Responsive Scrollable Menu

बॉलीवुड इंडस्ट्री से बैन के बाद रणवीर सिंह का सामने आया रिएक्शन, जानिए क्या बोले धुरंधर एक्टर?

Ranveer Singh Reacted To FWICE Ban: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. आज फिल्म वर्कर्स बॉडी यानी FWICE ने एक्टर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था. जिसके मुताबिक, उनके साथ किसी भी फिल्म से जुड़े शख्स को काम न करने का आदेश दिया गया था. इसी पर अब रणवीर सिंह की ओर से ऑफिशियल रिएक्शन सामने आया है.  FWICE ने सोमवार को दावा किया कि रणवीर सिंह को कई बार मीटिंग के लिए बुलाया गया, लेकिन उन्होंने बॉडी के सामने पेश होने या जवाब देने की जरूरत नहीं समझी. इसके बाद फिल्म वर्कर्स बॉडी ने उनके खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था. इस फैसले के बाद इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई थी. आइए जानते हैं कि धुरंधर एक्टर ने इस पर क्या सफाई दी है.

बैन के बाद क्या बोले धुरंधर एक्टर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म वर्कर्स बॉडी के बैन के बाद रणवीर सिंह के ऑफिशियल स्पोकपर्सन ने बयान जारी करते हुए कहा कि एक्टर फिल्म इंडस्ट्री और ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी से जुड़े हर इंसान की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं. इस ऑफिशियल में बयान में कहा गया, ‘रणवीर सिंह फिल्म फ्रेटरनिटी और डॉन फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करते हैं. डॉन 3 को लेकर जो भी हालिया इंसिटेंड हुए. उन पर उन्होंने जानबूझकर चुप्पी बनाए रखी, क्योंकि उनका मानना है कि प्रोफेशनल बातचीत को गरिमा, समझदारी और आपसी रिस्पेक्ट से डील करना चाहिए.’

उन्होंने आगे कहा, 'टाइम के साथ कई बातें और अटकलें सामने आई. लेकिन रणवीर सिंह ने कभी भी पब्लिक में  जवाब देना या इन अटकलों का सपोर्ट नहीं किया. उनका पूरा फोकस अपने काम और कमिटमेंट पर है. वे इस फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का दिल से बहुत रिस्पेक्ट करते हैं और इस फिल्म की सक्सेस के लिए दुआ करते हैं. ऐसे समय में धैर्य और शालीनता बनाए रखना हमेशा से उनका कॉन्शियस डिसीजन रहा है और इसी तरह वो आगे भी इसी रुख को बरकार रखेंगे'.

ये भी पढ़ें: 'मां के लिए खुद को बेच दिया...', Rakhi Sawant ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा, बोलीं- 'उनके लिए मैंने भीख मांगी'

क्यों बढ़ा था ‘डॉन 3’ विवाद?

दरअसल, रणवीर सिंह को लेकर काफी लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि उन्होंने फरहान अख्तर (Farhan Akhatr) की डॉन 3 फिल्म शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले छोड़ दी थी. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस फैसले से मेकर्स को तगड़ा नुकसान हुआ. रणवीर और फरहान के बीच फिल्म के टोन और किरदार को लेकर क्रिएटिव मतभेद थे. रणवीर फिल्म में अपने रोल यानी ‘डॉन’ के किरदार को ज्यादा डार्क, एग्रसिव चाहते थे. 

वहीं फरहान अख्तर का मानना था कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की विरासत वाले ‘डॉन’ का अंदाज हमेशा क्लासी और स्टाइलिश रहा है. जिसे बदलना उन्होंने सही नहीं समझा. इसी मतभेद के बाद यह मामला धीरे-धीरे बढ़ता चला गया. अब यह विवाद यहां तक पहुंच गया कि फिल्म वर्कर्स बॉडी ने उन्हें बैन कर दिया.

डॉन 3 से कियारा और विक्रांत ने भी बनाई थी दूरी

गौरतलब है कि ‘डॉन 3’ पहले ही कई बार टल चुकी है. बताया जाता है कि फिल्म से पहले एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और फिर एक्टर विक्रांत मैसी दूरी बना ली थी. ऐसे में जब रणवीर सिंह ने प्रोजेक्ट को छोड़ा तो इससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा था.

अब रणवीर सिंह के बयान के बाद सबकी नजर इस बात पर है कि क्या FWICE और मेकर्स के साथ उनका विवाद सुलझ पाएगा या नहीं. फिलहाल एक्टर ने साफ कर दिया है कि वह पब्लिक बहस का हिस्सा बनने के बजाय शांति से इस मामले को हल करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह को फिल्म वर्कर्स बॉडी FWICE ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से क्यों किया बैन?

 

Continue reading on the app

‘डील नहीं हुई तो महायुद्ध होगा’, ट्रंप की बड़ी धमकी; अरब देशों से क्या अपील?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर धमकी दे दी है। उन्होंने कहा कि या तो ईरान के साथ अच्छी डील होगी या फिर कोई डील नहीं होगी। फिर से वापस युद्ध के मैदान में जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Playoffs में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, विराट कोहली पर भारी शुभमन गिल

RCB vs GT Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस क्वालिफायर 1 में भिड़ने वाली हैं और इस मैच से पहले जानिए प्लेऑफ के वो आंकड़े जो सच में हैरान करने वाले हैं. प्लेऑफ में विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहद खराब है वहीं उनके सबसे बड़े विरोधी शुभमन गिल के आंकड़े कमाल हैं. Mon, 25 May 2026 20:54:38 +0530

  Videos
See all

CBSE Answer Sheet: Blurry, Blank, Not Matching, Wrong Marks & Paid Trolls| Bengal |Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T16:09:34+00:00

भारत: पानी के टैंकरों पर उमड़ी लोगों की भारी भीड़ [India: Heatwave water crisis] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T16:09:15+00:00

News Ki Pathshala | पेट्रोल-डीजल के कहां कितने दाम?#oilprices #energycrisis #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T15:59:56+00:00

कुर्बानी पर बैन...भाईजान बेचैन | Bakraid | Uttar Pradesh | Supreme Court | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T16:00:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers