Responsive Scrollable Menu

हमारे चैम्पियंस की दुर्दशा...:भोपाल के एथलीट देव ने नेशनल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड व कुलदीप ने सिल्वर जीता, फिर ई-रिक्शा में ढोने पड़े पोल

रांची में आयोजित फेडरेशन कप में मप्र अकादमी भोपाल के दो खिलाड़ियों ने भारतीय एथलेटिक्स में इतिहास रच दिया। देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने पुरुष पोल वॉल्ट में 5.45 मीटर की समान छलांग लगाकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई किया। लेकिन इस ऐतिहासिक उपलब्धि के कुछ ही घंटों बाद दोनों खिलाड़ी अपने 5 मीटर लंबे फाइबरग्लास पोल ई-रिक्शा में लादकर होटल ले जाते दिखे। पोल वॉल्ट में इस्तेमाल होने वाले ये विशेष पोल इतने लंबे और संवेदनशील होते हैं कि इन्हें संभालना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान नहीं होता। इसके बावजूद खिलाड़ियों को अपने उपकरण खुद ढोने पड़े। यह तस्वीर खेल व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। इसी साल मुंबई में भी जबरन उतारा था इसी साल ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप से लौटते समय पनवेल स्टेशन पर एक टीटीई ने इन्हीं दोनों खिलाड़ियों को ट्रेन से उतार दिया था। अफसरों का तर्क था कि इतने लंबे पोल बोगी में नहीं ले जाए जा सकते। शाटपुट में समरदीप को गोल्ड, कॉमनवेल्थ क्वालीफाई किया भोपाल के ही समरदीप सिंह गिल ने शॉटपुट में गोल्ड मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई किया। उन्होंने 20.46 मीटर गोला फेंका। {मप्र अकादमी भोपाल के विनोद सिंह ने 5 हजार मीटर दौड़ में सिल्वर जीता।

Continue reading on the app

भारत में आज क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक:अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता दिल्ली पहुंचे, जयशंकर अध्यक्षता करेंगे

भारत आज नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक की मेजबानी करेगा। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी शामिल होंगे। भारत फिलहाल क्वाड समूह की अध्यक्षता कर रहा है। बैठक में इंडो-पैसिफिक की सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका और चीन के रिश्तों में बदलाव देखा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हाल ही में चीन दौरे से लौटे हैं। इसी के साथ क्वाड की रणनीतिक अहमियत को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि नई दिल्ली की बैठक का मकसद यह संदेश देना है कि क्वाड अब भी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग का अहम मंच बना हुआ है। लोवी इंस्टीट्यूट की इंडिया चेयर श्रुति पंडालई ने कहा कि बैठक बदलते अमेरिका-चीन समीकरणों के बावजूद क्वाड की प्रासंगिकता बनाए रखने का संकेत देगी। भारत में 2025 में होनी थी क्वाड समिट पिछले कुछ समय में क्वाड के अंदर तनाव बढ़ा है। 2024 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डेलावेयर में क्वाड नेताओं की बैठक की मेजबानी की थी। इसके बाद अगली बैठक 2025 में भारत में होनी थी, लेकिन वह नहीं हो सकी। रिपोर्ट के अनुसार इसकी एक बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बढ़ा तनाव रहा। ट्रम्प ने भारतीय सामानों पर टैरिफ और अतिरिक्त शुल्क लगाए, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आया। इसके अलावा ट्रम्प ने यह दावा भी किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा संघर्ष को शांत कराने में मध्यस्थता की थी। भारत इस तरह के दावे को हमेशा संवेदनशील मानता है। ट्रम्प ने भारत द्वारा रूस से हथियार खरीदने की भी आलोचना की थी। इन सब वजहों से नई दिल्ली और वॉशिंगटन के रिश्तों में असहजता बढ़ी। अब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत आए हैं और उन्हें दोनों देशों के रिश्तों को संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह उनके लिए आसान काम नहीं होगा, क्योंकि ट्रम्प का ध्यान फिलहाल पश्चिम एशिया और दूसरे वैश्विक संकटों पर हैं। भारत की अहमियत नहीं समझ पाई अमेरिकी सरकार जर्मन वेबसाइट DW के मुताबिक अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया पहले से सुरक्षा सहयोगी थे, लेकिन क्वाड का असली मकसद भारत को साथ जोड़ना था ताकि ग्रुप का प्रभाव बढ़े। लेकिन अमेरिकी सरकार भारत की अहमियत को पूरी तरह नहीं समझ पाई जिससे मोदी सरकार नाराज हुई है। जापान और ऑस्ट्रेलिया लगातार कोशिश कर रहे हैं कि क्वाड टूटने न पाए। कुछ एक्स्पर्ट्स का मानना है कि भारत में ट्रम्प की जगह रुबियो का आना क्वाड के लिए बेहतर हो सकता है। अमेरिकी विशेषज्ञ डेरेक ग्रॉसमैन ने चेतावनी दी कि अगर ट्रम्प अगले क्वाड नेताओं के सम्मेलन में शामिल नहीं होते, तो यह समूह धीरे-धीरे महत्व खो सकता है। अगली नेताओं की बैठक 2026 के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर क्वाड कमजोर पड़ता है तो सबसे बड़ा फायदा चीन को होगा। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी पर अमेरिकी विदेश मंत्री निराश:कहा- हर देश में कुछ बेवकूफ लोग होते हैं, वे अमेरिका के नुमाइंदे नहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रविवार को अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों और भेदभाव के सवाल पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान पूरे अमेरिकी समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करते। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

दो जानवरों की कुर्बानी देगा पाकिस्तानी क्रिकेटर, बकरीद से ठीक पहले शेयर की फोटो

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल ने बकरीद से ठीक पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो जानवारों के साथ फोटो शेयर की है. इसमें दो बकरे और एक बड़ा जानवर है. अकमल ईद उल अजहा पर इन जानवारों की कुर्बानी देगा. उमर अकमल फिलहाल रिटायरमेंट नहीं लिए हैं, लेकिन वह 2019 से नेशनल टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं. Tue, 26 May 2026 12:32:16 +0530

  Videos
See all

Maruti Suzuki Showroom Video:महिला ने मारुति सुजुकी के शोरूम CEO को जड़े थप्पड़,फेंकी स्याही |Bhilai #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T08:10:34+00:00

Big Breaking on Twisha Sharma Death Case LIVE: कस्टडी में आते ही Samarth ने तोते की तरह उगला सच! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T08:07:28+00:00

Himangi Sakhi on Kumar Vishwas: कॉकरोच पार्टी पर कुमार विश्वास घिर गए | Cockroach Janata Party #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T08:15:07+00:00

मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ में क्यों गए USA के MARCO RUBIO #kolkata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T08:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers