Padmini Ekadashi 2026: अधिकमास की पद्मिनी एकादशी पर बनेगा शुभ संयोग, इन राशियों को होगा धन लाभ, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Padmini Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी को बेहद खास बताया गया है. अधिकमास में पड़ने वाली एकादशी यानी पद्मिनी एकादशी बेहद दुर्लभ और पुण्यदायी मानी जाती है जो लगभग 3 साल में एक बार ही पड़ता है. इसी वजह से इसका महत्व सामान्य एकादशी से कहीं ज्यादा होता है. मान्यता है कि इस दिन श्री हरि भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से कृपा प्राप्त होती है और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. मान्यता है कि पद्मिनी एकादशी कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होने वाली है. आइए जानते हैं कि अधिकमास पद्मिनी एकादशी किन राशियों के लिए लाभकारी रहने वाली है.
इन राशियों को मिलेगा लाभ
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए पद्मिनी एकादशी का समय बेहद शुभ रहने वाला है. यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको नए पार्टनर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जो आगे चलकर प्रमोशन का रास्ता खोलेंगी. अटके हुए काम पूरे होने के संकेत मिल सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह एकादशी आर्थिक सुधार लेकर आ सकती है. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार में स्थिरता और ग्रोथ आएगी. अगर आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो अब उसके सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो सकते हैं.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए पद्मिनी एकादशी का समय खास होने वाला है. इस दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा. अचानक धन लाभ या कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. करियर में नई दिशा मिल सकती है, खासकर जो लोग बदलाव की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह एकादशी मानसिक शांति और आर्थिक मजबूती दोनों दे सकती है. व्यापार में नए आइडिया सफल हो सकते हैं. नौकरी में प्रशंसा और पहचान मिलने के योग हैं. साथ ही धन से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं.
पद्मिनी एकादशी का महत्व (Padmini Ekadashi Significance)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार. इस दिन व्रत रखने और कथा सुनने से 100 गुना ज्यादा फल मिलता है. यह एकादशी न सिर्फ वर्तमान जीवन बल्कि पिछले जन्मों के पापों से मुक्ति दिलाने वाली मानी गई है. जो लोग सच्चे मन से भगवान विष्णु का स्मरण करते हैं, उनके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है. खासतौर पर इसका व्रत रखने से पापों का नाश और पुण्य की प्राप्ति होती है. भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की कृपा विशेष रूप से मिलती है.
पद्मिनी एकादशी के उपाय (Padmini Ekadashi Upay)
- पद्मिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करें.
- पीले फूल और पीला फल अर्पित करें.
- ऊं क्लीं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करें.
- भगवद गीता के 11वें अध्याय का पाठ करें.
- घी का दीपक जलाएं.
यह भी पढ़ें: Padmini Ekadashi 2026 Date: 26 या 27 मई, कब है अधिक मास पद्मिनी एकादशी? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, नंबर-6 पर विराट, तो शुभमन इस नंबर पर हैं काबिज
TOP 10 Batsman With Most Runs In IPL Playoffs: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए प्लेऑफ तक आ पहुंचा है. जहां, क्वालीफायर 1 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. धर्मशाला में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले आइए आपको उन टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप-5 में भी नहीं आते हैं.
किसके नाम है प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड?
IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम पर दर्ज है. जी हां, मिस्टर आईपीएल के नाम से पहचाने जाने वाले सुरेश रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 24 प्लेऑफ मैच खेले, जिसमें उन्होंने 155.21 की स्ट्राइक रेट और 37.57 के औसत से 714 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 फिफ्टी लगाईं. उनके बल्ले से 51 चौके और 40 छक्के निकले.
दूसरे नंबर पर हैं एमएस धोनी
आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है. धोनी ने आईपीएल प्लेऑफ में 28 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 34.86 के औसत से 523 रन बनाए हैं.
तीसरे नंबर पर हैं शुभमन गिल
इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का नाम तीसरे स्थान पर आता है. शुभमन ने अब तक आईपीएल प्लेऑफ के 11 मैच खेले हैं, जिसमें 47.50 के औसत और 144.81 की स्ट्राइक रेट से 475 रन बनाए हैं.
Top 10 Highest Run-Scorers in IPL Playoff History:
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) May 26, 2026
Suresh Raina – 714 runs in 24 innings
MS Dhoni – 523 runs in 28 innings
Shubman Gill – 475 runs in 11 innings
Suryakumar Yadav – 406 runs in 13 innings
Rohit Sharma – 405 runs in 24 innings
Virat Kohli – 396 runs in 18 innings… pic.twitter.com/ECsXP3GJiG
चौथे नंबर पर हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आते हैं. सूर्या ने प्लेऑफ की 12 पारियों में 36.90 के औसत से 406 रन बनाए हैं.
नंबर-5 पर हैं रोहित शर्मा
IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है. हिटमैन ने प्लेऑफ की 23 पारियों में 116.71 की स्ट्राइक रेट और 18.4 के औसत से 405 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक देखने को मिले हैं.
विराट कोहली 6वें नंबर पर काबिज
रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 6वें स्थान पर काबिज हैं. विराट ने विराट ने 17 प्लेऑफ मैचों में 121.10 की स्ट्राइक रेट और 26.40 के औसत से 396 रन बनाए. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 70 रनों का रहा, जो उन्होंने 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में बनाया था.
फाफ डु प्लेसिस 7वें नंबर पर काबिज
आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फाफ डु प्लेसिस का नाम 7वें स्थान पर आता है. उन्होंने प्लेऑफ की 15 पारियों में 29.28 के औसत और 130.43 की स्ट्राइक रेट से 390 रन बनाए हैं.
8वें नंबर पर आते हैं शेन वॉट्सन
शेन वॉट्सन का नाम इस लिस्ट में 8वें स्थान पर आता है. वॉट्सन ने आईपीएल प्लेऑफ की 12 पारियों में 35 के औसत और 151.36 की स्ट्राइक रेट से 389 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक बनाए.
नंबर-9 पर काबिज हैं माइकल हसी
इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में माइकल हसी का नाम नंबर-9 पर आता है. हसी ने हसी ने प्लेऑफ की 11 पारियों में 124.35 की स्ट्राइक रेट और 38.80 के औसत से 388 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक बनाए हैं.
मुरली विजय का नाम नंबर-10 पर काबिज
इस लिस्ट में 10वें नंबर पर मुरली विजय का नाम आता है. मुरली ने प्लेऑफ की 10 पारियों में 36 के औसत और 147.36 की स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाए.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
| रैंक | खिलाड़ी | पारियां | रन |
|---|---|---|---|
| 1 | Suresh Raina | 24 | 714 |
| 2 | MS Dhoni | 28 | 523 |
| 3 | Shubman Gill | 11 | 475 |
| 4 | Suryakumar Yadav | 13 | 406 |
| 5 | Rohit Sharma | 24 | 405 |
| 6 | Virat Kohli | 18 | 396 |
| 7 | Faf du Plessis | 15 | 390 |
| 8 | Shane Watson | 12 | 389 |
| 9 | Michael Hussey | 11 | 388 |
| 10 | Murali Vijay | 10 | 364 |
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल और विराट कोहली आज ऑरेंज कैप पर कर सकते हैं कब्जा, जानिए RCB VS GT मैच में किसे बनाने होंगे कितने रन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















