'इजरायल पर एक दिन भी भरोसा नहीं...', ट्रंप के दबाव में अब्राहम समझौते से शामिल होगा पाकिस्तान? ख्वाजा आसिफ का आया जवाब
Khawaja Asif on Abraham Accords: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुस्लिम देशों से अब्राहम समझौते में शामिल होने का आह्वान किया है। इससे पाकिस्तान की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
ब्रेकअप किया तो लड़की के घर फेंके बम:आरोपी के खिलाफ हैं 31 मामले दर्ज, पता चलते ही लड़की ने रिलेशन खत्म कर लिए थे
तमिलनाडु के कोयंबटूर में ब्रेकअप से झल्लाए एक युवक ने लड़की के घर पर केरोसिन बम से हमला कर दिया। इससे घर के बरामदे में आग लग गई। आसपास के लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना रविवार की है, जिसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कार्तिक उर्फ मारियप्पन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कार्तिक की लड़की से दोस्ती थी। लेकिन जब लड़की को मालूम हुआ कि कार्तिक के खिलाफ हत्या समेत 31 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, तो उसने उससे बात करना बंद कर दिया। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। चार तस्वीरों में वारदात… घर पर दो बम फेंके, बरामदे में लगी आग पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम कार्तिक अपने तीन साथियों के साथ बाइक से उसके घर पहुंचा। बाइक पर बैठै-बैठे ही उसने पीड़िता के घर पर दो केरोसिन बम फेंके और फरार हो गया। इससे बरामदे में आग गई। हालांकि, वारदात के दौरान लड़की के पिता घर के बाहर ही खड़े थे। उन्होंने आरोपी को घर पर बम फेंकते देख लिया था। उन्होंने मदद के लिए आसपास के लोगों को आवाज लगाई। लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बरामदे में खड़ी गाड़ियों को बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने घर की अंडरग्राउंड टंकी से पानी निकालकर आग बुझाई। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। ---------------------------- क्राइम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... समस्तीपुर में ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ ने लड़की पर किया हमला:एग्जाम देकर घर लौट रही थी, चाकू से हाथ-पीठ पर वार समस्तीपुर में सोमवार देर शाम ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। एग्जाम देकर वापस घर लौट रही थी। इस दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पूरी खबर पढ़ें... गर्लफ्रेंड साथ रहने की जिद करती थी...कुल्हाड़ी से काट डाला:झांसी में प्रेमिका ने आधी रात घर मिलने बुलाया “मेरे घर से लगभग 200 मीटर दूर रजनी का घर है। पति हरियाणा में नौकरी करता था। इसलिए रजनी घर में अकेली रहती थी। हम दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। 8 महीने पहले ये मुलाकात प्यार में बदल गई। हम दोनों चोरी छुपे मिलने लगे। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
























