रही हैं. 

ये भी पढ़ें- क्या धुरंधर होगी रणवीर सिंह की आखिरी फिल्म? जानें एक्टर के खिलाफ जारी 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' का मतलब

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में गेंदबाजों पर बरपा कहर, Rajat Patidar बोले- 250 रन भी अब सेफ नहीं

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने सोमवार को माना कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार 200 से अधिक रन बनने के दौर में गेंदबाजों के लिए प्रभावी बने रहना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने इसके साथ ही आईपीएल फाइनल को बेंगलुरु से अहमदाबाद स्थानांतरित किए जाने के विवाद पर सीधी टिप्पणी करने से परहेज किया। पाटीदार ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले पहले क्वालीफायर मुकाबले की पूर्व संध्या पर मीडिया से बातचीत में कहा कि अब 220 से 250 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता और यह स्थिति खासकर तेज गेंदबाजों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि गेंदबाजों के लिए चुनौती लगातार बढ़ती जा रही है। विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल हैं, मैदानों की बाउंड्री छोटी हैं और ओस भी बड़ी भूमिका निभाती है। खासकर तेज गेंदबाजों के लिए छोटी सी गलती भी छह रन में बदल जाती है।” उन्होंने कहा, “हमें हालांकि जैसी भी पिच और परिस्थितियां मिलें, हम उसी में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। विकेट कैसे होने चाहिए, यह तय करना मेरे हाथ में नहीं है।” आईपीएल फाइनल को बेंगलुरु से अहमदाबाद स्थानांतरित किए जाने के सवाल पर पाटीदार ने संतुलित जवाब दिया। उन्होंने कहा, “यह मेरे नियंत्रण में नहीं है। यह एक ऐतिहासिक स्थल है, इसलिए फाइनल जहां भी होगा, वहीं खेला जाएगा। फिलहाल हमारा पूरा ध्यान फाइनल में पहुंचने पर है।”

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने परिचालन संबंधी कारणों, स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों, टिकटों की अत्यधिक मांग और भीड़ प्रबंधन की चिंताओं को देखते हुए खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में कराने का फैसला किया है। लीग चरण में समान अंक हासिल करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस अब फाइनल में सीधे प्रवेश के लिए भिड़ेंगी। पाटीदार ने इसे दो संतुलित टीमों के बीच मुकाबला करार दिया। उन्होंने कहा, “दोनों टीमों ने पूरे सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। मैच वाले दिन जो टीम अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करेगी और दबाव में धैर्य तथा एकाग्रता बनाये रखेगी, वही जीत दर्ज करेगी।” पाटीदार ने साफ किया कि टूर्नामेंट में लगातार बड़े स्कोर बनने के बावजूद आरसीबी अपनी आक्रामक रणनीति नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा, “हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारी गेंदबाजी है। पावरप्ले में जिस तरह हम गेंदबाजी करेंगे, वह बेहद अहम होगा।

टीम का हर खिलाड़ी जानता है कि हम यहां सिर्फ बचाव करने नहीं, बल्कि आक्रमण करने की मानसिकता के साथ आए हैं।” इस दायें हाथ के बल्लेबाज ने कहा, “हम शुरुआती विकेट हासिल करने की कोशिश करेंगे और अब तक यही हमारी सफलता की कुंजी रही है। लगातार एक जैसी सोच और रणनीति पर अमल करना ही अंतर पैदा करेगा।” उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिक सलाम की तेज गेंदबाजी तिकड़ी की भी जमकर तारीफ की। इंग्लैंड में उंगली का इलाज कराकर लौटे सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट की उपलब्धता पर पूछे गए सवाल का पाटीदार ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, “वह फिट हैं और अभ्यास भी कर रहे हैं, लेकिन हमने अभी अंतिम एकादश तय नहीं की है।” गुजरात टाइटंस के सहायक कोच विजय दहिया ने भी इस मुकाबले को दो मजबूत और संतुलित टीमों की टक्कर बताया। उन्होंने कहा, “जब आप इसे मुकाबला कहते हैं तो निश्चित रूप से यह बड़ा संघर्ष होने वाला है। इस सत्र में दोनों टीमों का आमना-सामना दो बार हुआ है और दोनों ने एक-एक मैच जीता है। दोनों टीमों में अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं और दोनों टीमें बराबरी की नजर आती हैं।”

दहिया ने कहा कि बड़े स्कोर वाले इस सत्र में निरंतर प्रभावी गेंदबाजी ही किसी टीम की असली ताकत साबित हो रही है। उन्होंने कहा, “दिन के अंत में आपके पास मजबूत गेंदबाजी इकाई होना जरूरी है। दोनों टीमों की सबसे बड़ी खासियत यही है कि उनके गेंदबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और कप्तान व टीम प्रबंधन को उन पर पूरा भरोसा है।” उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और कोच आशीष नेहरा के मार्गदर्शन में तेज गेंदबाजों के तालमेल की भी सराहना की। दहिया ने कहा, “गेंदबाजों के बीच आपसी समझ शानदार है। वे मानसिक और तकनीकी दोनों स्तर पर एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। जिस तरीके से आशीष नेहरा उन्हें संभालते हैं, उसका काफी श्रेय उन्हें जाता है।” भारत के इस पूर्व विकेटकीपर ने कहा कि धर्मशाला की ऊंचाई और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों के लिए मददगार होंगी, लेकिन अनुभवी स्पिनर भी यहां असरदार हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, “यहां स्पिनरों की भूमिका सीमित रहती है क्योंकि मैदान ऊंचाई पर स्थित है और बाउंड्री छोटी हैं, लेकिन कौशल वाले स्पिनर हमेशा योगदान देने का तरीका ढूंढ लेते हैं।” उन्होंने कहा कि अनुभवी राशिद खान चोट और सर्जरी के बाद मुश्किल दौर से उबरकर अपनी लय हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “इतनी उपलब्धियां हासिल करने के बाद भी उनके भीतर खुद को बेहतर बनाने की भूख कायम है। जब वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे, तब गुजरात टाइटंस ने उनका पूरा समर्थन किया और अब वह टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

Tue, 26 May 2026 16:05:32 +0530

  Videos
See all

Noida Police Encounter: नोएडा पुलिस का बड़ा एनकाउंटर! 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T10:45:21+00:00

Dimple Yadav Prateek Trayo Dashi Sanskar: प्रतीक की तेरहवीं पर डिंपल यादव का ये वीडियो वायरल | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T10:47:14+00:00

Gulmarg Ropeway Rescue Viral : 500 फीट ऊंचाई पर फंसे लोग, 7 घंटे तक अटकी रहीं सांसें! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T10:43:00+00:00

Char Dham YatraTraffic Jam: चारधाम यात्रा में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगीगाड़ियों की लंबी लाइन | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T10:45:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers