Responsive Scrollable Menu

मौसम : दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी की चेतावनी, जानें किन राज्यों में होगी बारिश

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 तारीख को जबकि उत्तराखंड में 28 से 31 मई के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

The post मौसम : दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी की चेतावनी, जानें किन राज्यों में होगी बारिश appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

सीजफायर के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला:होर्मुज के पास मिसाइल साइट और बारूदी सुरंग बिछा रही बोट्स को निशाना बनाया

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी मिसाइल लॉन्च साइट्स और बारूदी सुरंग बिछा रही बोट्स को निशाना बनाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक यह कार्रवाई सेल्फ-डिफेंस यानी आत्मरक्षा में की गई। CENTCOM के प्रवक्ता टिमोथी हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों को खतरे से बचाने के लिए ये हमले किए गए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सीजफायर के दौरान अमेरिका संयम बरत रहा है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। इसी रास्ते से बड़ी मात्रा में तेल सप्लाई होती है। अमेरिकी सेना का आरोप है कि ईरानी बोट्स समुद्री रास्ते में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही थीं, जिससे अंतरराष्ट्रीय जहाजों और अमेरिकी युद्धपोतों को खतरा हो सकता था। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान का यूरेनियम या तो अमेरिका को सौंप दिया जाएगा या फिर अंतरराष्ट्रीय निगरानी में नष्ट किया जाएगा। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…. 1. ईरान के साथ ओबामा जैसी डील नहीं: ट्रम्प ने कहा कि वे ईरान के साथ ओबामा जैसी डील नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि या तो अच्छा समझौता होगा या फिर कुछ भी नहीं होगा। 2. ईरान की दोहा वार्ता में होर्मुज और यूरेनियम मुद्दा सबसे अहम: ईरान के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल की कतर यात्रा में होर्मुज स्ट्रेट और हाईली एनरिच्ड यूरेनियम सबसे अहम मुद्दे बने हुए हैं। साथ ही ईरान की फ्रीज संपत्तियों को जारी करने पर भी बातचीत हो रही है। 3. अमेरिका-ईरान में समझौते पर दस्तखत नहीं: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर दस्तखत नहीं हो सके। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रविवार को ही दोनों देश सीजफायर बढ़ाने और होर्मुज खोलने को लेकर समझौता कर सकते हैं। 4. सुप्रीम लीडर की मंजूरी के बिना कोई फैसला नहीं: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि ईरान में कोई भी बड़ा फैसला सुप्रीम लीडर की मंजूरी के बिना नहीं लिया जाएगा। 5. ईरान का हिजबुल्लाह को फिर समर्थन: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान और हिजबुल्लाह के समर्थन में संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि ईरान, इजराइल के खिलाफ लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ खड़ा है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

मिडियम पेसर से शॉटपुट का सिकंदर! नेशनल रिकॉर्ड धारक को धूल चटा समरदीप सिंह गिल ने हासिल किया CWG का टिकट

Who is Samardeep Singh Gill: शॉट पुट प्लेयर समरदीप सिंह गिल ने फेडरेशन कप में अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो फेंक कर सनसनी मचा दी. इसके साथ ही उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स का टिकट भी हासिल किया. इस प्रतियोगिता में समरदीप ने एक ऐसे खिलाड़ी को हराया को जो भारत में शॉट पुट खेलों में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं. ऐसे में अब उनक पर कॉमनवेल्थ गेम्स में और बेहतर थ्रो के साथ मेडल जीतने की जिम्मेदारी बढ़ गई है. Tue, 26 May 2026 08:16:46 +0530

  Videos
See all

Unnao Bus Accident LIVE: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मची चीख-पुकार! | Road Accident | Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T03:41:28+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका में जंग शुरू? | Breaking News | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T03:30:23+00:00

Malihabad Controversy: नमाज़ Vs सुंदरकांड बवाल, मलीहाबाद में आज क्या हो रहा? | Hindu-Muslim #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T04:34:16+00:00

Modi Government: केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे, 'योगी' ने दी बधाई | CM Yogi | UP News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T04:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers