Responsive Scrollable Menu

Top Technical Picks : बाजार की चाल सपाट, शानदार टेक्निकल सेटअप वाले इस शेयरों में बन सकता है अच्छा पैसा

Top Technical Picks: सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में अब टेक्सचर गिरावट में खरीदारी का है। निफ्टी ने 23,260 पर हायर बॉटम बनाया है। बैंक निफ्टी ने 52,800 पर हायर बॉटम बनाया है। FIIs ने भी कैश और फ्यूचर्स दोनों में खरीदारी की है। बाजार का सेंटिमेंट अब काफी सुधर चुका है

Continue reading on the app

भारत और नेपाल के बीच चाय पर कलह, क्या दार्जिलिंग ब्रांड पर खड़ा हुआ संकट? जानें पूरा मामला

India Nepal Tea Dispute: भारत और नेपाल के बीच चाय कारोबार को लेकर विवाद फिर गहरा गया है. दार्जिलिंग चाय की ब्रांड वैल्यू, नेपाली ऑर्थोडॉक्स टी, आयात प्रतिबंध से भारत-नेपाल ट्रेड में तनाव पैदा हुआ है.

The post भारत और नेपाल के बीच चाय पर कलह, क्या दार्जिलिंग ब्रांड पर खड़ा हुआ संकट? जानें पूरा मामला appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Team India को हराने के बाद Laura Wolvaardt की ललकार, अब T20 World Cup जीतने को बेताब हैं

महिला टी20 विश्व कप की तैयारी में लगी दक्षिण अफ्रीका की कप्तान कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने कहा कि लगातार करीबी हार ने उनकी टीम की आईसीसी खिताब जीतने की भूख को और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ हाल ही में शृंखला में जीत से उनकी टीम का विश्व कप से पहले काफी आत्मविश्वास बढ़ा है। दक्षिण अफ्रीका 2023 और 2024 में लगातार दो टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था और उसे इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। यही नहीं उसकी टीम पिछले साल वनडे विश्व कप में उपविजेता भी रही थी और अब वह फाइनल की बाधा को पार करने के लिए बेताब है।

वोल्वार्ट ने आईसीसी के लिए एक कॉलम में लिखा, ‘‘लगातार दो बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचना निश्चित रूप से हमारे लिए बेहद खास रहा लेकिन मुझे लगता है कि इसने हमें एक कदम और आगे बढ़ने के लिए उत्साहित कर दिया है।’’ इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका ने अप्रैल में पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत को 4-1 से हराया था। वोल्वार्ट ने कहा, ‘‘भारत के खिलाफ श्रृंखला दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक के खिलाफ खुद को परखने का अच्छा मौका था। उस श्रृंखला को जीतने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा, लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इसने टीम की क्षमता और जुझारूपन का पता चलता है। हमारे खिलाड़ियों में शानदार प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि विश्व कप में भी यह जारी रहेगा।’’

दक्षिण अफ्रीका ने इस साल टी20 प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने भारत को हराने से पहले न्यूजीलैंड को 4-1 और पाकिस्तान को 2-1 से पराजित किया था। वोल्वार्ट ने कहा, ‘‘अब तक हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही है। विश्व कप से पहले हमें न्यूजीलैंड और भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने का मौका मिला। इससे हमें अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को परखने का शानदार अवसर मिला।

Tue, 26 May 2026 14:17:17 +0530

  Videos
See all

Punjab news: मोहाली नगर निगम चुनाव शुरू, वोट डालने पहुंचे लोग #punjabnews #shorts #election #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T09:46:05+00:00

Rajsthan News: जैसलमेर में खुले पड़े सैकड़ों मृत गौवंश शव | Dead Cows In Jaisalmer #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T09:41:10+00:00

Gulmarg Gondola: Major Gen Puneet Doval का ये स्नेह और सुरक्षा का अहसास हर भारतीय का दिल जीत लेगा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T09:39:32+00:00

Assam News: असम में गाय की कुर्बानी को लेकर बड़ा ऐलान! #assam #himantabiswasarma #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T09:40:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers