Twisha Sharma Case: समर्थ से तीन घंटे तक SIT ने की पूछताछ, जानें ट्विशा शर्मा के बारे में क्या-क्या बताया
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा डेथ केस इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, केस अब सीबीआई को ट्रांसफर होने वाला है, जिससे पहले मध्य प्रदेश पुलिस की एसआईटी ने उनके पति समर्थ सिंह से तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. सूत्रों के अनुसार, समर्थ ने दावा किया गर्भपात के बाद से ट्विशा परेशान रहने लगी थी. पति का दावा है कि जब ट्विशा को प्रेगनेंसी के बारे में पता चला तो दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी. खास बात है कि पूछताछ के दौरान, समर्थ ने कई बार दोहराया कि उन्होंने ट्विशा को सात लाख रुपये दिए थे.
Bada Mangal 2026: आज चौथा बड़ा मंगल पर पूजा के समय जरूर पढ़े हनुमान चालीसा की ये 5 चौपाई, बजरंगबली प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद
Bada Mangal 2026: आज ज्येष्ठ माह का चौथा और आखिरी बड़ा मंगल है. इस पावन अवसर पर भक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंदिरों में उमड़ रहे हैं. मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की असीम कृपा बरसती है. बड़ा मंगल पर बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. मान्यता है कि हनुमान चालीसा की रचना श्रीरामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास ने की थी. इसमें सभी चौपाइयों का महत्व अलग-अलग है. भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा पढ़ने पर मन को शांति मिलती है. इसकी कुछ चौपाइयां ऐसी हैं जिनका बड़ा मंगल के दिन जाप करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. चलिए यहां पढ़ते हैं चौपाइयां.
पढ़े हनुमान चालीसा की ये 5 चौपाई (Hanuman Chalisa 5 Chaupai)
पहली चौपाई
रामदूत अतुलित बलधामा।
अंजनिपुत्र पवनसुत नामा।।
चौथा बड़ा मंगल के दिन अगर कोई भी जातक इस चौपाई का जाप करता है, तो कई तरह के कष्ट खत्म होते हैं. इस चौपाई का अर्थ है कि हनुमान जी भगवान राम के दूत हैं और अत्यंत शक्तिशाली हैं. उनकी माता अंजनी हैं और शास्त्रों के अनुसार वे पवन पुत्र हैं. इसके जाप से शारीरिक कमजोरियों से छुटकारा मिल जाता है.
दूसरी चौपाई
नाशै रोग हरै सब पीड़ा
जपत निरंतर हनुमत बीड़ा”
इस चौपाइ का अर्थ है बड़ी या लंबी बीमारियों के लिए यह रामबाण उपाय है. इसके अलावा कार्यों में आ रही बेवजह की बाधाएं आनी भी रुक जाती हैं और आप आसानी से अपना हर कार्य पूरा करते हुए पढ़ाई, जॉब या बिजनेस में सफलता पाते हैं. धीरे-धीरे आपको आर्थिक संपंन्नता भी प्राप्त होती है.
तीसरी चौपाई
महावीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।
यदि कोई व्यक्ति हनुमान चालीसा की इन पंक्तियों का जाप करता है तो उसे ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है. उनके बुरे विचार दूर हो जाते हैं और उनके अंदर अच्छे विचार उत्पन्न होते हैं.
चौथी चौपाई
“विद्या बाण गुणी अति चातुर
राम काज करिबे को आतुर”
बिना ज्ञान और बुद्धि के संसार में कुछ भी पाना संभव नहीं है. ऐसा व्यक्ति हमेशा ही गरीबी और उपेक्षा का शिकार होता है. विद्या बुद्धि प्राप्ति के लिए सुबह स्नान के बाद 108 बार इन चौपाइयों का जाप करें.
पांचवीं चौपाई
“भीम रूप धरि असुर संहारे
रामचंद्र के काज संवारे”
हनुमान जी ने आवश्यकता पड़ने पर अत्यंत विशाल और भयानक रूप धारण करके राक्षसों का संहार किया और भगवान श्रीराम के सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया. यह चौपाई हनुमान जी की शक्ति, साहस, वीरता और श्रीराम के प्रति उनकी अटूट भक्ति को दर्शाती है. इस चौपाई का जाप करने से व्यक्ति के हर बिगड़े कार्य बन जाते हैं और किसी भी कार्य में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आती. व्यापार में बाधा हो या आर्थिक परेशानियां, प्रतिदिन प्रात: काल इसका 108 बार जाप करें.
यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2026: आज दुर्लभ संयोग में चौथा बड़ा मंगल पर्व, बजरंगबली को इन चीजों का लगाएं भोग, जानें विधि और महत्व
(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी इस्लामिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















