Responsive Scrollable Menu

Guru Gochar 2026: 12 साल बाद कर्क में गुरु गोचर, 6 राशिवालों की बदलेगी लाइफ, लक्ष्मी कृपा के साथ करियर में होगी उन्नति!

Jupiter Transit in Cancer 2026: 12 साल बाद कर्क में गुरु का गोचर 2 जून को 02:25 ए एम पर होगा. गुरु का गोचर मेष, कर्क समेत 6 राशिवालों की लाइफ बदलने वाला है. इन लोगों के लिए नई जॉब और आय में बढ़ोत्तरी का योग है. करियर में इन लोगों को विशेष लाभ होंगे. कर्क वाले प्रॉपर्टी, नई नौकरी, पद-प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकते हैं.

Continue reading on the app

Eid Ul Adha 2026: कुर्बानी के गोश्त को घर में कितने दिनों तक रखा जा सकता है सुरक्षित? जानें इसके पीछे का इस्लामिक नियम

Eid-ul-Adha 2026: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार 28 मई, गुरुवार को मनाया जाएगा. यह त्योहार कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है. इस दिन मुस्लिम समाज में जानवर की कुर्बानी दी जाती है और उसका गोश्त 3 हिस्सों में बांटा जाता है. पहला हिस्सा जरूरतमंदों, दूसरा हिस्सा रिश्तेदारों और तीसरा हिस्सा परिवार के लोगों में बांटा जाता है. लेकिन हर साल लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि कुर्बानी का गोश्त कितने दिन तक रखा जा सकता है और इसे सुरक्षित रखने का सही तरीका क्या है. इस्लाम में कुर्बानी के गोश्त को लेकर साफ नियम बताए गए हैं. साथ ही आज के समय में स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गोश्त को सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है. आइए जानते हैं क्या कहती है हदीस और विशेषज्ञ क्या सलाह देते हैं.

क्या कहती है इस्लामिक परंपरा?

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, कुर्बानी का गोश्त जरूरतमंदों में बांटना सबसे बड़ा नेक काम माना जाता है. हदीस में बताया गया है कि पहले कुछ समय तक गोश्त को 3 दिन से ज्यादा रखने की मनाही थी, क्योंकि उस दौर में गरीब और जरूरतमंद लोगों की संख्या ज्यादा थी. बाद में यह पाबंदी हटा दी गई.  इसलिए अब जरूरत के अनुसार गोश्त को स्टोर किया जा सकता है. हालांकि इस्लाम में फिजूलखर्ची और खाने की बर्बादी को गलत माना गया है. इसलिए उतना ही गोश्त रखें जितना सही तरीके से इस्तेमाल किया जा सके.

फ्रिज में कितने दिन तक सुरक्षित रहता है गोश्त?

अगर कुर्बानी के गोश्त को सामान्य फ्रिज में रखा जाए तो यह लगभग 3 से 5 दिन तक सुरक्षित रह सकता है. इसके लिए जरूरी है कि गोश्त को साफ कंटेनर या एयरटाइट पैक में रखा जाए. गोश्त को खुले में रखने से उसमें बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगती है. इससे बदबू आने लगती है और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है. 

फ्रिज में रखते समय ध्यान रखें ये बातें

  • गोश्त को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें
  • एयरटाइट डिब्बे या फूड ग्रेड पैक का इस्तेमाल करें
  • फ्रिज का तापमान सही रखें
  • कच्चे और पके खाने को अलग रखें
  • बार-बार बाहर निकालकर दोबारा फ्रिज में न रखें

गोश्त खराब होने की पहचान कैसे करें?

कई बार लोग लंबे समय तक रखा गोश्त इस्तेमाल कर लेते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए खराब गोश्त की पहचान करना जरूरी है जैसे- तेज और अजीब बदबू आना. रंग का बदल जाना, चिपचिपापन महसूस होना और स्वाद में बदलाव आना. अगर इनमें से कोई भी संकेत दिखाई दे तो उस गोश्त का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. 

स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान

गर्मी के मौसम में गोश्त जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. गोश्त काटने वाले बर्तन, चाकू और हाथों को अच्छी तरह साफ करें. बच्चों और बुजुर्गों को हमेशा ताजा और अच्छी तरह पका हुआ मांस ही खिलाएं.

यह भी पढ़ें: Bakra Eid 2026: 27 या 28 मई... जानें भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा, बकीरद की छुट्टी कब?

Continue reading on the app

  Sports

दो जानवरों की कुर्बानी देगा पाकिस्तानी क्रिकेटर, बकरीद से ठीक पहले शेयर की फोटो

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल ने बकरीद से ठीक पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो जानवारों के साथ फोटो शेयर की है. इसमें दो बकरे और एक बड़ा जानवर है. अकमल ईद उल अजहा पर इन जानवारों की कुर्बानी देगा. उमर अकमल फिलहाल रिटायरमेंट नहीं लिए हैं, लेकिन वह 2019 से नेशनल टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं. Tue, 26 May 2026 12:32:16 +0530

  Videos
See all

Himangi Sakhi on Shri Krishna Janmabhoomi: 'रौद्र तांडव करना पड़ेगा', ऐसा क्यों बोलीं हिमांगी सखी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T07:37:12+00:00

CM Yogi On Gamla Chori Video Viral:CM योगी ने कहा कार से गमला चुराने आते है |Lucknow |Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T07:45:06+00:00

Lucknow में 342 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का शुभारंभ । CM Yogi | Lucknow | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T07:40:02+00:00

Yavatmal Gau Rakshak Murder: महाराष्ट्र के यवतमाल में गो रक्षक की हत्या से फूटा आक्रोश! | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T07:35:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers