सालार जंग म्यूजियम में रखा है नूरजहां का शाही चाकू! तोते वाला हैंडल और जेड पत्थर की नक्काशी देख रह जाएंगे दंग
Salar Jung Museum Hyderabad: हैदराबाद का प्रसिद्ध सालार जंग म्यूजियम अपनी दुर्लभ ऐतिहासिक धरोहरों और अनोखे संग्रह के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. इसी संग्रह में एक खास आकर्षण है मुगलकाल से जुड़ा नूरजहां का शाही चाकू, जिसे जेड पत्थर से तैयार किया गया है. इस चाकू का हैंडल तोते के आकार में बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है. इतिहासकारों के अनुसार, यह शाही कलाकृति मुगलकालीन शिल्पकला और राजसी वैभव की अनूठी मिसाल है. म्यूजियम आने वाले पर्यटक इस दुर्लभ वस्तु को देखने के लिए विशेष उत्साह दिखाते हैं. सालार जंग म्यूजियम में मौजूद यह चाकू न सिर्फ ऐतिहासिक महत्व रखता है, बल्कि उस दौर की उत्कृष्ट कारीगरी और कलात्मकता को भी दर्शाता है.
गंगा के मैदान से हिमालय की चोटी तक, मंडराया संकट, ताजा आंकड़ों ने बढ़ाई धड़कन
कोलकाता के बोस इंस्टीट्यूट की स्टडी में प्रदूषण को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. स्टडी बताती है कि इंडो गंगा प्लेन में पिछले दशक में पार्टिकुलेट मेटर से होने वाले प्रदूषण की मात्रा में 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है. पंजाब बिहार से निकला धुआं हिमालय की चोटियों तक पहुंच चुका है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















