Responsive Scrollable Menu

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद महंगी हुई सीएनजी, 12 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, जानें क्या हैं नई कीमतें

CNG Price Hike: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है. दरअसल, पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी की कीमतों में भी भारी उछाल हुआ है. आज यानी मंगलवार को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी हो गई. बता दें कि 12 दिन में सीएनजी की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है. इन 12 दिनों में सीएनजी के दाम 6 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. बता दें कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह वैश्विक तेल और गैस संकट के चलते घरेलू बाजार में लगातार बढ़ रही लागत को माना जा रहा है.

बढ़ोतरी के बाद किस शहर में क्या हैं CNG के दाम?

आज यानी मंगलवार (26 मई) को सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का भाव 83.09 प्रति किलोग्राम हो गया है. जबकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सीएनजी 85.70 प्रति किलोग्राम में मिल रही है. जबकि हरियाणा के गुरुग्राम में सीएनजी का भाव 84.12 प्रति किलोग्राम हो गया है. गाजियाबाद में 102.90 प्रति किग्रा,फरीदाबाद में 90.30 प्रति किग्रा, मुंबई में 81.00, कोलकाता में 93.50 तो चेन्नई में सीएनजी के दाम 91.50 प्रति किलोग्राम चल रहे हैं.

 

देश के अन्य शहरों में सीएनजी का भाव

शहर सीएनजी का भाव
बेंगलुरु 90.00 रुपये प्रति किलोग्राम
हैदराबाद 97.00 रुपये प्रति किलोग्राम
अहमदाबाद 82.25 रुपये प्रति किलोग्राम
पुणे 92.50 रुपये प्रति किलोग्राम
सोनीपत 86.60 रुपये प्रति किलोग्राम
करनाल 85.43 रुपये प्रति किलोग्राम
लखनऊ 95.75 रुपये प्रति किलोग्राम
आगरा 95.75 रुपये प्रति किलोग्राम
मेरठ 86.05 रुपये प्रति किलोग्राम
पटना 87.90 रुपये प्रति किलोग्राम
इन्दौर 93.55 रुपये प्रति किलोग्राम
जयपुर 90.91 रुपये प्रति किलोग्राम
सूरत 82.95 रुपये प्रति किलोग्राम

 

Continue reading on the app

हमारे चैम्पियंस की दुर्दशा...:भोपाल के एथलीट देव ने नेशनल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड व कुलदीप ने सिल्वर जीता, फिर ई-रिक्शा में ढोने पड़े पोल

रांची में आयोजित फेडरेशन कप में मप्र अकादमी भोपाल के दो खिलाड़ियों ने भारतीय एथलेटिक्स में इतिहास रच दिया। देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने पुरुष पोल वॉल्ट में 5.45 मीटर की समान छलांग लगाकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई किया। लेकिन इस ऐतिहासिक उपलब्धि के कुछ ही घंटों बाद दोनों खिलाड़ी अपने 5 मीटर लंबे फाइबरग्लास पोल ई-रिक्शा में लादकर होटल ले जाते दिखे। पोल वॉल्ट में इस्तेमाल होने वाले ये विशेष पोल इतने लंबे और संवेदनशील होते हैं कि इन्हें संभालना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान नहीं होता। इसके बावजूद खिलाड़ियों को अपने उपकरण खुद ढोने पड़े। यह तस्वीर खेल व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। इसी साल मुंबई में भी जबरन उतारा था इसी साल ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप से लौटते समय पनवेल स्टेशन पर एक टीटीई ने इन्हीं दोनों खिलाड़ियों को ट्रेन से उतार दिया था। अफसरों का तर्क था कि इतने लंबे पोल बोगी में नहीं ले जाए जा सकते। शाटपुट में समरदीप को गोल्ड, कॉमनवेल्थ क्वालीफाई किया भोपाल के ही समरदीप सिंह गिल ने शॉटपुट में गोल्ड मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई किया। उन्होंने 20.46 मीटर गोला फेंका। {मप्र अकादमी भोपाल के विनोद सिंह ने 5 हजार मीटर दौड़ में सिल्वर जीता।

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs GT, IPL 2026 : इन 4 वजहों ने बढ़ाया Qualifier 1 का रोमांच, फाइनल के टिकट का संग्राम क्यों हुआ दिलचस्प?

IPL 2026 Qualifier 1: RCB और GT के बीच आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला जाना है. धर्मशाला में होने वाले इस मुकाबले का रोमांच तो पहले से ही बना था. मगर उस रोमांच में 4 वजहों ने और तड़का लगा दिया है. ये 4 वजहें टीमों के आंकड़े और धर्मशाला स्टेडियम से जुड़े हैं. Tue, 26 May 2026 11:02:05 +0530

  Videos
See all

CBI Action on Twisha Sharma Case: CBI ने द्विशा के सास पर किया केस दर्ज, समर्थ को भी बनाया आरोपी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T07:00:29+00:00

UP: हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला सज्जाद अली लंगड़ाते हुए नजर आया | #bahraich #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T07:07:25+00:00

US launches new strikes on Iran, targeting missile sites and boats | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T07:06:02+00:00

Delhi News : दिल्ली तप रही, लोग पानी‑बिजली को तरस रहे ! | Top News | Hindi News | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T07:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers