Responsive Scrollable Menu

आर्टिफिशियल कलर नहीं, इन 3 चीजों से खुद बनाएं कुदरती डाई, घने और काले हो सकते हैं बाल

How to Make Natural Color: एक तो कम उम्र में बाल झड़ने लगते हैं, दूसरा जवानी में ही बाल सफेद दिखने लगे हैं. बालों की सफेदी को छुपाने के लिए लोग आर्टिफिशियल कलर को बाजार से खरीदते हैं. पर इस आर्टिफिशियल कलर के बेहद साइड इफेक्ट्स सामने आते हैं. ऐसा भी माना जाता है कि अगर आप कलर लगाना शुरू कर देंगे तो फिर बाकी बचे काले बाल भी सफेद होने लगेंगे. इन झंझटों से मुक्ति के लिए आप खुद कुदरती रंग बना सकते हैं. इन बनाए गए रंगों से आपके सफेद बाल काले हो सकते हैं.

Continue reading on the app

June 2026 Astrology: जून में बदलेगी ग्रहों की चाल, आपकी राशि के लिए क्या है शुभ या अशुभ?

ज्योतिषीय दृष्टि से जून का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई ग्रहों का गोचर होने वाला है। जून में गुरु, शुक्र, सूर्य और बुध जैसे प्रमुख ग्रह राशि बदलेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से हंस, रूचक, गजकेसरी और गजलक्ष्मी राजयोग बनेंगा, जो कई राशियों के लिए सोना-चांदी साबित होगा। 2 जून को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च की राशि कर्क में गोचर करेंगे। इसके बाद मंगल वृषभ राशि गोचर करेंगे। इतना ही नहीं, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में इस माह में रहेंगे। इसके अलावा, शुक्र और बुध का जून महीना में गोचर होगा। ऐसे में इन 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा आपको बताते हैं। 
मेष राशि 

जून का महीना मेष राशि के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। इस समय आपको वर्क का काफी बोझ सहना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आन बान हो सकती है। किसी बात को लेकर मन में चिंता बनीं रहेगी। करियर को लेकर सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्रक्ष में आपके प्रतियोगी आपको कड़ा मुकाबला दें सकते हैं। इस समय धन और ऊर्जा का मैनेज करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो जून के महीने में अपने जूनियर को मिलाकर चलें तथा सीनियर अधिकारियों को प्रसन्न रखने का प्रयत्न करें।
यदि आप सूझबूझ के साथ काम करते हैं तो जून महीने का आखिरी सप्ताह आपके लिए राहत भारा साबित होगा और आपको सोचे हुए कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

जून का महीना वृषभ राशि के लिए मिलाजुला रहने वाला है। छोटे-छोटे कार्यों के लिए भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। अचानक से बड़े-बड़े खर्चे होने लगेंगे। आपके विरोधी आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे। अपने शुभ चिंतकों की सलाह जरुर माने। जीवन साथी के हेल्थ को लेकर परेशान रह सकते हैं। जून के दूसरे सप्ताह में बिजनस में लाभ प्राप्त होगा और निवेश से बचें। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आप अभी सिर्फ इंतजार करें। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा।
आय में वृद्धि से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान से संबंधित कोई बड़ी उपलब्धि से आपका मन-सम्मान बढ़ सकता है।  बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के अधिक चांस है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मुकदमे में कार्यवाही आपके पक्ष में होगी। खट्टी-मीठी तकरार के साथ ही प्रेम में मुधरता रहेगी। जीवनसाथी पर अपनी विचारों को थोपने से बचें और उसकी भावनाओं को समझें।

उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
 
मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना सेहत के मामले में काफी उतार-चढ़ाव बना रहने वाला है। जून के महीने में अपनी वाणी और व्यवहार को विनम्र रखें। इस दौरान आलस न करें और घमंड से बचें। करियर और बिजनस को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। करोबार में मंदी आ सकती  है। इस समय आपके गुप्त शत्रु पीछे से वार कर सकते हैं। अपनी बुद्धि और विवेक से काम लें। जून के मिड में अचानक से बड़े खर्चे हो सकते हैं। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको अपने कागजी काम समय पर निबटाने चाहिए। धन का लेन देन बहुत सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगा। रिश्तों में मधुरता बनीं रहेगी। बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने के लिए विवाद की बजाय सूझबूझ और संवाद का सहारा लें।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं भगवान विष्णु के मंत्र ॐ नमो नारायणाय का कम से कम एक माला जप जरूर करें।

कर्क राशि

जून का महीना कर्क राशि वालों के लिए कुछ समय को इग्रोर करके पूरे महीना सुख पूर्ण बीतेगा। इस दौरान आपके सोचे हुए सारे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। जून की शुरुआत में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस पूरे माह आपके इष्ट मित्र, शुभचिंतक और परिजन आप पर मेहरबान रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को प्रशंसा हो सकती है। कामकाज करने वालों का प्रोमोशन हो सकता है। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त के लिए अड़चने दूर हो सकती हैं। बिजनस करने वालों के लिए यह महीना बेहद शुभ है। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील भी कर सकते हैं। रिश्ते-नाते के लिए समय अनुकूल और सुकून वाला रहेगा। प्रेम संबंध और लव पार्टनर की तरफ से और वैवाहिक जीवन में लाइफ पार्टनर से सहयोग मिलेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

 सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिलाजुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत में थोड़ी प्रतिकूल रहेगा। इस समय सावधानी हटी, दुर्घटना घटी का स्लोगन को याद कर लें। इस दौरान अपने कामकाज या जीवन के किसी अन्य क्षेत्र में शॉर्टकट लेने से बचना होगा। अगर आप कारोबारी हैं, तो समय से पहले कागजी काम निपटाएं, वरना हानि हो सकती है। आय कम और खर्च की अधिक हो सकता है। जून के मिड में आपको करिय से लेकर बिजनस में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। वर्कप्लेस में सीनियर और जूनियर का साथ मिलेगा। इस माह सिंह राशि के जातकों को अपनी सेहत के साथ संबंध पर पूरी तरह से फोकस करना होगा। परिवार जनों की बातें सुनें और समझें। अपने पार्टनर की फीलिंग्स को समझना जरुरी है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्यदेव को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।

कन्या राशि

जून का महीना कन्या राशि के लिए सौभाग्य से भरपूर होगा। यह समय आपके लिए गुडलक से भरपूर होगा। सोचे हुए सारे कार्य पूर्ण होंगे। कोई शुभ सामाचार प्राप्त हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर धनराशि अधिक खर्च हो सकती है। कोई भी मनचाही मानोकामाना पूर्ण होगी। घर में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक तौर पर भी लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। कन्या राशि के जातकों का प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग विदेश से संबंधित कार्य करते हैं, उन्हें लाभ मिलेगा। जून के मिड में रुकावाट आ सकती है। लेकिन अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करें। घरेलू विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन सुख पूर्ण बीतेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणेश चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि

जून का महीना तुला राशि वालों के लिए जोश से भरपूर रहने वाला है। क्रोध और अंहकार के चलते नुकसान हो सकता है। किसी भी परिस्थति में अपना आपा बिल्कुल न खोएं। मन को शांत रखने उसमें ही फायदा है। जून के शुरुआत में स्थान परिवर्तन, सेहत संबंध दिक्कत अथवा कामकाज में आने वाली अड़चन के चलते आपको परेशानियों से जूझ सकते हैं। इस समय आपके विरोधी एक्टिव रहेंगे, जिससे कामकाज पर बाधा आ सकती है। जून के मध्य में आपको अपने कामकाज को लेकर दोगुना मेहनत करनी पड़ेगी। जीवन में आ रही कठिनाई के बाद भी जीवनसाथी और परिजनों से सहयोग मिलेगा। जून के मिड में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय वरिष्ठ और शुभचिंतक लोगों की सलाह को इग्नोर न करें। लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर के प्रति ईमानदार रहे हैं। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा और शिवाष्टकं का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

इन लोगों के लिए जून का महीना शुभ रहने वाला है। इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सुख और सहयोग प्राप्त होगा। करियर में मनचाही सफलता प्राप्त होगी।  घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार के किसी प्रिय सदस्य की उपलब्धि से आपका मन खुशियों से भर जाएगा। करियर से संबंधित कई यात्रा योग बन रहा है। नए कार्य की शुरुआत के लिए विचार जरुर करें। यह समय बाजार में फंसे हुए धन को निकालने के लिए बेस्ट है। लंबे समय बाद इष्ट-मित्रों या फिर प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के चांस है। इस दौरान किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने को अवसर प्राप्त होगा। जून के मिड में  जोखिम भरे निवेश से बचें और लोगों से बेहतर तालमेल बिठाते हुए अपना काम निकालने का प्रयास करें। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति संभव है। अविवाहित लोगों के विवाह तय होने की संभावना बनेगी। शादीशुदा लोगों का जीवन खुशियों से बीतेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात पाठ करें।

धनु राशि

जून का महीना धनु राशि के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। काम के चलते लंबी यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। थकान बढ़ सकती और उम्मीद से थोड़ा फल मिलेगा। बिजनस वालों के लिए यह समय चुनैती से भरपूर होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो किसी बात को लेकर साझेदार के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आय कम खर्च ज्यादा होगा, जिससे आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगा। रुके हुए कार्यों में गति मिलेगी। कामकाज करने वालों को सफलता प्राप्त हो सकती है। अच्छे संस्थान से आपको ऑफर आ सकता है। प्रेम के मामले में गलतफहमी बढ़ सकती है। पार्टनर से दूरी आ सकती है। थर्ड पार्टी के चलते लव स्टोरी थोड़ी खराब हो सकती है। जून के मिड में सेहत खराब रहने की चिंता रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि 

इस राशि के जातकों के लिए जून का महीना शानदार रहेगा। मकर राशि के जातकों के लिए जून माह शुभ संकेत लेकर आएगा। नौकरी और व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा तथा नए अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में लाभ बढ़ेगा और किसी बड़ी डील से आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और पैतृक संपत्ति या जमीन-भवन से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। हालांकि तीसरे सप्ताह में जिद और अहंकार से बचें तथा खानपान का ध्यान रखें, वरना स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ और शनिवार के दिन पीपल के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। किसी भी कार्य को सावधानी पूर्वक करना होगा। वर्कप्लेस पर भूलकर भी लापरवाही न बरतें अन्यथा आपको अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। छोटी सी गलती के कारण आपकी छवि वर्क प्लेस पर खराब हो सकती है। जून के मध्य में कार्य के चलते आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा पर खर्च अधिक हो सकता है, बाद में निराशा हो सकती है। इस समय व्यर्थ के खर्चें से बचें। कुंभ राशि के जातकों इस बात को याद रखना होगा कि काजल की कोठरी में कितना भी सयाना व्यक्ति जाए उसे कालिख लग ही जाती है। इस महीने में अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने परिवार के लिए समय निकालकर उनकी जरूरतों और भावनाओं को समझें। रिश्तों में किसी भी प्रकार ईगो लाने से बचें और खुद पहले बातचीत की पहल करें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा और श्री कृष्ण स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह माह नए अवसर लेकर आ सकता है। सफलता पाने के लिए हर काम समझदारी और सही योजना के साथ करना जरूरी होगा। महीने की शुरुआत में यात्रा के योग बनेंगे और करियर-कारोबार में लाभ मिल सकता है, लेकिन मेहनत में कमी आने पर दूसरे सप्ताह में परेशानियां बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लापरवाही और गलत व्यवहार से बचना होगा। भूमि, भवन और घरेलू मामलों में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। माह के मध्य में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलने से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिलने के योग हैं और विवाहित लोगों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Playoffs: धर्मशाला में बारिश से धुला क्वालिफायर-1 मैच तो फाइनल में किसे मिलेगी जगह? नियम जान लीजिए

IPL 2026 Playoffs: आईपीएल 2026 में लीग मैच के बाद अब फाइनल के लिए जंग शुरू होने वाला है। क्वालिफायर-1 धर्मशाला में होना है। ऐसे में अगर क्वालिफायर-1 मैच में बारिश विलेन बन जाए, तो फिर कौन सी टीम को फायदा होगा? आइए नियम जान लेते हैं। Mon, 25 May 2026 19:17:17 +0530

  Videos
See all

Dharmendra | धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण,फूट-फूट कर रोने लगीं बेटी | Hindi News | Top News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T14:14:05+00:00

Jaipur Anu Meena Case: अनु मीणा केस में नया मोड़, फोन से ऐसे खुली टॉर्चर की पूरी कहानी !Gautam Meena #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T14:10:11+00:00

Akhilesh Yadav: यूपी में टूटेगी दो लड़कों की जोड़ी ? #uppolitics #akhileshyadav #cmyogi #dimpleyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T14:16:12+00:00

China Girl Zhu Jingjing को किसने दिया Meera नाम?| New Delhi Bijing Relation | PM Modi | Bollywoood #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T14:13:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers