Responsive Scrollable Menu

स्पेसवॉक पर निकले एस्ट्रोनॉट्स रस्सी से क्यों बंधे दिखते हैं? माइक्रोग्रैविटी का अनोखा खतरा

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। स्पेसवॉक के दौरान एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन से एक मजबूत रस्सी (टेथर) से बंधे रहना क्यों जरूरी होता है? यह सवाल अक्सर कई लोगों के मन में होता है। क्या यह सिर्फ सुरक्षा के लिए है या अंतरिक्ष की विशेष परिस्थितियों के कारण? दरअसल, अंतरिक्ष में माइक्रोग्रैविटी (शून्य गुरुत्वाकर्षण जैसी स्थिति) के कारण चलना-फिरना और गति नियंत्रित करना पृथ्वी से बिल्कुल अलग है। यही वजह है कि एस्ट्रोनॉट्स बिना रस्सी के स्पेसवॉक पर नहीं निकलते।

पृथ्वी पर हम जमीन को पैरों से धकेलकर आगे बढ़ते हैं, लेकिन अंतरिक्ष में स्थिति पूरी तरह अलग है। वहां गुरुत्वाकर्षण खत्म नहीं होता, बल्कि स्पेसक्राफ्ट और उसमें मौजूद हर चीज पृथ्वी के चारों ओर एक साथ गिर रही होती है। इसी वजह से एस्ट्रोनॉट्स को भारहीनता का अनुभव होता है। वहां “ऊपर” और “नीचे” का कोई अहसास नहीं रहता। अंतरिक्ष में हिलने-डुलने के लिए आपको किसी सतह को धकेलना या खींचना पड़ता है। अगर आपके पास कोई सतह नहीं है जिससे बल या टॉर्क (घुमाव) पैदा कर सकें, तो आप अपनी गति पर नियंत्रण खो बैठते हैं। एक बार अगर आप घूमने लगे तो बिना किसी सहारे के रुकना बहुत मुश्किल हो जाता है।

न्यूटन के गति के नियम वहां पूर्ण रूप से लागू होते हैं। एस्ट्रोनॉट्स बताते हैं कि अगर स्पेसवॉक के दौरान हाथ या पैर से धक्का लग जाए और कोई सहारा न हो, तो सिर्फ 2 फीट की दूरी तय करना भी असंभव हो सकता है। आप एक जगह से दूसरी जगह नहीं पहुंच पाएंगे और अनियंत्रित रूप से घूमते रह सकते हैं। यही कारण है कि स्पेसवॉक के दौरान एस्ट्रोनॉट्स हमेशा स्पेस स्टेशन से एक मजबूत सुरक्षा रस्सी से बंधे रहते हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर उनके पास अतिरिक्त रस्सियां भी होती हैं। अगर मुख्य रस्सी किसी कारण से छूट भी जाए तो बैकअप रस्सी उन्हें बचाती है। यह टेथर सिर्फ उन्हें खो जाने से नहीं बचाती, बल्कि गति नियंत्रित करने में भी मदद करती है। अंतरिक्ष एजेंसियां इस बात पर बहुत जोर देती हैं कि स्पेसवॉक बेहद जोखिम भरा कार्य है। छोटी सी लापरवाही एस्ट्रोनॉट को अनियंत्रित स्थिति में डाल सकती है। इसलिए रस्सी से बंधकर रहना स्पेसवॉक का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा नियम है।

यह व्यवस्था एस्ट्रोनॉट्स को न सिर्फ सुरक्षित रखती है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ स्पेस स्टेशन के बाहर जटिल मरम्मत और प्रयोग करने की सुविधा भी देती है।

--आईएएएनएल

एमटी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'मां के लिए खुद को बेच दिया...', Rakhi Sawant ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा, बोलीं- 'उनके लिए मैंने भीख मांगी'

Rakhi Sawant on Her Mother: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और बेबाक हस्तियों में से एक हैं राखी सावंत (Rakhi Sawant).. जी हां, राखी अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं. इसी बीच राखी सावंत एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. बता दें कि अक्सर अपने बिंदास अंदाज और ड्रामेटिक स्टाइल के कारण चर्चा में रहने वाली राखी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने दिल का दर्द खुलकर बयान किया. साथ ही उन्होंने इस इंटरव्यू में अपनी मां को लेकर भी बात भी कि और कहा मैंने अपनी मां के लिए खुद को बेच दिया.  तो चलिए आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा?

बचपन से संघर्षों भरी रही जिंदगी

राखी सावंत ने हॉटरफ्लाई संग बातचीत में अपने करियर की शुरुआत बेहद मुश्किल हालातों में की थी. गरीबी और आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने बड़ा संघर्ष किया. इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद भी उन्हें आसानी से काम नहीं मिला. कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना ली. राखी का कहना है कि लोग भले ही उन्हें ड्रामेबाज कहते हों, लेकिन ये सच है कि उन्होंने किसी के सहारे नहीं बल्कि खुद की मेहनत से नाम, पैसा और पहचान हासिल की. इसके बावजूद उनकी निजी जिंदगी हमेशा उथल-पुथल से भरी रही.

'मैंने अपनी मां के लिए खुद को बेच दिया'

वहीं इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि मां के साथ आपका कैसा रिश्ता था, तो इसका जवाब राखी ने भावुक होते हुए दिया. राखी ने कहा, "मां के साथ दोस्ती का रिश्ता था. मां मेरी सब कुछ थी मेरे लिए. मां के लिए तो मैंने अपना खून दे दिया. मां के लिए मैंने भीख मांगी. मां के लिए मैंने सब कुछ किया." राखी ने आगे कहा, "और ये आज के कुत्ते मां-बाप को अनाथ आश्रम में छोड़ के आते हैं बीवी के लिए. तुम बीवी पालते हो बच्चे पालते हो मां-बाप को नहीं पाल सकते. बहुएं मां को मारती हैं सांस को मारती हैं, इनको लगता है ये कभी भुड्डी नहीं होंगी, इनको लगता है इनके बच्चे की वीबी कभी नहीं आएगी. बेटा अपनी सांस और मां को मारे हो ना...अपनी बारी का इंतजार करना, कार्मा आता ही है. राखी ने बातचीत के दौरान आगे कहा, "मैंने अपनी मां के लिए खुद को बेच दिया, बेच दिया मतलब छोटे कपड़ें पहने गलत मत सोचना. मुंह फाड़ा, काम करके पैसे लाइ हूं मैं मां के इलाज के लिए. 

लोगों ने ग्लैमरस और बोल्ड इमेज से पहचाना

राखी सावंत ने हॉटरफ्लाई संग बातचीत में कहा कि लोगों ने हमेशा उन्हें उनके टैलेंट से ज्यादा उनके ग्लैमरस और बोल्ड इमेज से पहचाना. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि इंडस्ट्री में अक्सर उन्हें उनके चेहरे या एक्टिंग के बजाय सिर्फ उनकी बॉडी देखकर काम ऑफर किया गया. राखी के मुताबिक, लोगों की सोच ये बन गई थी कि चूंकि उन्होंने आइटम सॉन्ग किए हैं और वो बोल्ड इमेज रखती हैं, इसलिए वो आसानी से किसी भी चीज के लिए तैयार हो जाएंगी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “लोग सोचते थे कि मैं अवेलेबल हूं, लेकिन मैं सिर्फ काम के लिए अवेलेबल हूं. मैंने कभी फालतू चीजें नहीं कीं.”

कास्टिंग काउच का दर्दनाक अनुभव

राखी सावंत ने इंटरव्यू में एक बेहद चौंकाने वाला अनुभव भी साझा किया. उन्होंने बताया कि एक फिल्म प्रोड्यूसर ने उन्हें बिस्तर गर्म करने का ऑफर दिया था. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया और फ्लाइट से उतारने तक की नौबत आ गई. राखी ने बताया कि वो एक फिल्म के सिलसिले में बैंकॉक जा रही थीं और उनके साथ उनकी मां भी थीं. उसी दौरान प्रोड्यूसर ने इशारों-इशारों में ऐसी बात कही जिसे उनकी मां तुरंत समझ गईं.

राखी ने कहा, “मुझे समझ नहीं आया था कि वो क्या कहना चाहता है, लेकिन मां सब समझ गई थीं. मां ने तुरंत कहा कि फ्लाइट से उतर जाओ. फिर मैंने प्रोड्यूसर से कहा कि हमें अभी फ्लाइट से उतारो, नहीं तो हम पुलिस में शिकायत करेंगे.” इस घटना को याद करते हुए राखी भावुक हो गईं. उन्होंने बताया कि उनकी मां हमेशा उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीना सिखाती थीं. राखी ने कहा,“मां ने मुझसे कहा था- मर जाएंगे लेकिन बिकेंगे नहीं.”

ये भी पढ़ें: कॉमेडी, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा से लेकर सुपरहीरो सीरीज तक, इस हफ्ते OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, देखें लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया की जीत के बाद भी नहीं रुका मैच, बना दिए टारगेट से 45 रन ज्यादा, जानें क्यों?

India Women vs ECB Development Women's XI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले एक वॉर्म-अप मैच खेला. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और टारगेट से 45 रन ज्यादा बनाए. Mon, 25 May 2026 19:51:24 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की खबरें देखिए| Padam Awards | Bhagat Singh Koshyari | CM Dhami #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T14:34:35+00:00

Haryana के मंत्री Anil Vij ने कॉलेज में गाया 'कस्मे वादे प्यार वफा सब, बातें हैं बातों का क्या... #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T14:30:50+00:00

BJP On Abhishek Banerjee | Former BJP MLA Sankar Sikder ने आखिर क्यों Abhishek Banerjee कहा चोर? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T14:33:39+00:00

Bengal में TMC Leaders पर ताबड़तोड़ छापेमारी! Saugata Roy बोले, 'मुझे इस तानाशाही से हैरानी नहीं' #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T14:35:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers