Responsive Scrollable Menu

Bada Mangal 2026: आज दुर्लभ संयोग में चौथा बड़ा मंगल पर्व, बजरंगबली को इन चीजों का लगाएं भोग, जानें विधि और महत्व

Bada Mangal 2026: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है. इस दिन विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा का व्रत करने से साधकों के जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. ज्येष्ठ माह के मंगलवार बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं. आज यानी 26 मई को ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है. ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है. उत्तर भारत में बड़े मंगल का पर्व बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. आइए जानते हैं चौथे बड़े मंगल का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व के बारे में. 

चौथा बड़ा मंगल पूजा का शुभ मुहूर्त 

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04: 03 बजे से 4:44 बजे तक.
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक.
विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक. 
गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:55 बजे से 7:56 बजे तक.
संध्याकाल मुहूर्त: शाम 07:11 बजे से रात 08:33 बजे तक 

चौथे बड़े मंगल पर बजरंगबली को लगाएं ये भोग 

गुड़ और चने का भोग 

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए आज चौथे बड़े मंगल पर गुड़ और चने का भोग लगाएं. ये भोग लगाने से मंगल दोष से मुक्ति मिलती है. साथ ही गुड़ चने का भोग जीवन की तमाम परेशानियां दूर करता है.

इमरती 

बजरंगबली को इमरती बेहद प्रिय है. मान्यता है कि पूजा के समय हनुमान जी को इमरती का भोग लगाने से सारी साधकों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.

नारियल 

इसके अलावा आज चौथे बड़े मंगल पर हनुमान जी के समक्ष सिंदूर लगाकर कलावा बांधकर साबुत नारियल का भोग लगाएं. ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है.

बूंदी के लड्डू 

मान्यता है कि हनुमान जी को बूंदी के लड्डू बेहद पसंद है. लड्डू चढ़ाने से हनुमानजी अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देते हैं.

चौथे बड़े मंगल की पूजा विधि 

आज बड़े मंगल के दिन सुबह उठकर स्नान करें 
साफ सुथरे वस्त्र धारण करें. 
लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहनें. 
पूजा के बाद व्रत का संकल्प लें. 
बजरंगबली के समक्ष दीपक जलाएं. 
पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें. 
बजरंग बाण और हनुमान अष्टक का भी पाठ करें. 
'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का जाप करें. 
पूजा के अंत में आरती करें और प्रसाद वितरण करें.

चौथे बड़े मंगल पर न करें ये गलतियां 

पैसा उधार देने से बचें. 
यात्रा न करें. 
विवाद से दूरी बनाएं. 
मांसाहार चीजों का सेवन न करें. 

चौथे बड़े मंगल का महत्व 

ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को 'बड़ा मंगल' या 'बुढ़वा मंगल' कहा जाता है, जो पूरी तरह से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना और सेवा को समर्पित है。यह दिन बजरंगबली के प्रति अटूट आस्था, साहस, आरोग्य की प्राप्ति और समाज में निःस्वार्थ सेवा (जैसे भंडारे और प्याऊ) के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. 

यह भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2026 Date: 24 या 25 जून...कब है निर्जला एकादशी? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत पारण का समय

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी इस्लामिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

पंजाब निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, आठ नगर निगम समेत 105 शहरों में 'AAP' की अग्निपरीक्षा

Punjab Nikay Chunav 2026: पंजाब में निकाय चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. जिसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों के लिए एक परीक्षा माना जा रहा है. वहीं राज्य की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए ये चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. क्योंकि पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं.

105 शहरी निकायों में डाले जा रहे वोट

ऐसे में राज्य के 105 शहरी निकायों में हो रहा ये चुनाव आप के लिए काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि सत्ता में आने के बाद यह पहला बड़ा मौका है जब शहरी मतदाता सीधे राज्य सरकार के कामकाज पर मुहर लगाएंगे. इसीलिए इस चुनाव को 'सेमीफाइनल' के रूप में देखा जा रहा है. वहीं दूसरी और कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने भी निकाय चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पिछले कुछ महीनों में पंजाब की राजनीति में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और विकास जैसे मुद्दों पर लगातार बहस होती रही है. ऐसे में आज का मतदान इस बात का गवाह होगा कि शहरी मतदाता किसके साथ खड़ा हुआ है. 

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs GT: कौन जीतेगा आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर, सीजन में किसके आंकड़े हैं मजबूत

IPL 2026 qualifier-1: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल पहुंचेगी. ऐसे में आइए जानते हैं इस सीजन में किस टीम के आंकड़े मजबूत हैं. Tue, 26 May 2026 09:28:37 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका में जंग शुरू? | Breaking News | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T03:30:23+00:00

Malihabad Controversy: नमाज़ Vs सुंदरकांड बवाल, मलीहाबाद में आज क्या हो रहा? | Hindu-Muslim #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T04:34:16+00:00

Unnao Bus Accident LIVE: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मची चीख-पुकार! | Road Accident | Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T03:41:28+00:00

Modi Government: केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे, 'योगी' ने दी बधाई | CM Yogi | UP News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T04:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers