रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री से हुए बैन, 'डॉन 3’ छोड़ना पड़ा भारी, FWICE ने लिया सख्त एक्शन
Ranveer Singh FWICE Ban: रणवीर सिंह इन दिनों बड़े विवाद में फंस गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने ‘डॉन 3’ को शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले छोड़ दिया था. अब इस मामले में FWICE ने उनके खिलाफ एक्शन लिया. FWICE ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है. फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा है कि रणवीर के अचानक फिल्म छोड़ने से मेकर्स को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने इस मामले को सीरियस बताते हुए कहा कि स्टार्स का आखिरी वक्त पर फिल्म छोड़ना इंडस्ट्री के लिए गलत ट्रेंड बनता जा रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर और फरहान के बीच ‘डॉन’ के किरदार को लेकर क्रिएटिव मतभेद थे. रणवीर फिल्म को ज्यादा डार्क और एग्रेसिव बनाना चाहते थे, जबकि फरहान क्लासी ‘डॉन’ इमेज बरकरार रखना चाहते थे. अब इंडस्ट्री की नजर इस विवाद के अगले कदम पर टिकी हुई है.
NEET UG Exam 2026: नीट को लेकर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उठाया ये कदम
NEET UG Exam 2026: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट-यूजी पेपर को लेकर बड़ा कदम उठाया है. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों से परीक्षाओं को सुरक्षित तरीके से कराने की अपील की है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















