शुरू हो चुका नौतपा! अब से 2 जून तक अपने चरम पर रहेगी गर्मी, अगले 9 दिन जरा ऐसे बरतें सावधानी
Nautapa 2026: देश भर में गर्मी अपने चरम पर है और इसी बीच शुरू हो चुका है नौतपा, यानी साल का सबसे तपता हुआ दौर. माना जाता है कि ये 9 दिन प्रकृति के लिए बेहद अहम होते हैं, जब सूरज की तपिश खेतों, फसलों और मौसम के मिजाज को तय करती है. नौतपा 25 जून से शुरू हो चुका है और 2 जून तक रहेगा. नौतपा हिंदू पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल के वे 9 दिन होते हैं, जब भीषण गर्मी पड़ती है. इस दौरान सूर्य देव पृथ्वी के सबसे नजदीक होते हैं, जिससे तापमान अपने चरम पर पहुंच जाता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब से नौतपा की शुरुआत होती है. सूर्य इस नक्षत्र में कुल 15 दिनों तक रहते हैं, लेकिन शुरुआती 9 दिनों में सूर्य का प्रभाव सबसे खतरनाक होता है, इसलिए इसे नौतपा कहा जाता है देखिए रिपोर्ट...
जिमखाना क्लब में चल रहा था 'MMM' का खेल, EX-बोर्ड मेंबर ने खोली पोल! जानकर रह जाएंगे हैरान
दिल्ली जिमखाना क्लब को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. क्लब की पूर्व बोर्ड सदस्य और व्हिसलब्लोअर निजी सपरा ने पुराने प्रबंधन पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं. सपरा का दावा है कि क्लब को एक ‘मनी मिंटिंग माफिया’ की तरह चलाया गया, जहां प्रभावशाली लोगों को फायदा पहुंचाया गया. वहीं केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए क्लब को 5 जून तक 27.3 एकड़ जमीन खाली करने का आदेश दिया है. अब यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच चुका है और मंगलवार को इस पर अहम सुनवाई हो सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















