‘डील नहीं हुई तो महायुद्ध होगा’, ट्रंप की बड़ी धमकी; अरब देशों से क्या अपील?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर धमकी दे दी है। उन्होंने कहा कि या तो ईरान के साथ अच्छी डील होगी या फिर कोई डील नहीं होगी। फिर से वापस युद्ध के मैदान में जाएंगे।
जेब में हैं सिर्फ 50 हजार? तो दिल्ली में बुक करें अपना आशियाना, DDA लाया धमाकेदार स्कीम
DDA flat Booking Online: अगर आप दिल्ली जैसे बड़े और महंगे शहर में अपना छोटा सा आशियाना बनाने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है. यहां जमीन और मकानों की आसमान छूती कीमतों के कारण बहुत से लोग चाहकर भी दिल्ली में घर नहीं खरीद पाते हैं. लेकिन अब आपका यह सपना सच हो सकता है. दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA एक ऐसी खास स्कीम लेकर आया है, जिसके बाद कम बजट वाले लोग भी दिल्ली में अपने घर के मालिक बन सकते हैं. इस योजना के तहत बेहद कम दामों में फ्लैट बेचे जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर आम आदमी की जेब को राहत देने वाले हैं.
डीडीए लाया नागरिक आवास योजना 2026
दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण ने आम जनता को ध्यान में रखते हुए नागरिक आवास योजना 2026 को लॉन्च किया है. इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को घर देना है जो भारी-भरकम रकम खर्च नहीं कर सकते हैं. इस योजना के तहत ईडब्ल्यूएस (EWS), एलआईजी (LIG), एमआईजी (MIG) और एचआईजी (HIG) कैटेगिरी के फ्लैट्स शामिल किए गए हैं. यानी हर वर्ग के बजट और जरूरत के हिसाब से डीडीए ने घरों का विकल्प तैयार किया है. सबसे अच्छी बात यह है कि इन फ्लैट्स की कीमतें बाजार भाव से काफी कम रखी गई हैं, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के लोग इसे आसानी से खरीद सकें.
मात्र 10 लाख रुपये से कम में मिलेगा फ्लैट
अगर आपका बजट बहुत कम है, तो भी आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के लिए सबसे सस्ते फ्लैट्स रखे गए हैं. अगर आप इस कैटेगिरी में आवेदन करते हैं, तो आपको दिल्ली में महज 9 लाख 60 हजार रुपये में फ्लैट मिल सकता है. इतने कम दाम में दिल्ली जैसी जगह पर घर मिलना किसी लॉटरी से कम नहीं है. इस फ्लैट को बुक करने की प्रक्रिया भी बहुत आसान है. आपको शुरुआत में पूरी रकम नहीं देनी है, बल्कि महज 50 हजार रुपये का बुकिंग अमाउंट जमा करके आप इस फ्लैट को अपने नाम पर रिजर्व करवा सकते हैं.
एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी कैटेगिरी के दाम
इस योजना में सिर्फ सबसे गरीब तबके के लिए ही नहीं, बल्कि मध्यम और उच्च मध्यम वर्ग के लिए भी बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. एलआईजी यानी लोअर इनकम ग्रुप के फ्लैट्स उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जिनका बजट थोड़ा सा बेहतर है. वहीं मध्यम आय वर्ग के लिए एमआईजी फ्लैट्स बनाए गए हैं, जिनमें स्पेस और सुविधाएं थोड़ी ज्यादा मिलती हैं. जो लोग बड़े फ्लैट्स और आलीशान जगह चाहते हैं, उनके लिए एचआईजी कैटेगिरी के फ्लैट्स उपलब्ध हैं. इन सभी कैटेगिरी के फ्लैट्स की कीमतें भी बाजार के मुकाबले काफी कम और किफायती रखी गई हैं, जिससे लोग बिना किसी बड़े आर्थिक बोझ के घर खरीद सकें.
| कैटेगरी | लोकेशन | कीमत (₹ लाख में) | बुकिंग राशि (₹ लाख में) | विशेष जानकारी |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | नरेला | लगभग 9.60 | 0.50 | छोटे आकार के फ्लैट, आम जनता के लिए किफायती विकल्प. |
| एलआईजी (LIG) | नरेला व सिरसपुर | 11.51 से 15.00 | 1.00 | सिरसपुर में कीमत 11.51 लाख से शुरू, नरेला में 15 लाख रुपये तक. |
| एमआईजी (MIG) | नरेला | 66.00 से 82.00 | 4.00 | मध्यम वर्ग के लिए, बड़े आकार के फ्लैट. |
| एचआईजी (HIG) | सिरसपुर | 95.88 से 1.17 करोड़ तक | 10.00 | सबसे महंगे फ्लैट, उच्च आय वर्ग के लिए उपलब्ध. |
पहले आओ और पहले पाओ
डीडीए की पुरानी योजनाओं में अक्सर लोगों को शिकायत रहती थी कि सालों तक आवेदन करने के बाद भी लॉटरी में उनका नाम नहीं आता था. लेकिन इस बार डीडीए ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है. नागरिक आवास योजना 2026 में कोई लॉटरी सिस्टम नहीं रखा गया है. यह पूरी योजना 'पहले आओ, पहले पाओ' के सिद्धांत पर काम कर रही है. इसका मतलब यह है कि जो व्यक्ति सबसे पहले बुकिंग करवाएगा, उसे फ्लैट सबसे पहले मिलेगा. इसके साथ ही जो भी आवेदक पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद का फ्लैट चुनेगा और तय राशि जमा करेगा, वह फ्लैट तुरंत उसी समय उस व्यक्ति के नाम पर अलॉट कर दिया जाएगा.
इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और दिल्ली में अपना फ्लैट बुक करना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको डीडीए के आधिकारिक ई-सर्विसेज पोर्टल पर जाना होगा. वहां आपको अपने पहचान पत्र और मोबाइल नंबर की मदद से एक नया यूजर आईडी और पासवर्ड तैयार करना होगा. इसके बाद आपको 2500 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी, जो कि नॉन-रिफंडेबल है. फीस जमा होने के बाद आपके सामने उपलब्ध फ्लैट्स की पूरी लिस्ट खुल जाएगी. आप अपनी पसंद का इलाका, ब्लॉक और फ्लैट नंबर चुनकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में चाहिए सपनों का आशियाना? DDA की ये स्कीम दे रही सस्ते Flats; जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर कीमत तक सबकुछ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation


















