Eid Ul Adha 2026: कुर्बानी के गोश्त को घर में कितने दिनों तक रखा जा सकता है सुरक्षित? जानें इसके पीछे का इस्लामिक नियम
Eid-ul-Adha 2026: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार 28 मई, गुरुवार को मनाया जाएगा. यह त्योहार कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है. इस दिन मुस्लिम समाज में जानवर की कुर्बानी दी जाती है और उसका गोश्त 3 हिस्सों में बांटा जाता है. पहला हिस्सा जरूरतमंदों, दूसरा हिस्सा रिश्तेदारों और तीसरा हिस्सा परिवार के लोगों में बांटा जाता है. लेकिन हर साल लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि कुर्बानी का गोश्त कितने दिन तक रखा जा सकता है और इसे सुरक्षित रखने का सही तरीका क्या है. इस्लाम में कुर्बानी के गोश्त को लेकर साफ नियम बताए गए हैं. साथ ही आज के समय में स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गोश्त को सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है. आइए जानते हैं क्या कहती है हदीस और विशेषज्ञ क्या सलाह देते हैं.
क्या कहती है इस्लामिक परंपरा?
इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, कुर्बानी का गोश्त जरूरतमंदों में बांटना सबसे बड़ा नेक काम माना जाता है. हदीस में बताया गया है कि पहले कुछ समय तक गोश्त को 3 दिन से ज्यादा रखने की मनाही थी, क्योंकि उस दौर में गरीब और जरूरतमंद लोगों की संख्या ज्यादा थी. बाद में यह पाबंदी हटा दी गई. इसलिए अब जरूरत के अनुसार गोश्त को स्टोर किया जा सकता है. हालांकि इस्लाम में फिजूलखर्ची और खाने की बर्बादी को गलत माना गया है. इसलिए उतना ही गोश्त रखें जितना सही तरीके से इस्तेमाल किया जा सके.
फ्रिज में कितने दिन तक सुरक्षित रहता है गोश्त?
अगर कुर्बानी के गोश्त को सामान्य फ्रिज में रखा जाए तो यह लगभग 3 से 5 दिन तक सुरक्षित रह सकता है. इसके लिए जरूरी है कि गोश्त को साफ कंटेनर या एयरटाइट पैक में रखा जाए. गोश्त को खुले में रखने से उसमें बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगती है. इससे बदबू आने लगती है और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है.
फ्रिज में रखते समय ध्यान रखें ये बातें
- गोश्त को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें
- एयरटाइट डिब्बे या फूड ग्रेड पैक का इस्तेमाल करें
- फ्रिज का तापमान सही रखें
- कच्चे और पके खाने को अलग रखें
- बार-बार बाहर निकालकर दोबारा फ्रिज में न रखें
गोश्त खराब होने की पहचान कैसे करें?
कई बार लोग लंबे समय तक रखा गोश्त इस्तेमाल कर लेते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए खराब गोश्त की पहचान करना जरूरी है जैसे- तेज और अजीब बदबू आना. रंग का बदल जाना, चिपचिपापन महसूस होना और स्वाद में बदलाव आना. अगर इनमें से कोई भी संकेत दिखाई दे तो उस गोश्त का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान
गर्मी के मौसम में गोश्त जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. गोश्त काटने वाले बर्तन, चाकू और हाथों को अच्छी तरह साफ करें. बच्चों और बुजुर्गों को हमेशा ताजा और अच्छी तरह पका हुआ मांस ही खिलाएं.
यह भी पढ़ें: Bakra Eid 2026: 27 या 28 मई... जानें भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा, बकीरद की छुट्टी कब?
दिव्यांका त्रिपाठी के घर आई डबल खुशी, जुड़वां बच्चों की मां बनी एक्ट्रेस, फोटो शेयर कर लिखा- 'मेरे करण अर्जुन आ गए'
Divyanka Tripathi Dahiya Twins Baby: टीवी के पॉपुलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘ईशी मां’ का रोल प्ले करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी अब असल जिंदगी में मां बन गई हैं. एक्ट्रेस के घर एक नहीं बल्की डबल खुशी आई है. जी हां, दिव्यांका ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. इस खुशखबरी को खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया है और बताया है कि उनका लड़का हुआ या लड़की. तो चलिए जानते हैं.
जुड़वा बच्चों की मां बनी दिव्यांका
दिव्यांका (Divyanka Tripathi) और उनके पति विवेक (Vivek Dahiya) ने पैरेंट्स बनने की खुशखबरी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है. दोनों ने इंस्टाग्राम पर दो क्यूट बच्चों की तस्वीर लगाई है, जो हल्के नीले रंग की ड्रेस पहने हुए हैं. इसमें उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है. इस तस्वीर के साथ दिव्यांका ने बताया कि उन्होंने जुडवां बेटों को जन्म दिया है. साथ ही फोटो में लिखा है- 'हमने खुशी मांगी थी, भगवान ने कहा, ‘दोगुनी खुशी लो’ जुड़वा बेटों का आशीर्वाद मिला है.'
'मेरे कारण अर्जुन आ गए'- दिव्यांका
अपने इस पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा- 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ, द बॉयज, आ गए हैं, जिंदगी उतनी ही खुशनुमा हो गई है, जितना हमने सोचा था. मेरे करण अर्जुन आ गए, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है, मैं और दिव्यांका लाइफ का नया सफर शुरू कर रहे हैं.' वहीं, अब दिव्यांका और विवेक के फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. साथ ही सभी लोग बच्चों को भी आशीर्वाद दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें- क्या धुरंधर होगी रणवीर सिंह की आखिरी फिल्म? जानें एक्टर के खिलाफ जारी 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' का मतलब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation