Responsive Scrollable Menu

युद्धविराम' के परखच्चे उड़े! हिजबुल्ला के खतरनाक ड्रोन हमलों के बाद नेतन्याहू का महासंकल्प, 'अब मचेगी असली तबाही"

इजराइल की वायुसेना ने लेबनान में पूर्वी बेका घाटी समेत हिजबुल्ला से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनानी चरमपंथियों समूहों पर हमले और तेज करने का संकल्प जताया है। नेतन्याहू की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब हिजबुल्ला ने हाल के हफ्तों में दक्षिणी लेबनान और उत्तरी इजराइल में इजराइली सेना पर ‘फाइबर ऑप्टिक ड्रोन’ से हमले किए हैं। ‘फाइबर ऑप्टिक ड्रोन’ का इस्तेमाल यूक्रेन युद्ध में व्यापक रूप से किया गया था। नेतन्याहू ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा, ‘‘हम उन पर हमला करेंगे। यह सच है कि वे हम पर ‘फाइबर ऑप्टिक ड्रोन’ से हमला कर रहे हैं। हमारी एक विशेष टीम इस पर काम कर रही है और हम इसका भी समाधान निकालेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब हमें अपने हमलों को और तेज करने तथा इसकी तीव्रता बढ़ाने की जरूरत है। हम उन पर करारा प्रहार करेंगे।’’ लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने अपनी खबर में कहा कि नेतन्याहू के बयान के बाद कुछ निवासियों ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को छोड़ना शुरू कर दिया जहां हिजबुल्ला की मजबूत उपस्थिति है।

इसे भी पढ़ें: Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

 

एजेंसी ने खबर में यह भी कहा कि सोमवार रात को बेका क्षेत्र के पूर्वी शहर मशघारा पर कई हवाई हमले हुए। इस बीच, हिजबुल्ला ने कहा कि उसने दिन में पहले आठ हमले किए जिनमें उत्तरी इजराइल के मिसगाव अम में इजराइली सैनिकों पर ड्रोन हमला भी शामिल है। अमेरिका की मध्यस्थता से 17 अप्रैल से लागू युद्धविराम के बावजूद इजराइल और हिजबुल्ला के बीच रोजाना हमले जारी हैं।

कागजों पर युद्धविराम होने के बाद भी इजराइल और हिजबुल्ला के बीच सीमाई इलाकों में रोजाना रॉकेट, ड्रोन और हवाई हमले जारी हैं, जिससे इस क्षेत्र में पूर्ण पैमाने पर युद्ध छिड़ने का खतरा लगातार बना हुआ है।

जमीनी स्थिति: बेरूत से पलायन और हिजबुल्ला का पलटवार

नेतन्याहू के इस आक्रामक बयान के तुरंत बाद युद्धग्रस्त क्षेत्रों में हलचल तेज हो गई है:

बेरूत से पलायन: लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार, इजराइली चेतावनी के बाद कुछ स्थानीय निवासियों ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को छोड़ना शुरू कर दिया है, जिसे हिजबुल्ला का मजबूत गढ़ माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Updates: CBI ने त्विषा मामले की जांच अपने हाथ में ली, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

 

बेका घाटी पर बमबारी: सोमवार रात को बेका क्षेत्र के पूर्वी शहर मशघारा पर इजराइल द्वारा कई हवाई हमले किए गए।

हिजबुल्ला का जवाबी हमला: दूसरी ओर, हिजबुल्ला ने भी पीछे न हटने के संकेत दिए हैं। समूह ने दावा किया कि उसने दिनभर में इजराइल पर कुल आठ हमले किए। इसमें उत्तरी इजराइल के 'मिसगाव अम' इलाके में इजराइली सैनिकों को निशाना बनाकर किया गया एक बड़ा ड्रोन हमला भी शामिल है। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

Continue reading on the app

RCB vs GT: कौन जीतेगा आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर, सीजन में किसके आंकड़े हैं मजबूत

IPL 2026 qualifier-1: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल पहुंचेगी. ऐसे में आइए जानते हैं इस सीजन में किस टीम के आंकड़े मजबूत हैं.

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs GT: कौन जीतेगा आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर, सीजन में किसके आंकड़े हैं मजबूत

IPL 2026 qualifier-1: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल पहुंचेगी. ऐसे में आइए जानते हैं इस सीजन में किस टीम के आंकड़े मजबूत हैं. Tue, 26 May 2026 09:28:37 +0530

  Videos
See all

Modi Government: केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे, 'योगी' ने दी बधाई | CM Yogi | UP News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T04:00:23+00:00

Malihabad Controversy: नमाज़ Vs सुंदरकांड बवाल, मलीहाबाद में आज क्या हो रहा? | Hindu-Muslim #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T04:34:16+00:00

Unnao Bus Accident LIVE: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मची चीख-पुकार! | Road Accident | Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T03:41:28+00:00

Unnao Bus Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत | Road Accident | Rescue | Shocking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T03:46:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers