Responsive Scrollable Menu

RCB vs GT Qualifier 1 : RCB की प्लेइंग-11 में होंगे 2 बड़े बदलाव, जानिए किन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता और किसे मिलेगा चांस

RCB vs GT Qualifier 1 : आईपीएल 2026 क्वालीफायर 1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी. अब इस मैच को जीतकर कौन सी टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के फाइनल में जगह पक्की करती है, ये तो आज शाम पता चल ही जाएगा. लेकिन उससे पहले आज हम आपको बताने वाले हैं कि, क्या RCB अपनी प्लेइंग -11 में इस बड़े मैच में  बदलाव करना चाहेगी. तो आइए इस बारे में जानते हैं. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में काफी ज्यादा मजबूत है. उसने प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर अपना लीग स्टेज का सफर खत्म किया है. अब आज के मुकाबले में आरसीबी अपनी प्लेइंग-11 में 2 बड़े बदलाव कर सकती है. जानिए वो कौन से दो बदलाव अपनी प्लेइंग-11 में कर सकते हैं.

इस धांसू बल्लेबाज को मिल सकता है मौका 

क्वालीफायर 1 में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकते हैं. पाटीदार इस बड़े मैच में अपनी पुरानी ओपनिंग जोड़ी और 2025 में टीम को चैंपियन बनाने वाले सलामी बल्लेबाजों के साथ उतर सकती है. दरअसल, इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट अब आरसीबी की टीम के साथ जुड़ गए हैं. वो चोट के चलते टीम से बाहर हो गए थे, अब दोबारा वो टीम के साथ जुड़ गए हैं. अगर वो पूरी तरह से फिट हैं तो इस मैच में विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए उतर सकते हैं. 

विराट और साल्ट ने आरसीबी के लिए शुरुआती मैचों में पारी की शुरुआत की थी. इसके बाद जब फिल साल्ट उंगली की चोट के चलते अपने देश लौट गए तब जैकब बेथेल ने पारी की शुरुआत की और लेकिन वो कोई भी कमाल नहीं कर पाए. जब बेथेल भी चोटिल हो गए तो वेंकटेश अय्यर ने विराट के साथ पारी की शुरुआत की लेकिन बड़े मुकाबले में अय्यर को बाहर करे साल्ट को मौका दिया जा सकता है. 

फिल साल्ट ने आईपीएल 2026 में 6 मैचों में 202 रन बनाए हैं. वहीं विराट ने 14 मैचों में 557 रन बनाए हैं. ये ओपनिंग जोड़ी अगर इस मैच में उतरती है. तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुश्किलें खड़ी कर सकती है. 

इस तेज गेंदबाज को मिलेगा मौका

इस अहम मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार अपनी प्लेइंग-11 में एक और बड़ा बदलाव कर सकते हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ आरसीबी उतर सकती है. क्योंकि 
इस सीजन धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर रही है.

वहीं RCB के स्पिनर सुयश सर्मा काफी ज्यादा कीफायती साबित हो रहे हैं. इसके साथ ही वो विकेट भी हासिल करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. इस दौरान 12 पारियों में उन्होंने सिर्फ 9 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 40.5 ओवर गेंदबाजी की है और 376 रन दिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.20 की इकॉनमी के साथ रन दिए हैं. 

ऐसे में उनकी जगह पर टीम में जैकब डफी को मौका दिया जा सकता है. जो एक तेज गेंदबाज हैं. न्यूजीलैंड का ये तेज गेंदबाज आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 4 मैचों में 6 विकेट हासिल कर चुके हैं. उन्हें सुयश की जगह पर इस मैच की प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें : शुभमन गिल और विराट कोहली आज ऑरेंज कैप पर कर सकते हैं कब्जा, जानिए RCB VS GT मैच में किसे बनाने होंगे कितने रन

Continue reading on the app

दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, केंद्र सरकार को जारी हुआ नोटिस; तुषार मेहता और सिंघवी ने दी ये दलीलें

दिल्ली जिमखाना क्लब को खाली कराने के केंद्र सरकार के आदेश को लेकर मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. सोमवार को हुई सुनवाई में अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया. क्लब प्रबंधन ने 5 जून तक परिसर खाली करने के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है.

कोर्ट में आमने-सामने आए दोनों पक्ष

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी याचिकाकर्ता विजय खुराना की ओर से पेश हुए, जबकि केंद्र सरकार का पक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने रखा.  अदालत ने सबसे पहले केंद्र सरकार से उसका पक्ष स्पष्ट करने को कहा. 

तुषार मेहता ने क्या दी दलील

कोर्ट के कहना पर तुषार मेहता ने दलील दी कि लीज से जुड़े क्लॉज-4 के तहत सरकार को आवश्यक कदम उठाने का अधिकार प्राप्त है. उन्होंने कहा कि सरकार ने नियमों के अनुसार ही नोटिस जारी किया है और प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी दायरे में की जा रही है.

कोर्ट ने पूछा- क्या सरकार जबरन कब्जा लेगी?

सुनवाई के दौरान जज ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या सरकार सीधे क्लब पर कब्जा करने जा रही है. इस पर तुषार मेहता ने कहा कि सरकार कानून के तहत ही कार्रवाई करेगी और सभी कदम वैधानिक प्रक्रिया के अनुसार उठाए जाएंगे. यही नहीं उन्होंने यह भी साफ किया कि सरकार की ओर से क्लब को अचानक खाली करने का आदेश नहीं दिया गया, बल्कि पूर्व निर्धारित प्रक्रिया अपनाई गई है.

सिंघवी ने उठाए गंभीर सवाल, दी ये दलीलें

वहीं अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा कि दिल्ली जिमखाना क्लब एक गैर-लाभकारी संस्था है और सरकार की कार्रवाई से उसके संचालन पर गंभीर असर पड़ सकता है. उन्होंने अदालत को बताया कि क्लब को 5 जून तक परिसर खाली करने को कहा गया है और इसके लिए 15 सदस्यीय टीम भी गठित की गई है.

सिंघवी ने दावा किया कि सरकार इस प्रक्रिया के जरिए क्लब का नियंत्रण अपने हाथ में लेना चाहती है. हालांकि अदालत ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि संबंधित सदस्य केवल सरकार के नामित प्रतिनिधि हैं.

‘पब्लिक प्रिमाइसेस एक्ट’ का भी हुआ जिक्र

सुनवाई के दौरान सिंघवी ने पब्लिक प्रिमाइसेस एक्ट का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि यह मामला “कमरे में मौजूद बड़े हाथी” जैसा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि इससे पहले दिल्ली रेस क्लब और पोलो क्लब जैसे मामलों में भी अदालत हस्तक्षेप कर चुकी है और टेकओवर संबंधी कार्रवाई पर रोक लगाई गई थी.

फिलहाल राहत की उम्मीद

दिल्ली जिमखाना क्लब और स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन दोनों ने केंद्र सरकार के आदेश को चुनौती दी है. याचिकाकर्ताओं ने अदालत से अपील की है कि जब तक मामला विचाराधीन है, तब तक सरकार कोई कठोर कदम न उठाए. फिलहाल हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अब इस मामले की अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसका असर क्लब के भविष्य और उसके प्रशासनिक ढांचे पर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें - 'ट्विशा की सास जांच में बनी अड़चन', सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी दलील

Continue reading on the app

  Sports

दो जानवरों की कुर्बानी देगा पाकिस्तानी क्रिकेटर, बकरीद से ठीक पहले शेयर की फोटो

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल ने बकरीद से ठीक पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो जानवारों के साथ फोटो शेयर की है. इसमें दो बकरे और एक बड़ा जानवर है. अकमल ईद उल अजहा पर इन जानवारों की कुर्बानी देगा. उमर अकमल फिलहाल रिटायरमेंट नहीं लिए हैं, लेकिन वह 2019 से नेशनल टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं. Tue, 26 May 2026 12:32:16 +0530

  Videos
See all

Falta Byelection Result : कौन है देबांग्शु पांडा जिन्होंने दीदी को फाल्टा में दी करारी मात? | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T08:15:27+00:00

Himangi Sakhi on Kumar Vishwas: कॉकरोच पार्टी पर कुमार विश्वास घिर गए | Cockroach Janata Party #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T08:15:07+00:00

मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ में क्यों गए USA के MARCO RUBIO #kolkata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T08:15:32+00:00

Big Breaking on Twisha Sharma Death Case LIVE: कस्टडी में आते ही Samarth ने तोते की तरह उगला सच! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T08:07:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers